FARIDABAD

HindustanVision Monday,04 May , 2026
क्रांतिकारी अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी का 124वां जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया

FARIDABAD NEWS 04 MAY 2026 : GAUTAM : लोधी राजपूत जन कल्याण समिति (रजि.) फरीदाबाद द्वारा झण्डा सत्याग्रह आन्दोलन के महानायक-क्रांतिकारी अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी का 124वां जयंती कार्यक्रम - समिति कार्यालय, डबुआ कालौनी, सैक्टर- 50, फरीदाबाद में आयोजित किया गया । वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश चन्द्र पाठक, भुवनेश्वर शर्मा, सचिन तंवर, लाखनसिंह लोधी, रूपसिंह लोधी, धर्मपाल सिंह लोधी, शीशपाल शास्त्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर नमन् किया। उपस्थितजनों ने पुष्प अर्पित कर नमन् किया। समिति संस्थापक/महासचिव : लाखनसिंह लोधी ने बताया कि अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी का जन्म 03 मई 1903 को उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी ग्राम चंद्रिका खेड़ा में श्रीराम रतन सिंह लोधी राजपूत कृषक परिवार में हुआ था। उस समय ब्रिटिश साम्राज्य का शासनकाल था। समस्त देशवासी  देश की आज़ादी के लिए संघर्ष कर रहे थे । क्रांतिकारियों द्वारा 23 अगस्त 1935 के दिन ब्रिटिश सरकार के मुख्यालयों पर तिरंगा फहराने का निश्चय किया गया। परन्तु अपने ही देश में भारतीयों द्वारा तिरंगा फहराना ब्रिटिश सरकार को स्वीकार नहीं था। इसी श्रृंखला में लखनऊ के अमीनाबाद पार्क में ब्रिटिश सरकार के मुख्यालय पर तिरंगा फहराना था, उन्नाव जिले से भी जत्थे के जत्थे उस पार्क की ओर जा रहे थे लेकिन ब्रिटिश सरकार के सैनिक उन्हें वहाँ से खदेड़ रहे थे। इन्हीं में से एक जत्थे में क्रांतिकारी गुलाब सिंह लोधी शामिल थे, इनके हाथ में एक लकड़ी थी (बैलों के हांकने का पैना) और तिरंगा अपने कपडों में छिपा रखा था। पार्क के पास पहुंचते ही सैनिकों ने जत्थे को खदेड़ना शुरू किया। सैनिकों की नज़र से बचते हुए  अवसर पाकर पार्क में खड़े पेड़ पर चढ़ गए । पेड़ पर चढ़कर उन्होंने तिरंगे को उस लकड़ी (पैना) में लगाकर फहराते हुए भारत माता की जय, वन्दे मातरम्, महात्मा गाँधी की जय का उदघोष करने लगे । ऐसी आवाज सुनते ही ब्रिटिश अधिकारियों ने गोली चलाने का आदेश दिया। आदेश मिलते ही सैनिकों ने पेड़ पर चढे़ क्रांतिकारी गुलाब सिंह लोधी पर गोलियां चला दीं, गोलियां लगते ही वे पेड़ से नीचे जमींन पर आ गिरे। 23 अगस्त 1935 को पूरे देश में झण्डा सत्याग्रह आन्दोलन के तहत लखनऊ के अमीनाबाद पार्क में क्रांतिकारी गुलाब सिंह लोधी ने तिरंगा फहराते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर वीरगति प्राप्त हुए। जिसे लोग "झण्डे वाला" पार्क के नाम से जाने जानने लगे, क्रांतिकारियों के लिए यह पार्क प्रेरणा स्थल बन गया । तत्पश्चात यह पार्क अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी के नाम से जाना जाता है। आइये हम सब मिलकर ऐसे महान क्रांतिकारी, झण्डा सत्याग्रह आन्दोलन के अन्तर्गत तिरंगा फहराने वाले महानायक अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की (03 मई 1903) जयंती पर पुष्प अर्पित कर कोटिशः नमन् करते हैं।
इस अवसर पर देवसिंह लोधी, महावीर सिंह लोधी, संजीव लोधी, ऐबरन सिंह परमार, कंचन सिंह लोधी, मुकेश कुमार लोधी, मानसिंह लोधी राजपूत, राजेश राजपूत, अजय राजपूत, नरेश कुमार, वीरेन्द्र सिंह, चन्द्रेश कुमार, रमेश चन्द्र, दिनेश कुमार लोधी, रमेश कुमार, हरिशंकर लोधी, जितेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

क्रांतिकारी अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी का 124वां जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया

More News

5/4/2026 9:28:00 PM
5 मई को सशक्त युवा फाउंडेशन के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

FARIDABAD NEWS 04 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन के महानायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस के अवसर पर दिनांक 5 मई 2026 को सशक्त युवा फ Read More...

5/4/2026 8:36:49 PM
जिला प्रशासन की सक्रियता से नागरिकों को मिल रही है राहत : सीटीएम अंकित कुमार

लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में सीटीएम अंकित कुमार ने सुनी नागरिकों की समस्याएं
FARIDABAD NEWS 04 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुस Read More...

5/4/2026 8:33:36 PM
प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती दे रही राज्य सरकार : आरती सिंह रा

फरीदाबाद के पल्ला सेहतपुर में बनेगा अत्याधुनिक अर्बन हेल्थ सेंटर, 22.33 करोड़ रुपये की मंजूरी
FARIDABAD NEWS 04 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य Read More...

5/4/2026 8:28:08 PM
पश्चिम बंगाल और असम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर लगाई मोहर : जगदीश भाटिया

FARIDABAD NEWS 04 MAY 2026 : GAUTAM : पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की प्रचंड जीत पर शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया है. हरियाणा बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश Read More...

5/4/2026 8:22:46 PM
होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के छात्रों ने योगासन प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक

FARIDABAD NEWS 04 MAY 2026 : GAUTAM :  सेक्टर-37 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासन स्पोर्ट्स इंटरनेशनल – हरियाणा 2026 योगासन स्पोर् Read More...

5/4/2026 8:16:18 PM
मनोनीत पार्षद जसवंत पवार सैनी ने लड्डू बांटकर मनाया जीत का जश्न

BALLABGARH NEWWS 04 MAY 2026 : GAUTAM : गांव चंदावली में आज पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में पूरे देश में उत Read More...

5/4/2026 8:12:04 PM
तीन राज्यों में लहराया भगवा उमेश भाटी ने कार्यकर्ताओं और जनता को दी बधाई

FARIDABAD NEWS 04 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा पर्यावरण आयोग के चेयरमैन ठाकुर उमेश भाटी ने पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर देशभर के कार Read More...

5/4/2026 8:08:16 PM
क्रांतिकारी अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी का 124वां जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया

FARIDABAD NEWS 04 MAY 2026 : GAUTAM : लोधी राजपूत जन कल्याण समिति (रजि.) फरीदाबाद द्वारा झण्डा सत्याग्रह आन्दोलन के महानायक-क्रांतिकारी अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी का 124वां जय Read More...


Welcome