- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,26 September , 2026
- सड़क पर सीवरेज के गंदे पानी के जमा होने से दुर्घटनाएं हो रही हैं
G . FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : जनता के आक्रोश को मीडिया ने प्रमुखता से प्रकाशित करने के उपरांत नाले का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मौके पर सभी निर्माण सामग्री पहुंच गई। जेसीबी से खुदाई करने के बाद बेस बनाया गया जिस पर नाला निर्माण होगा। नाला निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों को थोड़ी राहत की सांस मिली है, लेकिन सड़क पर अत्यधिक गंदे पानी से हुए जलभराव से होकर लोगों को गुजरना पड़ रहा है। जिससे दुर्घटना की ज्यादा संभावना बन गई है।
तिगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 34 के गांव बादशाहपुर और ददसिया में विकास के निर्माण कार्यों की लंबी प्रक्रिया ने स्थानीय निवासियों के सामने परेशानी खड़ी कर दी है। मामला जब ज्यादा चर्चित हुआ तब जिला प्रशासन ने समस्या संबंधित विकास पट्टिका लगा दी और तीन-चार दिन तक कोई सुध नहीं ली। मीडिया ने इस विकास पट्टिका और मूल समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। उसके उपरांत नगर निगम ने यहां पर सीवरेज की समस्या के समाधान के लिए नाला निर्माण कार्य शुरू किया। बादशाहपुर स्थित एसटीपी प्लांट तक जाने वाली ग्रेटर फरीदाबाद की सीवर लाइन पिछले एक साल से लगातार लीक होता रहा, जिसकी स्थानीय निवासियों ने हर जगह शिकायत की। केंद्रीय राज्य मंत्री, प्रदेश राज्य मंत्री, पार्षद और नगर निगम अधिकारी लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर जैसे ही इस समस्या को वायरल होता देख नगर निगम हरकत में आया। मीडिया ने भी प्रमुखता से प्रकाशित किया। उसके बाद नाला निर्माण कार्य शुरू हिय जिससे स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है।
विगत कई महीनों से बदबूदार पानी सड़कों पर 24 घंटे बहता रहता है। नगर निगम अधिकारियों ने विकास पट्टिका लगा कर मंत्रियों को गुमराह करने का कार्य किया है। एक तरफ जहाँ नगर निगम फरीदाबाद द्वारा बादशाहपुर गाँव में नाला निर्माण कार्य जैसे विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन के बोर्ड (जिन पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा सरकार के राज्यमंत्री राजेश नागर, मेयर प्रवीण बत्रा जोशी और वार्ड 34 के पार्षद संजीव कुमार के नाम अंकित हैं) लगाए गए हैं, वहीं धरातल पर स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत दिखी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मीडिया और पार्षदों के माध्यम से सैकड़ों बार शिकायत करने के बावजूद धरातल पर काम शून्य है और जनता अपने बुनियादी अधिकारों से वंचित है।
जननायक जनता पार्टी नेता नाहर सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर इस समस्या को उठाया और उसके उपरांत मीडिया ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिस कारण इस समस्या के समाधान की प्रक्रिया शुरू हुई। ग्रामीणों ने इस मामले में सहयोग करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है। नाहर सिंह चौहान,
बादशाहपुर निवासी जितेंद्र त्यागी, धर्मपाल त्यागी, रविंद्र शांडिल्य, ददसिया से नीरज त्यागी, कृष्ण त्यागी, पवन त्यागी, सरपंच प्रतिनिधि धर्मपाल सहित दोनों गांवों के ग्रामीणों ने सभी को दिल से धन्यवाद व्यक्त किया है।
‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के तहत कलाकारों ने प्रस्तुतियों से समझाया सेवा का महत्व
FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : सेवा से संकल्प अभियान के अ
Read More...
- सड़क पर सीवरेज के गंदे पानी के जमा होने से दुर्घटनाएं हो रही हैं
G . FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : जनता के आक्रोश को मीडिया ने प्रमुखता से
Read More...
FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : जिला रैडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद द्वारा संचालित 'अन्नदान-महादान' मुहिम के तहत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज सैनी परिवार के द Read More...
FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : वरिष्ठ भाजपा नेता साहिल अरोड़ा के पिता सुरेन्द्र कुमार का आज लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। श्री अरोड़ा अपने पीछे भूरा-पूरा परि Read More...
FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : स्वर्णकार समाज फरीदाबाद के प्रतिनिधिमंडल ने आज केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से उनके सैक्टर-28 स्थित कार्यालय पर मुलाकात Read More...
- किसी भी शिकायत पोर्टल पर एक भी शिकायत लंबित न रहे
- ओवरव्यू शिकायतों का प्राथमिकता से निपटारा कर एटीआर सही तरीके से अपलोड करें अधिकारी
- एटीआर पर सक्षम अधिकारी के हस
Read More...
FARIDABAD NEWS 25 SEPT 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद रेफर मुक्त संघर्ष समिति के संयोजक एवं सेवा वाहन के संचालक सतीश चोपड़ा के पिता गुलाब चंद चोपड़ा का कल निधन हो गया। वह अपन Read More...
महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा गणेश प्रतिमा का भव्य विसर्जन, श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ सार्वजनिक गणेश उत्सव
FARIDABAD NEWS 25 SEPT 2026 : GAUTAM : &nbs Read More...