- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,03 June , 2026
5 जून को बी.के. अस्पताल में होगा कार्यक्रम, अधिक से अधिक पौधारोपण और जनभागीदारी पर दिया गया जोर
FARIDABAD NEWS 03 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को बी.के. अस्पताल, फरीदाबाद में आयोजित होने वाले ‘एक पौधा देश के नाम’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पर्यावरण आयोग, हरियाणा के चेयरमैन ठाकुर उमेश भाटी ने अपने अशोका एन्क्लेव स्थित कार्यालय में सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, पौधारोपण अभियान, जनभागीदारी तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की गई। ठाकुर उमेश भाटी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने सभी सदस्यों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरण प्रेमी भाग लेंगे।
बैठक में मनीष गोयल, हरिंदर सिंह, अभय, अजय बंसल, भूदेव भड़ाना तथा उज्ज्वल रॉय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
गौरतलब है कि 5 जून को दोपहर 1 बजे बी.के. अस्पताल, फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण आयोग, हरियाणा के चेयरमैन ठाकुर उमेश भाटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि बी.के. अस्पताल के सीएमओ डॉ. जयंत आहुजा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना है।
FARIDABAD NEWS 03 JUNE 2026 : GAUTAM : पंजाबी समाज को रिफ्यूज़ी और पाकिस्तानी कहने पर कानूनी सजा का कानून बने फरीदाबाद | हरियाणा पंजाबी संस्कृति संघ के प्रदेश अध्यक्ष हर Read More...
FARIDABAD NEWS 03 JUNE 2026 : GAUTAM : मेरा युवा भारत (माय भारत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आज तिलपत गांव स्थ Read More...
FARIDABAD NEWS 03 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की स Read More...
FARIDABAD NEWS 03 JUNE 2026 : GAUTAM : जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के सहयोग से नवदीप सेवा समिति, भारती चैरिटेबल ट्रस्ट तथा एलिम्को (भारत सरकार का उपक्रम) द्वारा दिव्यांगज Read More...
अतिरिक्त उपायुक्त को निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश
CHANDIGARH NEWS 03 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्र Read More...
FARIDABAD NEWS 03 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यूनिट न Read More...
5 जून को बी.के. अस्पताल में होगा कार्यक्रम, अधिक से अधिक पौधारोपण और जनभागीदारी पर दिया गया जोर
FARIDABAD NEWS 03 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व पर्यावर
Read More...
FARIDABAD NEWS 02 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व तंबाकू निषेध दिवस (31 मई) के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे साप्ताहिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत तीसरे कार्यक्रम का आयोजन गवर्नम Read More...