FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,03 June , 2026
440 ग्राम गांजे के साथ मानस इनपुट रिपोर्ट के आधार पर एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

FARIDABAD NEWS 03 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यूनिट ने कार्यवाही करते हुए आरोपी गुड्डी पत्नी लेखन वासी भिडुकी को किया गिरफ्तार। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) संजय कुमार, IPS के सख्त निर्देशों पर पूरे प्रदेश में नशा तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP)  संजय कुमार, IPS ने स्पष्ट किया है कि नशे की जड़ों को खत्म करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।कार्यवाही का संचालन  इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंचार्ज यूनिट फरीदाबाद इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि यूनिट में उपस्थित सहायक उप-निरिक्षक महेंद्र सिंह को एक गुप्त सुचना मिली कि गुड्डी पत्नी लेखन वासी भिडुकी थाना हसनपुर पलवल में अपनी दुकान के सामने खडी होकर हरे रंग की प्लास्टिक पन्नी से गांजा बेच रही है। अगर फोरी रैड की जावे तो वह नशीले पदार्थ गांजा सहित काबू आ सकती है। पुलिस टीम ने तुरंत मुखबर के बताए अनुसार कार्यवाही करते हुए साथी मुलाजमान की सहायता से उपरोक्त व्यक्ति को नशीले पदार्थ सहित काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 440 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुड्डी पत्नी स्वर्गीय लेखन वासी भिडुकी थाना हसनपुर पलवल के रूप में हुई। आरोपी को माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेने के बाद पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर उनके नशा तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है। आगे उन्होंने कहा की हरियाणा एनसीबी समाज से इस ड्रग्स की बुराई को मिटाने के लिए जनता से सक्रिय सहयोग की अपील करती है। नागरिकों से अनुरोध है कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत और बेझिझक NCB नेशनल हेल्पलाइन1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 टोल-फ्री नंबरों पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

440 ग्राम गांजे के साथ मानस इनपुट रिपोर्ट के आधार पर एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

More News

6/3/2026 7:53:01 PM
पंजाबी समाज आखिर कब तक रिफ्यूज़ी और पाकिस्तानी शब्द सुनता रहेगा : हरीश चन्द्र आज़ाद

FARIDABAD NEWS 03 JUNE 2026 : GAUTAM : पंजाबी समाज को रिफ्यूज़ी और पाकिस्तानी कहने पर कानूनी सजा का कानून बने फरीदाबाद | हरियाणा पंजाबी संस्कृति संघ के प्रदेश अध्यक्ष हर Read More...

6/3/2026 7:50:05 PM
विश्व साइकिल दिवस पर तिलपत में निकली साइकिल रैली, युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

FARIDABAD NEWS 03 JUNE 2026 : GAUTAM : मेरा युवा भारत (माय भारत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आज तिलपत गांव स्थ Read More...

6/3/2026 7:41:34 PM
निर्वाचन आयोग की सभी गतिविधियां समयबद्ध तरीके से पूरी करें अधिकारी : डीसी आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS  03 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की स Read More...

6/3/2026 7:35:54 PM
दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4 जून को लगेगा निशुल्क जांच एवं माप शिविर : बिजेंद्र सौरोत

FARIDABAD NEWS 03 JUNE 2026 : GAUTAM : जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के सहयोग से नवदीप सेवा समिति, भारती चैरिटेबल ट्रस्ट तथा एलिम्को (भारत सरकार का उपक्रम) द्वारा दिव्यांगज Read More...

6/3/2026 7:31:43 PM
श्यामवती पत्नी पवन कुमार के मामले पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने लिया त्वरित संज्ञान

अतिरिक्त उपायुक्त को निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश

CHANDIGARH NEWS 03 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्र Read More...

6/3/2026 7:28:07 PM
440 ग्राम गांजे के साथ मानस इनपुट रिपोर्ट के आधार पर एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

FARIDABAD NEWS 03 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यूनिट न Read More...

6/3/2026 7:23:15 PM
विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पौधा देश के नाम’ अभियान की तैयारियां तेज ; उमेश भाटी

5 जून को बी.के. अस्पताल में होगा कार्यक्रम, अधिक से अधिक पौधारोपण और जनभागीदारी पर दिया गया जोर 
FARIDABAD NEWS 03 JUNE 2026  : GAUTAM :  विश्व पर्यावर Read More...

6/2/2026 6:44:26 PM
तीसरे चरण में छात्राओं को तंबाकू एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक

FARIDABAD NEWS 02 JUNE 2026  : GAUTAM : विश्व तंबाकू निषेध दिवस (31 मई) के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे साप्ताहिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत तीसरे कार्यक्रम का आयोजन गवर्नम Read More...


Welcome