- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,11 July , 2026
FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : सतयुग दर्शन वसुंधरा के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि.) एवं सर्वोदय हॉस्पिटल, फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आज वसुंधरा परिसर, सेक्टर-89, भोपानी, फरीदाबाद में विशाल निःशुल्क मेडिकल कैम्प का सफल आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के गावों के लगभग 1000 लोगों ने लाभ उठाया ll
कार्यक्रम का शुभारंभ सतयुग दर्शन ट्रस्ट के मेंटर परम आदरणीय श्री सजन जी, मैनेजिंग ट्रस्टी श्रीमती
रेशमा गांधी जी, श्रीमती अनुपमा तलवार जी, हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा जी तथा
श्री कमलेश शास्त्री जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं उद्घाटन के साथ किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के
अन्य पदाधिकारी, गणमान्य अतिथि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
इस मेगा मेडिकल कैम्प में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा जनरल मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, दंत
चिकित्सा, अस्थि रोग (ऑर्थोपेडिक्स), बाल रोग सहित विभिन्न विशेषज्ञताओं की ओपीडी सेवाएं प्रदान
की गईं। शिविर में आए सभी मरीजों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक दवाइयां तथा ब्लड
शुगर, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, ईसीजी, सीबीसी एवं अन्य आवश्यक जांचों की सुविधा भी निःशुल्क
उपलब्ध कराई गई।
सतयुग दर्शन ट्रस्ट पिछले कई दशकों से शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, ग्रामीण विकास,
पर्यावरण संरक्षण, युवा सशक्तिकरण एवं मानवीय सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। ट्रस्ट द्वारा
संचालित विद्यालय, संगीत कला केन्द्र, चैरिटेबल डिस्पेंसरी एवं लैब, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान
शिविर, नेत्र जांच शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान तथा विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज सेवा के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को निरंतर सशक्त बना रहे हैं। ट्रस्ट द्वारा संचालित देशभर की 16 चैरिटेबल डिस्पेंसरी प्रतिवर्ष लगभग दो लाख मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं। इसी सेवा-भाव को आगे बढ़ाते हुए आयोजित इस मेडिकल कैम्प का उद्देश्य ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों तक विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क पहुंचाना रहा। ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों की सुविधा के लिए आसपास के 15 से अधिक गांवों से निःशुल्क परिवहन की व्यवस्था की गई तथा सभी आगंतुकों के लिए स्वास्थ्यवर्धक जलपान की भी व्यवस्था रही। बड़ी संख्या में लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया तथा ट्रस्ट की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना की।
FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार द्वारा 13 मई को नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के साथ हुए समझौते को लागू करन Read More...
FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट फरीदाबाद के प्रिंसिपल डॉ संदीप लोहानी ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार के पर्यटन विभाग Read More...
BALLABHGARH NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा-भरा बनाने की दिशा में एक अनुकरणीय कदम उठाते हुए, विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल (सेक्टर-2 ब्रांच) Read More...
FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान अब अपने अंतिम चरण में है। अभियान की अंतिम तिथि 14 जुल Read More...
FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन आयोग के चेयरमैन ठाकुर उमेश भाटी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों Read More...
FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : सतयुग दर्शन वसुंधरा के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि.) एवं सर्वोदय हॉस्पिटल, फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आ Read More...
FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने श्री राधा-कृष्ण मंदिर के द्वितीय वार्षिकोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित भव्य एवं आध्यात्मिक Read More...
कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन फरीदाबाद का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम आयुक्त से मिलने पहुंचे, अनुपस्थिति में उनके निजी सहायक को सौंपा ज्ञापन
FARIDABAD NEWS 09 JULY 2026 : GAUTAM :
Read More...