FARIDABAD

HindustanVision Saturday,16 May , 2026
जिले में जनगणना-2027 का कार्य 92 प्रतिशत तक पहुंचा ; आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 16 MAY 2026 : GAUTAM : डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि जिले में जनगणना का कार्य पूरी जिम्मेदारी और सुव्यवस्थित ढंग से लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। सभी चार्ज अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से फील्ड में पहुंचकर मकान सूचीकरण कार्य का निरीक्षण किया जा रहा है। अधिकारी विभिन्न क्षेत्रों में प्रगणकों से संवाद कर सर्वे कार्य की जानकारी ले रहे हैं और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। साथ ही कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि जनगणना का कार्य तय समय सीमा के भीतर प्रभावी तरीके से पूरा किया जा सके।

उन्होंने बताया कि जिले के कुल 4648 ब्लॉकों में से 4300 ब्लॉकों में कार्य शुरू हो चुका है और जिले की कुल प्रगति 92 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

नगर निगम फरीदाबाद (MCF) क्षेत्र में हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स (HLBs) के कार्य को लेकर विभिन्न ज़ोन में कार्य प्रगति पर है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कुल 4061 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स में से 3722 ब्लॉक्स में कार्य शुरू किया जा चुका है, जबकि 63 ब्लॉक्स में कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स (HLBs) के कार्य में तेजी से प्रगति हो रही है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के कुल 587 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स में से 578 ब्लॉक्स में कार्य प्रगति पर है, जबकि 9 ब्लॉक्स में कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

रिपोर्ट के अनुसार उपमंडल फरीदाबाद में कुल 88 ब्लॉक्स में से 86 ब्लॉक्स में कार्य जारी है तथा 2 ब्लॉक्स में कार्य पूरा हो चुका है।

इसी प्रकार उपमंडल बड़खल में कुल 213 ब्लॉक्स में से 212 ब्लॉक्स में कार्य प्रगति पर है और 1 ब्लॉक में कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

वहीं उपमंडल बल्लभगढ़ में कुल 286 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स में से 280 ब्लॉक्स में कार्य जारी है तथा 6 ब्लॉक्स में कार्य पूर्ण हो चुके हैं।

डीसी ने कहा कि प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर शेष कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने प्रगणकों को निर्देश दिए कि जहां कार्य शुरू नहीं हुआ है वहां तुरंत कार्य प्रारंभ किया जाए। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
डीसी आयुष सिन्हा ने की आमजन से जनगणना कार्य में सहयोग की अपील : डीसी ने जिले की विभिन्न आरडब्ल्यूए, ग्रामीणों सहित सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे जनगणना कार्य में प्रशासन का सहयोग करें और प्रगणकों को सही जानकारी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि यह कार्य देश की योजनाओं और विकास से सीधे जुड़ा हुआ है, इसलिए सभी नागरिकों की भागीदारी जरूरी है।  

जिले में जनगणना-2027 का कार्य 92 प्रतिशत तक पहुंचा ; आयुष सिन्हा

More News

5/16/2026 7:37:05 PM
अस्पताल की पार्किंग में महिला की डिलीवरी होना चिंताजनक : बलजीत कौशिक

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- स्वास्थ सेवाओं का बुरा हाल, अस्पताल में न दवाई हैं और न इलाज
FARIDABAD NEWS 16 MAY 2026 : GAUTAM : 
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक न Read More...

5/16/2026 6:49:51 PM
हरियाणा एनसीबी यूनिट फरीदाबाद का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार

हरियाणा एनसीबी यूनिट फरीदाबाद ने गांव घासेडा से 37 बोटल कोडीन प्रतिबंधित सीरप व 696 नशीले
कैप्सूलों व गोलियों के साथ एक नशा तस्कर को साईबर सैल मधुबन की मदद से किया गिरफ्तार।
: आरोपी क Read More...

5/16/2026 6:45:38 PM
जिले में जनगणना-2027 का कार्य 92 प्रतिशत तक पहुंचा ; आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 16 MAY 2026 : GAUTAM : डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि जिले में जनगणना का कार्य पूरी जिम्मेदारी और सुव्यवस्थित ढंग से लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। सभी चार्ज अधिक Read More...

5/16/2026 6:05:05 PM
भाजपा सरकार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को तुरंत मुहैया कराए पुलिस सुरक्षा : सुमित गौड़

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के निवास पर हुए हमले की सुमित गौड़ ने की कड़े शब्दों में निंदा
FARIDABAD NEWS 16 MAY 2026 : GAUTAM :   हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अ Read More...

5/16/2026 6:01:56 PM
रोटरी क्लब फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन की ओर से विद्यालय को लगभग 7 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई,

FARIDABAD NEWS 16 MAY 2026 : GAUTAM : रोटरी क्लब फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन की ओर से बुआपुर गांव के सरकारी विद्यालय में विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और सुविधाओं को ध्यान में Read More...

5/15/2026 7:18:45 PM
15 मई के स्थान पर अब 25 मई 2026 को होगी ई-ऑक्शन प्रक्रिया : डीसी

FARIDABAD NEWS 15 MAY 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि लघु सचिवालय परिसर, सेक्टर-12 फरीदाबाद में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए स्थित कैंट Read More...

5/15/2026 6:53:44 PM
समझौते : दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ 

FARIDABAD NEWS 15 MAY 2026 : GAUTAM : नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा जिला फरीदाबाद के प्रतिनिधि मंडल  ने संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री के नेतृत्व में निग Read More...

5/15/2026 6:42:32 PM
केंद्रीय मंत्री के घर के सामने बनी प्रदेश की सबसे महंगी सड़क, अब फाइल भी गायब : पूर्व विधायक नीरज शर्मा

FARIDABAD NEWS 15 MAY 2026 : GAUTAM :  12 मई को फरीदाबाद में आयोजित 'दिशा' की बैठक में केंद्रीय मंत्री द्वारा दिए गए बयान पर पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने तीखी प्र Read More...


Welcome