FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,29 July , 2026
गुरु चरण कमल अनुरागियों ने श्रद्धा और समर्पण भाव से मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में गुरुपूर्णिमा महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को गुरु-शिष्य परम्परा में आस्था के रंग दिखाई दिए। भक्तों की श्रद्धा, कृतज्ञता, समर्पण और आत्मिक आनंद के अनेक रूप देखने को मिले। प्रत्येक श्रद्धालु कृतज्ञता का भाव लिए जीवन को ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाने के लिए श्रीसदगुरुदेव के प्रति आभार व्यक्त करता तो तन, मन, और सेवा भावना के साथ अपने अहंकार को गुरु के चरणों में त्यागने का भाव दिखा। कुछ भक्तगण गुरु की असीम कृपा को याद करके भक्ति के अतिरेक में आंखों से प्रेम के आंसूओं के साथ हृदय द्रवित होता दिखा। आश्रम परिसर गुरु भक्ति के भाव से सराबोर रहा और देर रात तक भक्तगण श्रद्धा, भक्ति और विश्वास के साथ गुरू चरण वंदना में लीन रहे। बुधवार को प्रात:काल से ही भक्तों की भीड़ हो गई। देश के विभिन्न राज्यों से भक्तगण आश्रम पहुंचे। 

श्रीरामानुज संप्रदाय की इंद्रप्रस्थ व हरियाणा तीर्थपीठ के पीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में सबसे पहले वैकुंठवासी श्रीमद जगदगुरु स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज की समाधि पर पुष्पांजिल अर्पित करते हुए पूजा-अर्चना और प्राचीन धुने पर जनकल्याण के लिए हवन किया गया। 

भक्तों के बीच प्रवचन करते हुए श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने कहा कि ईश्वर बिना किसी कारण के सभी जीवों से प्रेम करने वाले और परम दयालु हैं। परमात्मा ने हमारों कई जन्मों के बाद, कभी अत्यंत कृपा करके जीव को सौभाग्य से यह दुर्लभ मनुष्य शरीर प्रदान किया है। सभी सद्ग्रंथों और पुराणों में कहा गया है कि यह मानव शरीर देवताओं के लिए भी दुर्लभ है। मानव शरीर सभी पुण्यों का धाम और मोक्ष (मुक्ति) को पाने का मुख्य साधन है। यह शरीर बार-बार नहीं मिलेगा। इसलिए प्रभु की भक्ति अवश्य करनी चाहिए। ईश्वर स्वरुप गुरू के प्रति समर्पित हो जाओगे तो कष्टों से अवश्य ही छुटकारा मिलेगा। लेकिन इसके लिए सदगुरु आवश्यक है। भगवान ने स्वयं ही कहा कि गुरु उनसे भी बढ़कर है। इसलिए गुरु की युक्तियों को ज्ञान को अपने जीवन में बिना किसी हिचक के स्वीकार करना चाहिए। गुरु ऊर्जा है और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा एकत्र करने का सरल साधन प्रभु भक्ति है। इस बीच सदगुरु महाराज की शिष्य आशा गर्ग धर्मपत्नी शिव कुमार गर्ग ने अपने परिवार के अनुभवों पर आधारित लिखी पुस्तक भाव पुष्प का विमोचन श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज के कर कमलो से कराया। शहर प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती प्रवीण जोशी,  पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, पूर्व विधायक ललित नागर, आईएएस अशोक शर्मा ने सद्गुरुदेव महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया 

इस अवसर पर जयपुर से आए प्रसिद्ध गायक संजय पारिख और मुख्य पुजारी रमाकांत ने अपने सुमधुर भजनों से भक्तों को भावविभोर कर दिया।

गुरु चरण कमल अनुरागियों ने श्रद्धा और समर्पण भाव से मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

More News

7/29/2026 6:48:07 PM
स्वयं सहायता समूहों को डेयरी के लिए मिलेगी शामलात भूमि : शिखा

500 वर्ग गज तक जमीन 5 साल के लिए लीज पर दी जाएगी
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार ने स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में Read More...

7/29/2026 6:40:13 PM
गुरु चरण कमल अनुरागियों ने श्रद्धा और समर्पण भाव से मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में गुरुपूर्णिमा महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को गुरु-शिष्य परम्परा Read More...

7/29/2026 6:26:01 PM
योगासन चैंपियनशिप में होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल का स्वर्णिम प्रदर्शन

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : 24 से 28 जुलाई, 2026 तक भारतीय पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन–II योगासन चैंपियनशिप 2026 में होली चाइल्ड पब् Read More...

7/29/2026 6:22:06 PM
गुरु पूर्णिमा पर वरिष्ठ अधिवक्ता एल.एन. पाराशर के शिष्यों ने उन्हें फूल माला पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया 

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2027 ; GAUTAM ; आप सभी को ज्ञात होगा कि आज गुरु पूर्णिमा है आज के दिन हर  शिष्य अपने गुरु को पूज कर उन्हें आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रथा सदियों Read More...

7/29/2026 6:14:50 PM
निजीकरण के खिलाफ और मांगों को लेकर 11 से 13 अगस्त तक तीन दिवसीय हड़ताल का किया ऐलान 

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा के राज्यव्यापी आह्वान पर बुधवार को सेक्टर-15 के कम्युनिटी सेंटर में हजारों Read More...

7/28/2026 7:30:17 PM
आनंद मार्केट का ब्यूटी पेजेंट कार्यक्रम संपन्न

PALWAL NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : आनंद मार्केट एवं पी.बी.ए इवेंट कंपनी द्वारा सिटी लाइट बैंक्विट हॉल में एक ब्यूटी पेजेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बॉलीवु Read More...

7/28/2026 5:02:41 PM
पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराध की सूचना देना हर नागरिक का कानूनी दायित्व : सीजेएम जितेन्द्र सिंह

सेक्टर-7/8 विद्यालय में पॉक्सो अधिनियम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
FARIDABAD NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानु Read More...

7/28/2026 4:57:54 PM
थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना हेतु सुंदरकाण्ड पाठ का भव्य आयोजन

FARIDABAD NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के स्वस्थ जीवन एवं लंबी आयु की कामना के उद्देश्य से फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया (रजि.), फरीदाबाद द्वारा सेरेम Read More...


Welcome