FARIDABAD

HindustanVision Sunday,12 April , 2026
एनआईटी में होगा पंजाबी धर्मशाला का निर्माण

बन्नूवाल बिरादरी ट्रस्ट, सी. दास फाउंडेशन और रेडियो महारानी के संयुक्त तत्वावधान में  धूमधाम से किया बैसाखी पर्व का आयोजन 

FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2026 : GAUTAM :  बन्नूवाल बिरादरी ट्रस्ट, सी. दास फाउंडेशन और रेडियो महारानी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बैसाखी पावन पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों को पंजाबी संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली। समारोह में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर, बड़खल विधानसभा से विधायक धनेश अदलखा, महापौर प्रवीण बत्रा जोशी व पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता धार्मिक गुरु पीर जगन्नाथ ने की, जबकि अतिथियों का स्वागत सी. दास ग्रुप के चेयरमैन बीआर भाटिया, बहादुर सिंह सब्बरवाल व बन्नूवाल बिरादरी ट्रस्ट फरीदाबाद के प्रधान राजेश भाटिया ने किया।  

केएल मेहता महिला महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया, जिसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ। मंच पर कलाकारों ने भांगड़ा और गिद्धा जैसे पारंपरिक पंजाबी नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके अलावा लोक गीतों और संगीत ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान  बड़खल विधानसभा से विधायक ने उपस्थित लोगों को विश्वास दिलवाया कि अगले तीन सालों में एनआईटी क्षेत्र में पंजाबी धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही वे समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों को साथ लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर उनसे पंजाबी धर्मशाला के लिए जमीन उपलब्ध करवाने की मांग करेंगे। समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य न केवल त्योहारों को मनाना है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना भी है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, पार्षद सुमन बाला, हरि कृष्ण गिरोटी, संगीता भाटिया, अजय नाथ, रविंद्र राणा, राजकुमार वोहरा, श्याम सुंदर कपूर, रोहित चंदर भाटिया सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।

एनआईटी में होगा पंजाबी धर्मशाला का निर्माण

More News

4/12/2026 10:22:35 PM
स्वर कोकिला Asha Bhosle के संगीत जगत में दिए गए अतुलनीय योगदान को भावभीनी श्रद्धांजलि 

MUMBAI NEWS 12 APRIL 2026 : GAUTAM : भारत दर्शन समाचार पत्र के संपादक दीपक मुखी एवं हिंदुस्तान विजन समाचार के संपादक सुरेश गौतम ने संयुक्त रूप से स्वर कोकिला Asha Bhosle के Read More...

4/12/2026 8:42:27 PM
एनआईटी में होगा पंजाबी धर्मशाला का निर्माण

बन्नूवाल बिरादरी ट्रस्ट, सी. दास फाउंडेशन और रेडियो महारानी के संयुक्त तत्वावधान में  धूमधाम से किया बैसाखी पर्व का आयोजन 

FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2026 : GA Read More...

4/12/2026 8:27:15 PM
डॉ भीमराव अंबेडकर एजुकेशन सोसायटी में प्रोधा राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले की जयंती का आयोजन

FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2026 : GAUTAM : डॉ भीमराव अंबेडकर एजुकेशन सोसायटी फरीदाबाद के द्वारा अंबेडकर पार्क में स्तिथ  बौद्ध विहार सामुदायिक भवन में आज सत्यशोधक समाज के Read More...

4/12/2026 7:52:46 PM
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर टेंडिशिया एसोसिएशन द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

NEW DELHI NEWS 12 APRIL 2026 : GAUTAM : भारत रत्न श्रद्धेय बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर टेंडिशिया एसोसिएशन द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर Read More...

4/12/2026 7:47:00 PM
महेश सिंघल बने अग्रवाल सभा ओल्ड फरीदाबाद के प्रधान 

FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2026 : GAUTAM : अग्रवाल सभा ओल्ड फरीदाबाद के त्रिवार्षिक चुनाव में महेश सिंघल को सर्वसम्मति से नया प्रधान नियुक्त किया गया है । इस आशय की घोषणा चुनाव Read More...

4/12/2026 7:44:34 PM
देश के लिए एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर लोटे लोकेश चौधरी का स्वागत

FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2026 : GAUTAM : 28 मार्च से 11 अप्रैल तक मंगोलिया में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में फरीदाबाद ,बल्लभगढ़ के डीग के रहने वाले 28 साल के लोकेश चौधर Read More...

4/12/2026 7:40:39 PM
कुमाऊँ सांस्कृतिक मंडल द्वारा बैसाखी उत्सव धूमधाम से मनाया गया

FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2O26 : GAUTAM :  कुमाऊँ सांस्कृतिक मण्डल (रजि.) फरीदाबाद के तत्वावधान में शनिवार को जगदम्बा मंदिर, एयर फोर्स रोड, कुमाऊँ चौक फरीदाबाद में उ Read More...

4/12/2026 7:34:33 PM
1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए राधा रमन पार्क का भव्य उद्घाटन

FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2026 : GAUTAM : वार्ड नं. 43 के अंतर्गत निगम की भूमि पर लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए राधा रमन पार्क का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित Read More...


Welcome