- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,11 July , 2026
FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने श्री राधा-कृष्ण मंदिर के द्वितीय वार्षिकोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित भव्य एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए भगवान श्री राधा-कृष्ण के श्रीचरणों में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश और राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं लोककल्याण की मंगलकामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा, मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति केवल हमारी आस्था का आधार नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रीय पहचान और सांस्कृतिक गौरव की सबसे बड़ी शक्ति है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आध्यात्मिक विरासत और सांस्कृतिक धरोहरों को वैश्विक स्तर पर नई प्रतिष्ठा प्राप्त हो रही है। दुनिया भारत को उसकी समृद्ध परंपराओं, आध्यात्मिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना के कारण नए सम्मान की दृष्टि से देख रही है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की सदियों पुरानी आस्था का साकार स्वरूप है। काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर ने प्राचीन विरासत को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ते हुए श्रद्धालुओं के लिए एक नई व्यवस्था विकसित की है। उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माण ने धार्मिक पर्यटन को नई पहचान दी है
श्री गोयल ने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक पुनर्जागरण को भी समान प्राथमिकता दे रही है। देशभर में मंदिरों, तीर्थ स्थलों और धार्मिक विरासत के संरक्षण एवं विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं, जिससे हमारी आने वाली पीढ़ियाँ अपनी जड़ों, संस्कारों और गौरवशाली परंपराओं से जुड़ी रहें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचा रही है। सरकार तुष्टिकरण नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन, विकास और राष्ट्रहित की भावना के साथ कार्य कर रही है।
अपने संबोधन के अंत में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने राधा-कृष्ण मंदिर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं आयोजन से जुड़े सभी श्रद्धालुओं को सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव, संस्कार, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने भगवान श्री राधा-कृष्ण से प्रार्थना की कि उनकी असीम कृपा सभी देशवासियों पर बनी रहे तथा प्रदेश और राष्ट्र निरंतर सुख, शांति, समृद्धि और लोककल्याण के पथ पर अग्रसर रहे।
इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष देवेंद्र मान, महासचिव मनोज सिन्हा, अजय चौधरी, ओ. पी. गोयल, पी. के. गंभीर, विकास चौधरी, नवीन मेहता, रणबीर चौधरी सहित अन्य गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित रहे।
FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार द्वारा 13 मई को नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के साथ हुए समझौते को लागू करन Read More...
FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट फरीदाबाद के प्रिंसिपल डॉ संदीप लोहानी ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार के पर्यटन विभाग Read More...
BALLABHGARH NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा-भरा बनाने की दिशा में एक अनुकरणीय कदम उठाते हुए, विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल (सेक्टर-2 ब्रांच) Read More...
FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान अब अपने अंतिम चरण में है। अभियान की अंतिम तिथि 14 जुल Read More...
FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन आयोग के चेयरमैन ठाकुर उमेश भाटी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों Read More...
FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : सतयुग दर्शन वसुंधरा के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि.) एवं सर्वोदय हॉस्पिटल, फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आ Read More...
FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने श्री राधा-कृष्ण मंदिर के द्वितीय वार्षिकोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित भव्य एवं आध्यात्मिक Read More...
कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन फरीदाबाद का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम आयुक्त से मिलने पहुंचे, अनुपस्थिति में उनके निजी सहायक को सौंपा ज्ञापन
FARIDABAD NEWS 09 JULY 2026 : GAUTAM :
Read More...