- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,03 May , 2026
खेल संस्कृति को बढ़ावा, फरीदाबाद में युवा शक्ति को मिला नया संबल, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल
FARIDABAD NEWS 03 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज सेक्टर 16 फरीदाबाद में एम3एम फाउंडेशन के ‘लक्ष्य’ कार्यक्रम के अंतर्गत फुटबॉल बैडमिंटन एवं बास्केटबॉल मैदान का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “खेल संस्कृति का संकल्प युवा शक्ति का उत्कर्ष” केवल एक विचार नहीं बल्कि प्रदेश सरकार की प्राथमिक सोच है जिसके माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आधुनिक खेल मैदान युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनके शारीरिक मानसिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे प्रयास युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ अनुशासन टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली को भी मजबूती प्रदान करते हैं। यह परियोजना आने वाले समय में क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगी।
श्री विपुल गोयल ने अपने संबोधन में क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सेक्टर 16 सहित पूरे वार्ड में विकास कार्य निरंतर प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि रोड वाइडनिंग का 2 करोड़ रुपये का कार्य, पार्कों के जीर्णोद्धार एवं वॉकिंग ट्रैक निर्माण का 2 करोड़ रुपये का कार्य तथा लगभग 7 करोड़ रुपये के अन्य विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इन सभी कार्यों का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की प्राथमिकता जनकल्याण है और उसी दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है जिसका सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। फरीदाबाद आज तेजी से बदल रहा है और एक बेहतर आधुनिक शहर के रूप में उभर रहा है जो भविष्य में ग्लोबल सिटी बनने की दिशा में अग्रसर है। विकसित हरियाणा की संभावनाओं का एक प्रमुख केंद्र बनता जा रहा फरीदाबाद प्रदेश के विकास मॉडल को नई पहचान दे रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि शहर में हरियाली का विस्तार, बेहतर सड़कों का निर्माण और सुव्यवस्थित पार्कों का विकास सरकार के सतत प्रयासों का परिणाम है। सरकार का लक्ष्य केवल आधारभूत ढांचे का निर्माण नहीं बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। इसी सोच के साथ प्रदेश में चौमुखी विकास को गति दी जा रही है और आज पूरा हरियाणा इस विकास यात्रा का साक्षी बन रहा है।
इस अवसर पर मेयर प्रवीण बत्रा, जोशी , रूप बंसल जी, पायल कनोडिया जी, डॉ जैश वर्धन महाजन, पार्षद सचिन शर्मा, पार्षद मुकेश शर्मा, पार्षद प्रियंका बिष्ट, प्रवीण चौधरी, राज कुमार राज, मनीष राघव, शुभांकित गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, तृप्ति माला, महेश कुमार सहित गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
FARIDABAD NEWS 03 MAY 2026 ; GAUTAM : हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने अपने निवास पर खुले दरबार का आयोजन कर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनक Read More...
FARIDABAD NEWS 03 MAY 2026 : GAUTAM : सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर मेगा डांस प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम Read More...
खेल संस्कृति को बढ़ावा, फरीदाबाद में युवा शक्ति को मिला नया संबल, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल
FARIDABAD NEWS 03 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल
Read More...
FARIDABAD NEWS 03 MAY 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम) में रविवार को जनहित सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) के तत्वाधान Read More...
FARIDABAD NEWS 03 MAY 2026 : GAUTAM : गांव पाली स्थित पीर कॉलोनी में आज एनआईटी के विधायक सतीश फागना ने नवनिर्मित बारात घर का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग Read More...
FARIDABAD NEWS 03 MAY 2026 : GAUTAM : ब्रह्माकुमारीज एन आई टी सेवा केंद्र पर आज गवर्नमेंट रेलवे पुलिस स्टाफ के लिए " मेडिटेशन फार पावरफुल माइंड एंड हैप्पी लाइफ" पर Read More...
FARIDABAD NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि बंगाल-असम विधानसभा चुनाव होते ही भाजपा सरकार ने अपना असली चेहरा दिखाना शुरू कर दिय Read More...
FARIDABAD NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा बिजली निगम सर्कल फरीदाबाद के सेक्टर-23 स्तिथ बिजली दफ्तर के प्राँगण में सर्कल सचिव लेखराज चौधरी के नेतृत्व में भारी संख्या में Read More...