- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,05 May , 2026
FARIDABAD NEWS 05 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन के पावन अवसर पर आज फरीदाबाद जिले में विभिन्न सेवा कार्यों और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में बड़खल विधानसभा क्षेत्र में जहाँ एक ओर भव्य समारोह आयोजित हुआ, वहीं दूसरी ओर आईएमटी स्थित आगमन सोसाइटी में एक विशाल रक्तदान शिविर और पौध रोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए
बड़खल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य रूप से मौजूद रहे। उनके साथ बड़खल विधायक धनेश अदलखा उपस्थित रहे। यहाँ उपस्थित भारी जनसमूह, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न मंदिर-गुरुद्वारों से आए ग्रंथि, पाठी, रागी एवं पुजारियों के साथ केक काटकर मनोहर लाल खट्टर का जन्मदिवस बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाया गया। इसी कड़ी में, मानवता की सेवा के संकल्प के साथ आईएमटी की आगमन सोसाइटी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का विधिवत उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूरन रामपाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भी मनोहर लाल खट्टर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी नीतियों के कारण आज हरियाणा में “बिना पर्ची, बिना खर्ची” के युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है, जिससे योग्य उम्मीदवारों को ही अवसर मिल रहा है। इसके साथ ही शिक्षकों के तबादलों की प्रक्रिया को भी सरल और निष्पक्ष बनाया गया है, जिससे उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से मुक्ति मिली है।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर का जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा है और उनके कार्यों से समाज को नई दिशा मिली है। उन्होंने ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए।
विधायक धनेश अदलखा ने बताया कि कि प्रत्येक वर्ष मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस के अवसर पर मंदिर एवं गुरुद्वारा साहिब से जुड़े पुजारी, ग्रंथि, पाठी एवं रागी के बच्चों की शिक्षा के लिए ₹25,000 वार्षिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का शुभारंभ करते हुए आज लगभग 111 से अधिक गुरुद्वारा साहिब एवं मंदिर के ग्रंथि,पाठी,रागी एवं पुजारी को चेक वितरित किए गए।
रक्तदान शिविर के आयोजक एवं फरीदाबाद के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 55 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। इस अवसर पर कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
FARIDABAD NEWS 05 MAY 2026 : GAUTAM : प्रख्यात उद्योगपति, सी. दास ग्रुप के संस्थापक एवं समाजसेवी स्वर्गीय डॉ. छबील दास भाटिया जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित विशाल रक्तदान Read More...
FARIDABAD NEWS 05 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन के पावन अवसर पर आज फरीदाबाद जिले में विभिन्न Read More...
FARIDABAD NEWS 05 MAY 2026 : GAUTAM : पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस के पावन अवसर पर आज सशक्त युवा फाउंडेशन के माध्यम से I Read More...
FARIDABAD NEWS 05 MAY 2026 : GAUTAM : नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल आज पांचवे दिन भी जारी रही । हड़ताल के चलते शहर में सफाई सीवर का काम पूरी तरह से बंद शहर के मुख्य बाजा Read More...
FARIDABAD NEWS 05 MAY 2026 : GAUTAM : केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत पर फरीदाबाद में जिला कांग्रेस कार्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जिल Read More...
FARIDABAD NEWS 05 MAY 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद, हरियाणा: भारत में किकबॉक्सिंग के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से आगामी 1 मई से 5 मई 2026 तक "13वें नेशनलRead More...
FARIDABAD NEWS 04 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन के महानायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस के अवसर पर दिनांक 5 मई 2026 को सशक्त युवा फ Read More...
लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में सीटीएम अंकित कुमार ने सुनी नागरिकों की समस्याएं
FARIDABAD NEWS 04 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुस
Read More...