FARIDABAD

HindustanVision Sunday,17 May , 2026
मानव अधिकार मिशन की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

FARIDABAD NEWS 17 MAY 2026 : GAUTAM : मानव अधिकार मिशन से क्यों जुड़े” जागरूकता ब्रोशर का भव्य विमोचन, संगठन विस्तार एवं जन-जागरूकता अभियान को मिलेगी नई दिशा

फरीदाबाद स्थित मानव अधिकार मिशन के कैंप कार्यालय में आज संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय विस्तार, जन-जागरूकता अभियान, सदस्यता वृद्धि तथा आगामी सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई। इस अवसर पर संगठन द्वारा तैयार किए गए विशेष जागरूकता ब्रोशर “मानव अधिकार मिशन से क्यों जुड़े” का विधिवत विमोचन भी किया गया।

बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प लेते हुए कहा कि मानव अधिकार मिशन निरंतर न्याय, समानता, सामाजिक सुरक्षा एवं मानव अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनहितकारी बनाया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और संगठन समाज के हर वर्ग तक अपनी आवाज पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं राष्ट्रीय महासचिव संजीव खत्री ने युवाओं एवं समाजसेवियों से अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़कर सामाजिक परिवर्तन की इस मुहिम का हिस्सा बनने का आह्वान किया।

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एम.एस. जन्मेदा, शिक्षाविद भारत भूषण शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विजय जोशी , राष्ट्रीय संगठन मंत्री चतर सिंह भाटी, विजय मंगला, राम शर्मा ,राष्ट्रीय विधि सचिव राजेश खटाना,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुनील जांगड़ा सहित अन्य राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की आगामी योजनाओं को सफल बनाने हेतु सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

मानव अधिकार मिशन की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

More News

5/17/2026 7:30:14 PM
गुरु शिष्य परंपरा प्रशिक्षण योजना के तहत गुरु, संगतकार और शिष्यों को प्रदान की जाएगी छात्रवृत्ति : DIPRO मूर्ति दलाल

FARIDABAD NEWS 17 MAY 2026 : GAUTAM : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल ने कहा कि गुरु शिष्य परंपरा प्रशिक्षण योजना के तहत गुरु, संगतकार और शिष्यों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस यो Read More...

5/17/2026 7:23:17 PM
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 पर मांगर बानी में प्रकृति भ्रमण आयोजित

जैव विविधता मानव जीवन, जलवायु संतुलन एवं भविष्य की पीढ़ियों के सुरक्षित जीवन का आधार है :  उप वन संरक्षक झलकार उईके
FARIDABAD NEWS 17 MAY 2026 : GAUTAM : Read More...

5/17/2026 7:18:04 PM
हिमांशी कौशिक ने बढ़ाया मान,12वीं में 99% अंक पाकर गुरु महाराज से लिया आशीर्वाद

FARIDABAD NEWS 17 MAY 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी (प्रकाश बाल भारती पब्लिक स्कूल) की होनहार छात्रा हिमांशी कौशिक ने सीबीएसई 12वीं (कॉमर्स) में 99% अंक प्राप्त कर Read More...

5/17/2026 7:11:41 PM
मानव अधिकार मिशन की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

FARIDABAD NEWS 17 MAY 2026 : GAUTAM : मानव अधिकार मिशन से क्यों जुड़े” जागरूकता ब्रोशर का भव्य विमोचन, संगठन विस्तार एवं जन-जागरूकता अभियान को मिलेगी नई दिशा

Read More...

5/17/2026 7:08:25 PM
फरीदाबाद के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

सेक्टर-7 में नई ड्रेनेज लाइन, मार्केट विकास और कम्युनिटी सेंटर निर्माण को मिली रफ्तार
FARIDABAD NEWS 17 MAY 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद को आधुनिक, व्यवस्थित और सु Read More...

5/16/2026 7:37:05 PM
अस्पताल की पार्किंग में महिला की डिलीवरी होना चिंताजनक : बलजीत कौशिक

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- स्वास्थ सेवाओं का बुरा हाल, अस्पताल में न दवाई हैं और न इलाज
FARIDABAD NEWS 16 MAY 2026 : GAUTAM : 
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक न Read More...

5/16/2026 6:49:51 PM
हरियाणा एनसीबी यूनिट फरीदाबाद का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार

हरियाणा एनसीबी यूनिट फरीदाबाद ने गांव घासेडा से 37 बोटल कोडीन प्रतिबंधित सीरप व 696 नशीले
कैप्सूलों व गोलियों के साथ एक नशा तस्कर को साईबर सैल मधुबन की मदद से किया गिरफ्तार।
: आरोपी क Read More...

5/16/2026 6:45:38 PM
जिले में जनगणना-2027 का कार्य 92 प्रतिशत तक पहुंचा ; आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 16 MAY 2026 : GAUTAM : डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि जिले में जनगणना का कार्य पूरी जिम्मेदारी और सुव्यवस्थित ढंग से लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। सभी चार्ज अधिक Read More...


Welcome