FARIDABAD

HindustanVision Saturday,16 May , 2026
हरियाणा एनसीबी यूनिट फरीदाबाद का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार

हरियाणा एनसीबी यूनिट फरीदाबाद ने गांव घासेडा से 37 बोटल कोडीन प्रतिबंधित सीरप व 696 नशीले
कैप्सूलों व गोलियों के साथ एक नशा तस्कर को साईबर सैल मधुबन की मदद से किया गिरफ्तार।
: आरोपी के खिलाफ थाना सदर नूंह में एन.डी.पी.एस. अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कॉमर्शियल मात्रा का मामला दर्ज।
FARIDABAD NEWS 16 MAY 2026 : GAUTAM :  हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यूनिट ने कार्यवाही करते हुए आरोपी सहनाज खान पुत्र अहमद गांव घासेडा  जिला नूंह को किया गिरफ्तार। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) संजय कुमार, IPS के सख्त निर्देशों पर व ब्यूरो पुलिस अधिक्षक मोहित हाण्डा जी IPS के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में नशा तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है। ब्यूरो प्रमुख एवं  अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) संजय कुमार, IPS ने स्पष्ट किया है कि नशे की जड़ों को खत्म
करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।कार्यवाही का संचालन इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंचार्ज यूनिट फरीदाबाद इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि यूनिट में उपस्थित सहायक उप-निरिक्षक बिजेंद्र सिंह को एक गुप्त सुचना मिली कि सहनाज खान पुत्र अहमद निवासी घंग मोहल्ला गांव घासेडा जिला नूंह अपने घर पर नशीली दवाईंयां बेचने का काम
करता है। जो आज भी उसने अपने घर पर नशीली दवाईंया बेचने के लिए रखी हई है। अगर फोरी रैड की जावे तो वह नशीली दवाईंयों सहित काबू आ सकता है। पुलिस टीम ने तुरंत मुखबर के बताए अनुसार कार्यवाही करते हुए साथी मुलाजमान की सहायता से उपरोक्त व्यक्ति को नशीले पदार्थ सहित काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 37 बोटल कोडीन सीरप व 696 नशीली गोलियां व कैप्सूल (कुल वजन =374.97 ग्राम) नशीला पदार्थ बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपी की पहचान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सहनाज खान पुत्र अहमद निवासी घंग मोहल्ला गांव घासेडा जिला नूंह के रूप में हुई। आरोपी को माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेने के बाद पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर उनके नशा तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है। आगे उन्होंने कहा की हरियाणा एनसीबी समाज से इस ड्रग्स की बुराई को मिटाने के लिए जनता से सक्रिय सहयोग की अपील करती है। नागरिकों से अनुरोध है कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत और बेझिझक NCB नेशनल हेल्पलाइन1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 टोल-फ्री नंबरों पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

हरियाणा एनसीबी यूनिट फरीदाबाद का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार

More News

5/16/2026 7:37:05 PM
अस्पताल की पार्किंग में महिला की डिलीवरी होना चिंताजनक : बलजीत कौशिक

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- स्वास्थ सेवाओं का बुरा हाल, अस्पताल में न दवाई हैं और न इलाज
FARIDABAD NEWS 16 MAY 2026 : GAUTAM : 
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक न Read More...

5/16/2026 6:49:51 PM
हरियाणा एनसीबी यूनिट फरीदाबाद का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार

हरियाणा एनसीबी यूनिट फरीदाबाद ने गांव घासेडा से 37 बोटल कोडीन प्रतिबंधित सीरप व 696 नशीले
कैप्सूलों व गोलियों के साथ एक नशा तस्कर को साईबर सैल मधुबन की मदद से किया गिरफ्तार।
: आरोपी क Read More...

5/16/2026 6:45:38 PM
जिले में जनगणना-2027 का कार्य 92 प्रतिशत तक पहुंचा ; आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 16 MAY 2026 : GAUTAM : डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि जिले में जनगणना का कार्य पूरी जिम्मेदारी और सुव्यवस्थित ढंग से लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। सभी चार्ज अधिक Read More...

5/16/2026 6:05:05 PM
भाजपा सरकार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को तुरंत मुहैया कराए पुलिस सुरक्षा : सुमित गौड़

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के निवास पर हुए हमले की सुमित गौड़ ने की कड़े शब्दों में निंदा
FARIDABAD NEWS 16 MAY 2026 : GAUTAM :   हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अ Read More...

5/16/2026 6:01:56 PM
रोटरी क्लब फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन की ओर से विद्यालय को लगभग 7 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई,

FARIDABAD NEWS 16 MAY 2026 : GAUTAM : रोटरी क्लब फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन की ओर से बुआपुर गांव के सरकारी विद्यालय में विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और सुविधाओं को ध्यान में Read More...

5/15/2026 7:18:45 PM
15 मई के स्थान पर अब 25 मई 2026 को होगी ई-ऑक्शन प्रक्रिया : डीसी

FARIDABAD NEWS 15 MAY 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि लघु सचिवालय परिसर, सेक्टर-12 फरीदाबाद में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए स्थित कैंट Read More...

5/15/2026 6:53:44 PM
समझौते : दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ 

FARIDABAD NEWS 15 MAY 2026 : GAUTAM : नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा जिला फरीदाबाद के प्रतिनिधि मंडल  ने संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री के नेतृत्व में निग Read More...

5/15/2026 6:42:32 PM
केंद्रीय मंत्री के घर के सामने बनी प्रदेश की सबसे महंगी सड़क, अब फाइल भी गायब : पूर्व विधायक नीरज शर्मा

FARIDABAD NEWS 15 MAY 2026 : GAUTAM :  12 मई को फरीदाबाद में आयोजित 'दिशा' की बैठक में केंद्रीय मंत्री द्वारा दिए गए बयान पर पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने तीखी प्र Read More...


Welcome