- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,04 May , 2026
लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में सीटीएम अंकित कुमार ने सुनी नागरिकों की समस्याएं
FARIDABAD NEWS 04 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता नगराधीश (सीटीएम) अंकित कुमार ने की।
सीटीएम अंकित कुमार ने समाधान शिविरों की प्रभावशीलता को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों में नागरिकों की ओर से सबसे अधिक समस्याए परिवार पहचान पत्र आईडी में आय संबंधी त्रुटियों और नए सदस्य जोड़ने से जुड़ी सामने आई हैं। इसके अलावा राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, पुलिस और बिजली विभाग से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी मुद्दों के त्वरित निपटान के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।
सीटीएम अंकित कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन हमेशा नागरिकों की सहायता के लिए तत्पर हैं और जनहित में यह पहल निरंतर जारी रहेगी। इसी क्रम में आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी नागरिक को स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, समाज कल्याण पेंशन, राशन कार्ड, स्थानीय निकायों से नो-ड्यूज प्रमाण पत्र, नगरपालिका द्वारा नक्शा पास करवाने, बिजली, सिंचाई, सार्वजनिक स्वास्थ्य या आपराधिक शिकायतों से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो वह निःसंकोच समाधान शिविर में आकर अपनी शिकायत दर्ज कराए।
सीटीएम अंकित कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में जनता की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिकायत समाधान शिविरों में नागरिकों की भागीदारी सरकार और प्रशासन पर उनके भरोसे को दर्शाती है।
समाधान शिविर में सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
FARIDABAD NEWS 04 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन के महानायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस के अवसर पर दिनांक 5 मई 2026 को सशक्त युवा फ Read More...
लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में सीटीएम अंकित कुमार ने सुनी नागरिकों की समस्याएं
FARIDABAD NEWS 04 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुस
Read More...
फरीदाबाद के पल्ला सेहतपुर में बनेगा अत्याधुनिक अर्बन हेल्थ सेंटर, 22.33 करोड़ रुपये की मंजूरी
FARIDABAD NEWS 04 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य
Read More...
FARIDABAD NEWS 04 MAY 2026 : GAUTAM : पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की प्रचंड जीत पर शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया है. हरियाणा बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश Read More...
FARIDABAD NEWS 04 MAY 2026 : GAUTAM : सेक्टर-37 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासन स्पोर्ट्स इंटरनेशनल – हरियाणा 2026 योगासन स्पोर् Read More...
BALLABGARH NEWWS 04 MAY 2026 : GAUTAM : गांव चंदावली में आज पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में पूरे देश में उत Read More...
FARIDABAD NEWS 04 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा पर्यावरण आयोग के चेयरमैन ठाकुर उमेश भाटी ने पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर देशभर के कार Read More...
FARIDABAD NEWS 04 MAY 2026 : GAUTAM : लोधी राजपूत जन कल्याण समिति (रजि.) फरीदाबाद द्वारा झण्डा सत्याग्रह आन्दोलन के महानायक-क्रांतिकारी अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी का 124वां जय Read More...