- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,16 May , 2026
FARIDABAD NEWS 16 MAY 2026 : GAUTAM : रोटरी क्लब फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन की ओर से बुआपुर गांव के सरकारी विद्यालय में विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय को लगभग सात लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई, जिसके अंतर्गत बच्चों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त टॉयलेट्स, कंप्यूटर लैब, माइक, स्पीकर, शूज, कॉपियां तथा अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करवाई गई।
कार्यक्रम में गांव के सरपंच गिरधारी , रोटरी क्लब के डीजी धीरज भूटानी , विनय रस्तोगी ,महेंद्र सराफ ,H.K गोयल ,नवीन गुप्ता ,शैलेंद्र पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता समरवीर आर्य जी तथा विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर दीपक यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार की सहायता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
रोटरी क्लब के प्रेजिडेंट सौरभ मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद बच्चों तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाना है ताकि वे भी आधुनिक शिक्षा से जुड़ सकें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।
मंच का संचालन करते हुए दीपक यादव ने कहा कि शिक्षा ही समाज को मजबूत बनाने का सबसे बड़ा माध्यम है और रोटरी क्लब आगे भी इसी प्रकार समाजसेवा के कार्य करता रहेगा।
विद्यालय प्रिंसिपल कृष्ण कुमार और ग्रामीणों ने भी रोटरी क्लब का आभार व्यक्त किया। सरपंच गिरधारी जी ने कहा कि गांव के बच्चों को इस सहायता से पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा और कंप्यूटर लैब जैसी सुविधाएं उनके ज्ञान और तकनीकी कौशल को बढ़ाने में मदद करेंगी।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि नई सुविधाओं से उनकी पढ़ाई और अधिक आसान तथा रोचक बनेगी। पूरे कार्यक्रम में सेवा, सहयोग और शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। प्रोग्राम के बाद सभी अतिथियों ओर बच्चों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई।
हरियाणा एनसीबी यूनिट फरीदाबाद ने गांव घासेडा से 37 बोटल कोडीन प्रतिबंधित सीरप व 696 नशीले
कैप्सूलों व गोलियों के साथ एक नशा तस्कर को साईबर सैल मधुबन की मदद से किया गिरफ्तार।
: आरोपी क
Read More...
FARIDABAD NEWS 16 MAY 2026 : GAUTAM : डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि जिले में जनगणना का कार्य पूरी जिम्मेदारी और सुव्यवस्थित ढंग से लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। सभी चार्ज अधिक Read More...
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के निवास पर हुए हमले की सुमित गौड़ ने की कड़े शब्दों में निंदा
FARIDABAD NEWS 16 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अ
Read More...
FARIDABAD NEWS 16 MAY 2026 : GAUTAM : रोटरी क्लब फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन की ओर से बुआपुर गांव के सरकारी विद्यालय में विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और सुविधाओं को ध्यान में Read More...
FARIDABAD NEWS 15 MAY 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि लघु सचिवालय परिसर, सेक्टर-12 फरीदाबाद में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए स्थित कैंट Read More...
FARIDABAD NEWS 15 MAY 2026 : GAUTAM : नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा जिला फरीदाबाद के प्रतिनिधि मंडल ने संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री के नेतृत्व में निग Read More...
FARIDABAD NEWS 15 MAY 2026 : GAUTAM : 12 मई को फरीदाबाद में आयोजित 'दिशा' की बैठक में केंद्रीय मंत्री द्वारा दिए गए बयान पर पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने तीखी प्र Read More...
हर हृदय के देव बाबा हरदेव सिंह जी को अर्पित श्रद्धा सुमन
NEW DELHI NEWS 14 MAY 2026 : GAUTAM : श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक चेतना से परिपूर्ण दिव्य वातावरण में सं Read More...