FARIDABAD

HindustanVision Thursday,11 June , 2026
टेढ़े-मेढ़े दांतों और जबड़ों की समस्याओं का अब सरकारी अस्पताल में हो रहा विशेषज्ञ उपचार

FARIDABAD NEWS 11 JUNE 2026  GAUTAM : जिला फरीदाबाद के बीके सिविल अस्पताल में शुरू की गई ऑर्थोडॉन्टिक्स (दांतों की सीधाई एवं ब्रेसेस) सेवा का लाभ अब मरीजों को मिलने लगा है। इस सुविधा के शुरू होने से टेढ़े-मेढ़े दांत, दांतों के बीच गैप, जबड़ों की असामान्य बनावट तथा दांतों के टेढ़े-मेढ़े  होने वाली समस्याओं के उपचार के लिए अब निजी अस्पतालों या दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. जयंत आहूजा निर्देशन में शुरू की गई इस विशेष सेवा के अंतर्गत वर्तमान में करीब 15 मरीजों का उपचार चल रहा है।

बीके सिविल अस्पताल में नियुक्त ऑर्थोडॉन्टिस्ट डॉ. मीनू द्वारा मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार प्रदान किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ दंत शल्य चिकित्सक (सीनियर डेंटल सर्जन) डॉ. वंदना अरोड़ा ने बताया कि ऑर्थोडॉन्टिक्स उपचार के माध्यम से दांतों की बनावट और जबड़ों के संरेखण से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जाता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में ब्रेसेस लगाने और दांतों को सही स्थिति में लाने की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार सुलभ हो रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य आमजन को बेहतर, आधुनिक एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं सरकारी अस्पतालों में ही उपलब्ध कराना है। बीके सिविल अस्पताल में ऑर्थोडॉन्टिक्स सेवा शुरू होने से जिले के नागरिकों को विशेषज्ञ दंत चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हुई हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी मरीजों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नई एवं उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने के प्रयास जारी रहेंगे।

सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा ने लोगों से नियमित दंत जांच कराने, मौखिक स्वच्छता बनाए रखने तथा दांतों एवं मुख संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उपचार से दंत रोगों की रोकथाम संभव है तथा बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जा सकता है। बीके सिविल अस्पताल में शुरू हुई यह सुविधा विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए लाभकारी साबित हो रही है, क्योंकि अब उन्हें महंगे निजी उपचार पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है।

टेढ़े-मेढ़े दांतों और जबड़ों की समस्याओं का अब सरकारी अस्पताल में हो रहा विशेषज्ञ उपचार

More News

6/11/2026 8:26:38 PM
टेढ़े-मेढ़े दांतों और जबड़ों की समस्याओं का अब सरकारी अस्पताल में हो रहा विशेषज्ञ उपचार

FARIDABAD NEWS 11 JUNE 2026  GAUTAM : जिला फरीदाबाद के बीके सिविल अस्पताल में शुरू की गई ऑर्थोडॉन्टिक्स (दांतों की सीधाई एवं ब्रेसेस) सेवा का लाभ अब मरीजों को मिलने लगा Read More...

6/11/2026 8:20:25 PM
अगवानपुर में बिजली संकट, ग्रामीणों ने ओमप्रकाश रैक्सवाल को सौंपा ज्ञापन 

FARIDABAD NEWS 11 JUNE 2026 : GAUTAM :  गांव अगवानपुर में बिजली कटौती से जूझ रहे ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है। कई घंटे बिजली गुल होने से पेयजल की समस्या भी उत्पन्न Read More...

6/11/2026 8:16:42 PM
सरकार और प्रशासन की लापरवाही के कारण गरीब मजदूरों की जान जा रही है :  बलजीत कौशिक

FARIDABAD NEWS 11 JUNE 2026  GAUTAM : सेक्टर-19 मकान नंबर 1310 के सामने आज फिर एक सीवरमैन कर्मचारी की जान चली गई सफाई के दौरान बेहोश होकर सीवर मैनहॉल में गिर गया, Read More...

6/10/2026 8:08:21 PM
प्रशिक्षणाधीन आईएएस अधिकारी सुश्री मुस्कान श्रीवास्तव ने किया जिला रेडक्रॉस सोसायटी,का भ्रमण

FARIDABAD NEWS 10 JUNE 2026 : GAUTAM : प्रशिक्षणाधीन आईएएस अधिकारी सुश्री मुस्कान श्रीवास्तव ने आज जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद के कार्यालय का भ्रमण किया। इस अवसर पर जिला Read More...

6/10/2026 8:01:46 PM
VC Prof. Rajive Kumar pays courtesy visits to Chief Minister, discusses University Development

FARIDABAD NEWS 10 JUNE 2026 : GAUTAM : The Vice Chancellor of J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, today paid a courtesy visit to the Chief Minis Read More...

6/10/2026 8:00:02 PM
भारत के सर्वाधिक लंबी एवं सफल अवधि वाले प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी : राजेश नागर

FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आज ग्राम बूढ़ेना स्थित श Read More...

6/10/2026 7:52:38 PM
हर जिले में बने अत्याधुनिक खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला : विष्णु चौहान

PALWAL NEWS 10 JUNE 2026 : GAUTAM :  मिशन जॉर्नलिस्ट प्रोटेक्शन भारत के अध्यक्ष एवं समाजसेवी विष्णु चौहान ने देशभर में बढ़ती खाद्य मिलावट पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए Read More...

6/10/2026 7:47:55 PM
मोदी सरकार ने अंत्योदय से विकसित भारत तक की यात्रा को नई गति दी : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 10 JUNE 2026 : GAUTAM : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर लगातार सर्वाधिक समय तक राष्ट्रसेवा के गौरवपूर्ण कीर्तिमान तथा सेवा, सुशासन एवं गर Read More...


Welcome