FARIDABAD

HindustanVision Thursday,24 September , 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित

FARIDABAD NEWS 24 SEPT 2026 : GAUTAM : सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत वी वाक फाउंडेशन एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में रेडक्रॉस ऑडिटोरियम, सेक्टर-12, फरीदाबाद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करना, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में योगदान देना तथा आमजन को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में फरीदाबाद की महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने स्वस्थ नागरिकों से आगे बढ़कर स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, फरीदाबाद के अध्यक्ष पंकज रामपाल तथा महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया और युवाओं सहित आमजन को सामाजिक एवं मानवीय सेवाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

शिविर के सफल आयोजन में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद के सचिव बिजेंद्र सोरोत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि जिला रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविरों एवं विभिन्न मानवीय सेवा गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जाता है। उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान को समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का प्रभावी माध्यम बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।

वी वाक फाउंडेशन की अध्यक्षा एवं भाजपा नेत्री श्रीमती सौभाग्य लक्ष्मी ने शिविर के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई तथा रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए लोगों को नियमित स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। वहीं वी वाक फाउंडेशन के ट्रस्टी पार्थसारथी ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों की जानकारी साझा करते हुए जरूरतमंद लोगों की सहायता और समाजहित के कार्यों में निरंतर योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद के उप अधीक्षक  पुरूषोत्तम सैनी ने शिविर के सुव्यवस्थित संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने उपस्थित लोगों को रेडक्रॉस सोसाइटी की मानवीय सेवाओं, प्राथमिक चिकित्सा तथा स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया और रक्तदान को मानव जीवन बचाने वाली महत्वपूर्ण सेवा बताया।

शिविर के दौरान रक्तदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित अतिथियों एवं आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए समाज के अन्य लोगों को भी इस मानवीय अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण आयोजन में रेखा मिश्रा आई टी डिपार्टमेंट, लायंस क्लब के अध्यक्ष योगेंद्र तेवतिया,सुशील कुमार, धर्मेंद्र, अमर, सुगम, मधु भाटिया, रोहताश, सोनिका, कमलेश, रामकिशोर, सुमित, युवराज, अमनदीप, जगन्नाथ, नेहा गर्ग, सीमा भारद्वाज, अरुणिमा सिंह, पंकज गर्ग, सचिन शर्मा,  चित्रा शर्मा एवं स्नेहलता सहित जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के समस्त स्टाफ का सक्रिय, सराहनीय एवं पूर्ण सहयोग रहा। सभी ने अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए रक्तदान शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित

More News

9/24/2026 6:48:55 PM
बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना सेवा संकल्प अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य : कृष्ण पाल गुर्जर

FARIDABAD NEWS 24 SEPT 2026 : GAUTAM : केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि बच्चों और युवाओं में अपार प्रतिभा छिपी हुई है। आवश्यकता केवल उन्हें अपनी प्र Read More...

9/24/2026 6:44:15 PM
सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित

FARIDABAD NEWS 24 SEPT 2026 : GAUTAM : सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत वी वाक फाउंडेशन एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में रेडक्रॉस ऑडिटोरियम, Read More...

9/24/2026 6:34:11 PM
गणेशोत्सव में जादूगर सी.पी. यादव ने बांधा समां, दर्शकों ने लिया रोमांचक प्रस्तुतियों का आनंद

महाराष्ट्र मित्र मंडल के गणेशोत्सव में रोमांचक जादू कार्यक्रम बना आकर्षण का केंद्र
FARIDABAD NEWS 24 SEPT 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित स Read More...

9/24/2026 6:29:07 PM
शिक्षा मंत्री ने विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल श्वेता को 'गुरु प्रणाम ' अवॉर्ड से किया सम्मानित

FARIDABAD NEWS 24 SEPT 2026 : GAUTAM :  विशिष्ट कार्यक्रम ‘गुरु प्रणाम 2026’ में विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-2 की प्रिंसिपल *श्रीमती श्वेता नाग  Read More...

9/23/2026 6:53:01 PM
शहीद दिवस से हमें में देशभक्ति की भावना की प्रेरणा मिलती है : बलजीत कौशिक

बल्लभगढ में मनाया शहीद दिवस
FARIDABAD NEWS 23 SEPT 2026 : GAUTAM : 
 कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे क्रांतिकारियो Read More...

9/23/2026 6:10:18 PM
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध : डॉ. संदीप कुमार

FARIDABAD NEWS 23 SEP 2026 : GAUTAM : ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद के आयुष विभाग द्वारा 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर 23 सितंबर 2026 को कार्यक्रम का आयोज Read More...

9/23/2026 4:13:37 PM
संतान में श्रीकृष्ण के संस्कार: देवकी का संकल्प और यशोदा का समर्पण ज़रूरी : अंजलि आर्या

FARIDABAD NEWS 23 SEP 2026 : GAUTAM ; आर्य समाज सेक्टर 28-31 के तत्वावधान में सात दिवसीय संगीतमय 'योगीराज युगपुरुष श्री कृष्ण वैदिक कथा' के दूसरे दिन कथावाचिका विदुष Read More...

9/23/2026 4:10:45 PM
श्री राम शरण भाटिया की पुण्यतिथि पर थैलेसीमिया से प्रभावित बच्चों के लिए सेवा कार्यक्रम

1995 से थैलेसीमिया सेवा से जुड़े रहे श्री भाटिया को भावभीनी श्रद्धांजलि — परिवार ने उनके सेवा मिशन को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

FARIDABAD NEWS 23 SEP 2026 : GAUTAM Read More...


Welcome