FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,19 August , 2026
थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए सराहनीय पहल: सर्वोदया अस्पताल ने निःशुल्क किए वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण

FARIDABAD NEWS 19 AUG 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद के सेक्टर-8 स्थित सर्वोदया अस्पताल द्वारा थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क किए गए। इन जांचों का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करना और लगातार रक्त चढ़ाने के कारण शरीर में उत्पन्न होने वाली किसी भी संभावित बीमारी या जटिलता का समय रहते पता लगाना है।

नियमित जांच से यदि किसी बीमारी का शुरुआती अवस्था में पता चल जाए, तो समय पर उपचार शुरू किया जा सकता है और बच्चों को स्वस्थ एवं बेहतर जीवन जीने में मदद मिल सकती है।

इस अवसर पर सर्वोदया अस्पताल के चेयरमैन डॉ. राकेश गुप्ता ने स्वयं उपस्थित होकर थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों से मुलाकात की और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए अस्पताल की ओर से जो भी आवश्यक सहयोग होगा, उसे पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद हेरिटेज के अध्यक्ष रोटेरियन सुधीर चौधरी, रोटेरियन डी.पी. गर्ग तथा रिम्पी चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया की ओर से सर्वोदया  अस्पताल के वेलनेस सेंटर के समस्त स्टाफ को उनके सहयोग, सेवा भावना और बच्चों के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। सर्वोदया अस्पताल में किए गए स्वास्थ्य परीक्षणों में कई महत्वपूर्ण और महंगे टेस्ट शामिल थे, जो सामान्यतः सरकारी अस्पतालों में आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाते। इन जांचों का खर्च भी काफी अधिक है, जिसे थैलेसीमिया से ग्रस्त बच्चों के परिवार अपनी आर्थिक स्थिति के कारण वहन नहीं कर पाते।

ऐसे में इन सभी आवश्यक जांचों का अस्पताल द्वारा निःशुल्क किया जाना थैलेसीमिया बच्चों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत है।

थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो व् उनके अभिभावकों द्वारा फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया के सार्थक सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

साथ ही बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई कार्यक्रम के अंत में रविंद्र डुडेजा ने सर्वोदया अस्पताल के चेयरमैन, चिकित्सकों, स्टाफ, रोटरी क्लब के पदाधिकारियों तथा सभी सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद किया और कहा कि थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए ऐसे सहयोग की निरंतर आवश्यकता है।

थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए सराहनीय पहल: सर्वोदया अस्पताल ने निःशुल्क किए वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण

More News

8/19/2026 7:26:56 PM
फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 में भाग लेने के लिए वेबसाइट www.faridabadhalfmarathon.in पर कराएं पंजीकरण

FARIDABAD NEWS 19 AUG 2026 : GAUTAM : उपायुक्त आयुष सिन्हा ने फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 के सफल आयोजन को लेकर जिले के विभिन्न विभागों, स्कूल-कॉलेजों, औद्योगिक संगठनों, ग्रामीण Read More...

8/19/2026 7:23:23 PM
चार दशक से फोटोग्राफी से जुड़े वरिष्ठ प्रशिक्षक दुष्यंत त्यागी को किया सम्मानित

FARIDABAD NEWS 19 AUG 2026 : GAUTAM : जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय वाईएमसीए   के संचार एवं मीडिया तकनीक विभाग द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस Read More...

8/19/2026 7:17:55 PM
नशीली दवा तस्करी मामले में बड़ा खुलासा, दूसरा अन्तर्राजीय सह- आरोपी सेक्टर 28-29 मोड बाईपास फरीदाबाद से किया गिरफ्तार

FARIDABAD NEWS 19 AUG 2026 : GAUTAM : अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) एवं हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) प्रमुख संजय कुमार, IPS के दिशा-निर्देशन ए Read More...

8/19/2026 7:12:57 PM
पीवी स्कूल ऑफ डांस के 8वें वार्षिक उत्सव में नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों ने किया माता-पिता को भावुक

FARIDABAD NEWS 19 AUG 2026 : GAUTAM : पीवी स्कूल ऑफ डांस के 8वें वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-28, फरीदाबाद में किया गया। कार्यक्रम में करीब Read More...

8/19/2026 7:08:00 PM
बूथ की मजबूती, संगठन की शक्ति : वेद प्रकाश फुला

FARIDABAD NEWS 19 AUG 2026 : GAUTAM :  भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद महानगर की संगठनात्मक बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में हरि Read More...

8/19/2026 7:05:12 PM
थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए सराहनीय पहल: सर्वोदया अस्पताल ने निःशुल्क किए वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण

FARIDABAD NEWS 19 AUG 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद के सेक्टर-8 स्थित सर्वोदया अस्पताल द्वारा थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क किए गए। इन जांचों का Read More...

8/19/2026 7:01:46 PM
सफाई-सीवर कर्मचारियों की 14 दिन से जारी हड़ताल का समाधान करे सरकार : नरेश कुमार शास्त्री

FARIDABAD NEWS 19 AUG 2026  GAUTAM  : नगर निगम मुख्यालय फरीदाबाद पर आज 14 वे दिन की हड़ताल की अध्यक्षता संघ के सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर बालगुहेर ने की Read More...

8/18/2026 9:29:30 PM
सीएम हरियाणा के मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ ने रिबन काटकर किया शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 18 AUG 2026 : GAUTAM : केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), फरीदाबाद में मंगलवार को ‘आरसेटी बाजार’ का आयोजन किया गया। कार्यक्र Read More...


Welcome