FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,19 August , 2026
नशीली दवा तस्करी मामले में बड़ा खुलासा, दूसरा अन्तर्राजीय सह- आरोपी सेक्टर 28-29 मोड बाईपास फरीदाबाद से किया गिरफ्तार

FARIDABAD NEWS 19 AUG 2026 : GAUTAM : अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) एवं हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) प्रमुख संजय कुमार, IPS के दिशा-निर्देशन एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत प्रदेशभर में नशा तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम मे ब्यूरो की फरीदाबाद यूनिट को एक और सफलता हाथ लगी है। गौरतलब है कि यूनिट ने गत दिनों थाना सदर बल्लभगढ़ क्षेत्र में मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले आरोपी प्रवीन कुमार को 6,866 नशीली दवाओं सहित गिरफ्तार किया था। अब इसी मामले की आगामी जांच के दौरान एक अन्य आरोपी की संलिप्तता सामने आई, जिसे यूनिट टीम ने तुरंत दबोच लिया है।
पूर्व में हुई कार्रवाई — संक्षिप्त विवरण यूनिट इंचार्ज निरीक्षक संग्राम सिंह ने बताया कि उप-निरीक्षक जसबीर सिंह के नेतृत्व में यूनिट की टीम थाना सदर बल्लभगढ़ क्षेत्र में नशीले पदार्थों की रोकथाम
हेतु गश्त पर थी, तभी गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी प्रवीन कुमार पुत्र मुरारी लाल, निवासी निकट होली चौक, गांव फतेहपुर बिल्लोच, थाना सदर बल्लभगढ़, फरीदाबाद को उसके घर, गोदाम व मेडिकल स्टोर से काबू किया गया था। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 6,246 अल्प्राजोलम टेबलेट, 109 ट्रामाडोल कैप्सूल, 125 ट्रामाडोल टेबलेट और 386 ट्रामाडोल इंजेक्शन — कुल 6,866 अदद नशीलीदवाएं बरामद हुई थीं। इस संबंध में थाना सदर बल्लभगढ़, जिला फरीदाबाद में FIR No. 243 दिनांक 09.08.2026 के तहत धारा 22(C)/61/85 NDPS Act में अभियोग दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया दूसरा तस्कर, बुलंदशहर (यूपी) से निकले तार आरोपी प्रवीन कुमार से हुई पूछताछ व मामले की आगामी जांच के दौरान आरोपी ध्रुव भाटी पुत्र प्रताप सिंह भाटी, निवासी गांव भोंरा वैर बादशाहपुर, बुलंदशहर,उत्तर प्रदेश की संलिप्तता उजागर हुई। पुख्ता सूचना पर यूनिट टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सेक्टर 28-29 मोड बाईपास, फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर मामले में गहनता से आगामी जांच की जाएगी, ताकि नशीली दवाओं की सप्लाई चेन में शामिल अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके। आमजन से अपील ; ब्यूरो आमजन से अपील करती है कि यदि उनको आसपास नशे की बिक्री, तस्करी या किसी भी प्रकार के अवैध नशा कारोबार की जानकारी मिले, तो तुरंत सूचित करें:टोल-फ्री हेल्पलाइन: 1933 ,HSNCB हेल्पलाइन: 90508-91508,NCB MANAS पोर्टल: ncbmanas.gov.in सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

नशीली दवा तस्करी मामले में बड़ा खुलासा, दूसरा अन्तर्राजीय सह- आरोपी सेक्टर 28-29 मोड बाईपास फरीदाबाद से किया गिरफ्तार

More News

8/19/2026 7:26:56 PM
फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 में भाग लेने के लिए वेबसाइट www.faridabadhalfmarathon.in पर कराएं पंजीकरण

FARIDABAD NEWS 19 AUG 2026 : GAUTAM : उपायुक्त आयुष सिन्हा ने फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 के सफल आयोजन को लेकर जिले के विभिन्न विभागों, स्कूल-कॉलेजों, औद्योगिक संगठनों, ग्रामीण Read More...

8/19/2026 7:23:23 PM
चार दशक से फोटोग्राफी से जुड़े वरिष्ठ प्रशिक्षक दुष्यंत त्यागी को किया सम्मानित

FARIDABAD NEWS 19 AUG 2026 : GAUTAM : जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय वाईएमसीए   के संचार एवं मीडिया तकनीक विभाग द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस Read More...

8/19/2026 7:17:55 PM
नशीली दवा तस्करी मामले में बड़ा खुलासा, दूसरा अन्तर्राजीय सह- आरोपी सेक्टर 28-29 मोड बाईपास फरीदाबाद से किया गिरफ्तार

FARIDABAD NEWS 19 AUG 2026 : GAUTAM : अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) एवं हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) प्रमुख संजय कुमार, IPS के दिशा-निर्देशन ए Read More...

8/19/2026 7:12:57 PM
पीवी स्कूल ऑफ डांस के 8वें वार्षिक उत्सव में नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों ने किया माता-पिता को भावुक

FARIDABAD NEWS 19 AUG 2026 : GAUTAM : पीवी स्कूल ऑफ डांस के 8वें वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-28, फरीदाबाद में किया गया। कार्यक्रम में करीब Read More...

8/19/2026 7:08:00 PM
बूथ की मजबूती, संगठन की शक्ति : वेद प्रकाश फुला

FARIDABAD NEWS 19 AUG 2026 : GAUTAM :  भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद महानगर की संगठनात्मक बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में हरि Read More...

8/19/2026 7:05:12 PM
थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए सराहनीय पहल: सर्वोदया अस्पताल ने निःशुल्क किए वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण

FARIDABAD NEWS 19 AUG 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद के सेक्टर-8 स्थित सर्वोदया अस्पताल द्वारा थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क किए गए। इन जांचों का Read More...

8/19/2026 7:01:46 PM
सफाई-सीवर कर्मचारियों की 14 दिन से जारी हड़ताल का समाधान करे सरकार : नरेश कुमार शास्त्री

FARIDABAD NEWS 19 AUG 2026  GAUTAM  : नगर निगम मुख्यालय फरीदाबाद पर आज 14 वे दिन की हड़ताल की अध्यक्षता संघ के सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर बालगुहेर ने की Read More...

8/18/2026 9:29:30 PM
सीएम हरियाणा के मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ ने रिबन काटकर किया शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 18 AUG 2026 : GAUTAM : केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), फरीदाबाद में मंगलवार को ‘आरसेटी बाजार’ का आयोजन किया गया। कार्यक्र Read More...


Welcome