FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,05 May , 2026
13वां नेशनल हाई परफॉरमेंस kickboxing ट्रेनिंग कैंप का आज समापन

FARIDABAD NEWS 05 MAY 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद, हरियाणा: भारत में किकबॉक्सिंग के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से आगामी 1 मई से 5 मई 2026 तक "13वें नेशनल
किकबॉक्सिंग हाई परफॉरमेंस ट्रेनिंग कैंप" का आयोजन अर्बन होटल, सेक्टर 88, ग्रेटर फरीदाबाद, हरियाणा में हो रहा है। खेल प्रेमियों के लिए गर्व की बात यह है कि इस बार हरियाणा का ग्रेटर फरीदाबाद इस भव्य प्रशिक्षण शिविर की मेजबानी कर रहा है,आज के शिविर सत्र के उद्घाटन एवं सम्मान समारोह के अवसर पर केंद्रीय सहकारिता मंत्री भारत सरकार  कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य रूप से उपस्थित थे, इस अवसर पर फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल; प्रमुख समाजसेवी  सुरेंदर कौशिक; हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ के महासचिव  अनिल गुप्ता; रमेश बंसल सेवानिवृत मुख्य अभियंता
नगर निगम फरीदाबाद उपस्थित थे.विदेशी कोच सिखा रहे हैं जीत के गुर इस कैंप की सबसे बड़ी विशेषता इसमें शिरकत करने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक हैं। खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीक और दांव-पेंच सिखाने के लिए सर्बिया और इटली से विशेष रूप से कोच बुलाए गए हैं। यह भारतीय खिलाड़ियों
के लिए एक सुनहरा अवसर है जहाँ वे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार खुद को तैयार कर सकेंगे। श्री गुर्जर ने अपने संबोधन में किकबॉक्सिंग महासंघ के द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की, एवं किकबॉक्सिंग खेल के साथ उन्होंने अपनी पुरानी यादें भी ताजा कर, उसपर प्रकाश डाला,उन्होंने सभी उपस्थित खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी. केंद्रीय मंत्री ने विश्व की नंबर एक किकबॉक्सिंग खिलाड़ी सुश्री रिद्धिमा कौशिक, सुश्री सौम्या भारद्वाज एवं वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में कांस्य पदक विजेतासुश्री श्रद्धा रंगढ़ को भी विशेष रूप से सम्मानित किया.वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल  ने इस आयोजन के बारे में उत्साह व्यक्त करते हुए कहा: "यह ट्रेनिंग कैंप हमारे खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन मौका है। विदेशी कोचों के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग लेने से न केवल उनके खेल में सुधार होगा, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। हमारा लक्ष्य भारतीय किकबॉक्सिंग को वैश्विक मंच पर पदक तालिका में शीर्ष पर देखना है।"

यह शिविर आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करने में मील का पत्थर साबित होगा। स्थानीय खेल जगत में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस शिविर में हरियाणा प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी कई
अंतर्राष्ट्रीय स्तर  के खिलाडी भी हिस्सा ले रहे हैं .
 

13वां नेशनल हाई परफॉरमेंस kickboxing ट्रेनिंग कैंप का आज समापन

More News

5/5/2026 7:51:54 PM
पुण्यतिथि पर स्व. डॉ. छबील दास भाटिया को दी श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर में 225 यूनिट रक्त एकत्रित

FARIDABAD NEWS 05 MAY 2026 : GAUTAM : प्रख्यात उद्योगपति, सी. दास ग्रुप के संस्थापक एवं समाजसेवी स्वर्गीय डॉ. छबील दास भाटिया जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित विशाल रक्तदान Read More...

5/5/2026 7:47:56 PM
केक काटकर पौध रोपण, रक्तदान शिविर कई सामाजिक कार्यक्रम कर​ मनाया गया पूर्व सीएम जन्मदिन

FARIDABAD NEWS 05 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन के पावन अवसर पर आज फरीदाबाद जिले में विभिन्न Read More...

5/5/2026 7:09:18 PM
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 55 यूनिट रक्त संग्रहित* 

FARIDABAD NEWS 05 MAY 2026 : GAUTAM :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस के पावन अवसर पर आज सशक्त युवा फाउंडेशन के माध्यम से I Read More...

5/5/2026 7:04:53 PM
महापौर कार्यालय पर जमकर झाड़ू प्रदर्शन

FARIDABAD NEWS 05 MAY 2026 : GAUTAM : नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल आज पांचवे दिन भी जारी रही । हड़ताल के चलते शहर में सफाई सीवर का काम पूरी तरह से बंद शहर के मुख्य बाजा Read More...

5/5/2026 7:01:17 PM
केरल में कांग्रेस की जीत पर फरीदाबाद में जश्न, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का श्रेय

FARIDABAD NEWS 05 MAY 2026 : GAUTAM :  केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत पर फरीदाबाद में जिला कांग्रेस कार्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जिल Read More...

5/5/2026 6:56:42 PM
13वां नेशनल हाई परफॉरमेंस kickboxing ट्रेनिंग कैंप का आज समापन

FARIDABAD NEWS 05 MAY 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद, हरियाणा: भारत में किकबॉक्सिंग के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से आगामी 1 मई से 5 मई 2026 तक "13वें नेशनलRead More...

5/4/2026 9:28:00 PM
5 मई को सशक्त युवा फाउंडेशन के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

FARIDABAD NEWS 04 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन के महानायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस के अवसर पर दिनांक 5 मई 2026 को सशक्त युवा फ Read More...

5/4/2026 8:36:49 PM
जिला प्रशासन की सक्रियता से नागरिकों को मिल रही है राहत : सीटीएम अंकित कुमार

लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में सीटीएम अंकित कुमार ने सुनी नागरिकों की समस्याएं
FARIDABAD NEWS 04 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुस Read More...


Welcome