- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,03 June , 2026
अतिरिक्त उपायुक्त को निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश
CHANDIGARH NEWS 03 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में फरीदाबाद निवासी श्यामवती पत्नी पवन कुमार द्वारा उठाए गए मामले पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
मंगलवार सुबह प्रकाशित समाचार के आधार पर मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित परिवार से संपर्क किया तथा उन्हें अपने कार्यालय में बुलाकर विस्तार से जानकारी प्राप्त की। शिकायत की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर सतीश खोला के माध्यम से मामले का परीक्षण कराया गया और बिना किसी विलंब के इसे प्राथमिकता के आधार पर जिला प्रशासन को भेजा गया।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा फरीदाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) को मामले की निष्पक्ष, तथ्यात्मक एवं पारदर्शी जांच करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अधिकारियों को यह भी कहा गया है कि शिकायतकर्ता की समस्या का समयबद्ध समाधान किया जाए तथा की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।
मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने और न्याय प्राप्त करने का अधिकार है। मुख्यमंत्री कार्यालय यह सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है कि जनता की शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में समाधान हो तथा किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि मामले की जांच पूरी संवेदनशीलता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ की जाएगी। यदि जांच के दौरान किसी प्रकार की प्रशासनिक लापरवाही अथवा अन्य अनियमितता सामने आती है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की जनहितकारी नीतियों के अनुरूप नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की लगातार निगरानी कर रहा है तथा यह सुनिश्चित कर रहा है कि प्रत्येक शिकायत पर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई हो।
FARIDABAD NEWS 03 JUNE 2026 : GAUTAM : पंजाबी समाज को रिफ्यूज़ी और पाकिस्तानी कहने पर कानूनी सजा का कानून बने फरीदाबाद | हरियाणा पंजाबी संस्कृति संघ के प्रदेश अध्यक्ष हर Read More...
FARIDABAD NEWS 03 JUNE 2026 : GAUTAM : मेरा युवा भारत (माय भारत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आज तिलपत गांव स्थ Read More...
FARIDABAD NEWS 03 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की स Read More...
FARIDABAD NEWS 03 JUNE 2026 : GAUTAM : जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के सहयोग से नवदीप सेवा समिति, भारती चैरिटेबल ट्रस्ट तथा एलिम्को (भारत सरकार का उपक्रम) द्वारा दिव्यांगज Read More...
अतिरिक्त उपायुक्त को निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश
CHANDIGARH NEWS 03 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्र Read More...
FARIDABAD NEWS 03 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यूनिट न Read More...
5 जून को बी.के. अस्पताल में होगा कार्यक्रम, अधिक से अधिक पौधारोपण और जनभागीदारी पर दिया गया जोर
FARIDABAD NEWS 03 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व पर्यावर
Read More...
FARIDABAD NEWS 02 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व तंबाकू निषेध दिवस (31 मई) के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे साप्ताहिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत तीसरे कार्यक्रम का आयोजन गवर्नम Read More...