- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,29 July , 2026
500 वर्ग गज तक जमीन 5 साल के लिए लीज पर दी जाएगी
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार ने स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हरियाणा विलेज कॉमन लैंड्स रेगुलेशन नियम-1964 के नियम 6(5) के तहत HSRLM से पंजीकृत स्वयं सहायता समूहों को शामलात देह की भूमि डेयरी स्थापित करने के लिए लीज पर देने का प्रावधान किया है। इस योजना के तहत डिप्टी कमिश्नर ग्राम पंचायत की 500 वर्ग गज तक भूमि 5 वर्ष की अवधि के लिए लीज पर देने के लिए सक्षम अधिकारी होंगे। डेयरी का संचालन संतोषजनक पाए जाने पर HSRLM के प्रमाणन के आधार पर लीज अवधि को आगे 3 वर्ष तक बढ़ाया जा सकेगा।
यदि एक से अधिक स्वयं सहायता समूह आवेदन करते हैं, तो ग्राम स्तरीय कमेटी जिसमें सरपंच, एससी पंच, महिला पंच, डीपीएम HSRLM तथा ग्राम सचिव शामिल होंगे, लॉटरी के माध्यम से चयन करेगी। योजना के लिए वही समूह पात्र होंगे जो HSRLM से पंजीकृत हों, कम से कम एक वर्ष से सक्रिय हों, बचत एवं ऋण का नियमित रिकॉर्ड रखते हों, समूह के सभी सदस्य संबंधित ग्राम पंचायत के निवासी हों तथा समूह में न्यूनतम 10 सदस्य और बैठकों में कम से कम 75 प्रतिशत उपस्थिति हो। साथ ही किसी भी सरकारी योजना या बैंक में बकाया अथवा विवाद नहीं होना चाहिए और समूह के किसी सदस्य या उसके परिवार के पास परिवार पहचान पत्र के अनुसार 500 वर्ग गज या उससे अधिक भूमि नहीं होनी चाहिए।
सीईओ जिला परिषद शिखा ने बताया कि इच्छुक स्वयं सहायता समूह उपयुक्त शामलात भूमि की पहचान कर सीईओ जिला परिषद, बीडीपीओ या सीधे ग्राम पंचायत को आवेदन कर सकते हैं। ग्राम पंचायत को 3/4 बहुमत से प्रस्ताव पारित करना होगा तथा ग्राम सभा से 1/10 या 300 सदस्यों में से जो कम हो, उसके समर्थन का प्रस्ताव भी आवश्यक होगा। इसके बाद प्रस्ताव बीडीपीओ के माध्यम से डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता वाली कमेटी के अनुमोदन हेतु भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक समूह सीईओ जिला परिषद कार्यालय तथा HSRLM के जिला एवं खंड कार्यालयों से संपर्क कर सकते हैं।
500 वर्ग गज तक जमीन 5 साल के लिए लीज पर दी जाएगी
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार ने स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में
Read More...
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में गुरुपूर्णिमा महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को गुरु-शिष्य परम्परा Read More...
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : 24 से 28 जुलाई, 2026 तक भारतीय पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन–II योगासन चैंपियनशिप 2026 में होली चाइल्ड पब् Read More...
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2027 ; GAUTAM ; आप सभी को ज्ञात होगा कि आज गुरु पूर्णिमा है आज के दिन हर शिष्य अपने गुरु को पूज कर उन्हें आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रथा सदियों Read More...
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा के राज्यव्यापी आह्वान पर बुधवार को सेक्टर-15 के कम्युनिटी सेंटर में हजारों Read More...
PALWAL NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : आनंद मार्केट एवं पी.बी.ए इवेंट कंपनी द्वारा सिटी लाइट बैंक्विट हॉल में एक ब्यूटी पेजेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बॉलीवु Read More...
सेक्टर-7/8 विद्यालय में पॉक्सो अधिनियम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
FARIDABAD NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानु
Read More...
FARIDABAD NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के स्वस्थ जीवन एवं लंबी आयु की कामना के उद्देश्य से फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया (रजि.), फरीदाबाद द्वारा सेरेम Read More...