FARIDABAD

HindustanVision Thursday,17 September , 2026
फरीदाबाद में गूंजा महाराष्ट्र – गणेशोत्सव में संस्कृति, भक्ति और इतिहास की झलक

FARIDABAD NEWS 17 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेश उत्सव के अवसर पर पीवी स्कूल ऑफ डांस के लगभग 90 नन्हे कलाकारों ने अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से महाराष्ट्र की संस्कृति, परंपरा, भक्ति और गौरवशाली इतिहास को जीवंत कर दिया।

पूरे कार्यक्रम की थीम महाराष्ट्र की संस्कृति को समर्पित रही। बच्चों ने गणपति बप्पा के आगमन को दर्शाते हुए “आपले गणपति बप्पा आले” पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद भगवान विठ्ठल को समर्पित प्रस्तुति “विठ्ठल विठ्ठल जय हरी विठ्ठल” ने दर्शकों को महाराष्ट्र की भक्ति परंपरा से रूबरू कराया।

महाराष्ट्र के पारंपरिक कोली लोकगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों को लोक संस्कृति का अनुभव कराया। वहीं छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनके शौर्य को समर्पित विशेष नृत्य प्रस्तुति ने स्वराज्य की भावना को उजागर किया।

लोक संस्कृति को दर्शाते हुए जोगवा नृत्य भी प्रस्तुत किया गया, जिसे “लल्लाटी भंडारा” गीत पर तैयार किया गया था। इस प्रस्तुति में दीप्ति अरोड़ा, अंशु अरोड़ा, देवी शर्मा, जाह्नवी गुलाटी, तरनजीत कौर, मन्नत नारंग, अलीशा बांगा और शीना भाटिया ने शानदार प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि सभी कलाकार मूल रूप से पंजाब से थे, फिर भी उन्होंने महाराष्ट्र की पारंपरिक लोक संस्कृति को अत्यंत सुंदरता से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का सबसे भावुक कर देने वाला हिस्सा महाराष्ट्र मित्र मंडल के सफर को समर्पित विशेष कहानी एवं नृत्य प्रस्तुति रही। इसमें बच्चों ने वर्ष 2001 से लेकर 2025 तक मंडल की यात्रा को नृत्य और कथा के माध्यम से प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया।

इसी अवसर पर मंडल ने गर्व पूर्वक अपना स्मारिका (SOUVENIR) भी जारी किया, जिसमें पिछले 25 वर्षों की यादें संजोई गई हैं। इस स्मारिका का लोकार्पण मंडल अध्यक्ष श्री राजेन्द्र पांचाल, मंडल के संरक्षक श्री यशवंत पांचाल, श्री सुरेश मेस्त्री, श्री लक्ष्मण पांचाल एवं श्री अखिलेश भारद्वाज द्वारा किया गया।

इन सभी प्रस्तुतियों को पीवी स्कूल ऑफ डांस के संस्थापक अक्षय पंचाल एवं उनकी टीम बलवीन कौर और बबलू ने तैयार कराया। बच्चों को महाराष्ट्र की संस्कृति, इतिहास और परंपराओं से जुड़े हुए इन प्रस्तुतियों को विशेष रूप से संजोया गया।

पीवी स्कूल ऑफ डांस के नन्हे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से मानो फरीदाबाद में ही पूरा महाराष्ट्र जीवंत कर दिया जहां भक्ति, लोक संस्कृति, इतिहास, परंपरा और गौरव की एक सुंदर तस्वीर देखने को मिली।

कार्यक्रम के अंत में मंडल के अध्यक्ष ने सभी कलाकारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेंद्र पंचाल, यशवंत पांचाल, विलास पांचाल, सुरेश मेस्त्री, जितेंद्र बडोले, रविकांत गोसावी, संतराम, कर्ण शर्मा, सचिन, श्रेयस पांचाल सहित मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

फरीदाबाद में गूंजा महाराष्ट्र – गणेशोत्सव में संस्कृति, भक्ति और इतिहास की झलक

More News

9/17/2026 5:52:59 PM
कृष्ण पाल गुर्जर ने रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ, थैलेसीमिया से जूझ रहे 85 बच्चों को वितरित किए उपहार

FARIDABAD NEWS 17 SEP 2026 : GAUTAM : सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर गुरुवार को सेक्टर-27 स्थित रुद्रा बैंक्वेट हॉल में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क ई-स्कूटर वितरण का Read More...

9/17/2026 5:47:32 PM
JC Bose University conducted Internal Screening Round of Smart India Hackathon (SIH) 2026

FARIDABAD NEWS 17 SEP 2026 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, successfully organised the Smart India Hackathon (SIH) 2026 Internal S Read More...

9/17/2026 5:41:49 PM
श्री सिद्धदाता आश्रम में राष्ट्रमंगल की कामना; शाम को होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ दीप प्रज्वलन

FARIDABAD NEWS 17 SEP 2026 : GAUTAM : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत Read More...

9/17/2026 5:35:14 PM
फरीदाबाद में गूंजा महाराष्ट्र – गणेशोत्सव में संस्कृति, भक्ति और इतिहास की झलक

FARIDABAD NEWS 17 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेश उत्सव के अवसर पर पीवी स्कूल ऑफ डांस के लगभग 90 नन्हे क Read More...

9/17/2026 5:27:10 PM
रूप सिंह नागर ने किया श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए संकल्पित रजत शिला का पूजन

FARIDABAD NEWS 17 SEP 2026 : GAUTAM :  श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की ओर से संकल्पित रजत शिला का आगमन आज फरीदाबाद में हुआ जहां न्यास के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक र Read More...

9/17/2026 5:24:30 PM
जनमत का सम्मान लोकतंत्र,नीति का सम्मान ही सतयुग : विष्णु चौहान

FARIDABAD NEWS 17 SEP 2026 : GAUTAM : जनमत का सम्मान लोकतंत्र, नीति का सम्मान ही सतयुग,। " यह केवल एक विचार नहीं, बल्कि भारतीय शासन-दर्शन का मूल सिद्धांत है। यदि इन दोन Read More...

9/17/2026 5:19:00 PM
तेल बता कर तेलंगाना की रेल पकड़ने की फिराक में आए शराब तस्कर को जी आर पी बल्लभगढ ने दबोचा

FARIDABAD NEWS 17 SEP 2026 : GAUTAM : 16.9.26 को चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन बल्लभगढ़ पर एक आरोपी जानू रजनीकांत वासी भूपाल नगर पेटी कुंडा तेलंगाना के कब्ज से 82 बोतल अंग्रे Read More...

9/16/2026 8:20:38 PM
विसर्जन के साथ गणेश महोत्सव 2026 का समापन

Vipul Goel द्वारा उत्तर भारत के सबसे बड़े गणेश महोत्सव 2026 का आयोजन फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क लॉन एंड बैंक्वेट में आयोजन किया गया

Read More...


Welcome