- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,12 April , 2026
FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2O26 : GAUTAM : कुमाऊँ सांस्कृतिक मण्डल (रजि.) फरीदाबाद के तत्वावधान में शनिवार को जगदम्बा मंदिर, एयर फोर्स रोड, कुमाऊँ चौक फरीदाबाद में उत्तराखंड की लोक संस्कृति को समर्पित बैसाखी उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उत्तराखंड समाज के लोगों के साथ-साथ शहर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं. मूलचंद शर्मा (विधायक, बल्लभगढ़) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जसवंत पंवार सैनी (मनोनीत पार्षद नगर निगम) फरीदाबाद ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का मंडल के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत व सम्मान किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में पं. मूलचंद शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराएं और लोकगीत हमारी भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से परिचित कराते हैं। उन्होंने कुमाऊँ सांस्कृतिक मंडल द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि फरीदाबाद में बसे उत्तराखंड समाज ने अपनी संस्कृति को जीवित रखने का सराहनीय कार्य किया है।
संस्था के अध्यक्ष श्री दिगंबर सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि बैसाखी उत्सव के अवसर पर माँ नंदा देवी के डोले की पारंपरिक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं की झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक कलाकार प्रकाश कहाला और गौरव पंत ने अपने मधुर लोकगीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं लोक गायिका उषा भट्ट पांडेय तथा लोक गायक किरण बिष्ट की प्रस्तुतियों ने भी समां बांध दिया। उत्तराखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मनमोहक प्रस्तुति मोती शाह एवं उनकी टीम द्वारा दी गई, जिसने पूरे वातावरण को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन शेखर भट्ट ने किया।
कार्यक्रम में देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी विभिन्न समाज संगठनों कुमाऊँ भ्रात मंडल पर्वतीय कॉलोनी, उत्तरांचल मैत्री संघ सेक्टर-55, कुमाऊँ मित्र मंडल, खाटली विकास, कूर्मांचल स्पोर्ट्स क्लब डबुआ कॉलोनी, रंक बंधु साहित्य अकादमी, उत्तराखंड संस्कृति आई.पी. कॉलोनी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कुमाऊँ सांस्कृतिक मंडल के पदाधिकारियों व समस्त कार्यकारणी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों, कलाकारों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।
बन्नूवाल बिरादरी ट्रस्ट, सी. दास फाउंडेशन और रेडियो महारानी के संयुक्त तत्वावधान में धूमधाम से किया बैसाखी पर्व का आयोजन
FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2026 : GA Read More...
FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2026 : GAUTAM : डॉ भीमराव अंबेडकर एजुकेशन सोसायटी फरीदाबाद के द्वारा अंबेडकर पार्क में स्तिथ बौद्ध विहार सामुदायिक भवन में आज सत्यशोधक समाज के Read More...
NEW DELHI NEWS 12 APRIL 2026 : GAUTAM : भारत रत्न श्रद्धेय बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर टेंडिशिया एसोसिएशन द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर Read More...
FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2026 : GAUTAM : अग्रवाल सभा ओल्ड फरीदाबाद के त्रिवार्षिक चुनाव में महेश सिंघल को सर्वसम्मति से नया प्रधान नियुक्त किया गया है । इस आशय की घोषणा चुनाव Read More...
FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2026 : GAUTAM : 28 मार्च से 11 अप्रैल तक मंगोलिया में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में फरीदाबाद ,बल्लभगढ़ के डीग के रहने वाले 28 साल के लोकेश चौधर Read More...
FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2O26 : GAUTAM : कुमाऊँ सांस्कृतिक मण्डल (रजि.) फरीदाबाद के तत्वावधान में शनिवार को जगदम्बा मंदिर, एयर फोर्स रोड, कुमाऊँ चौक फरीदाबाद में उ Read More...
FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2026 : GAUTAM : वार्ड नं. 43 के अंतर्गत निगम की भूमि पर लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए राधा रमन पार्क का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित Read More...
FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद पल्ला के दयावती गार्डन में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ (रजि0) द्वारा एक विशाल ब्राह्मण महा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें Read More...