- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,12 April , 2026
FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद पल्ला के दयावती गार्डन में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ (रजि0) द्वारा एक विशाल ब्राह्मण महा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रकाश भारद्वाज, संगठन सचिव पं. मुकेश शास्त्री, प्रदेश युवा अध्यक्ष विकास पारासर ने संस्था के नये पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जिसमें पं. विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और पं. भोला शर्मा को संगठन का युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रकाश भारद्वाज ने ब्राह्मण समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि द्वारका एवं शारदा पीठाधीश्वर जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानन्द सरस्वती एवं ज्योतिष पीठाधीश्वर जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती संगठन के मुख्य संरक्षक हैं जिनके मार्गदर्शन में ब्राह्मण समाज को मजबूत करने के लिए एवं लोक कल्याण हेतु संगठन का विस्तार निरंतर चल रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी समाज के कल्याण एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए बेहतर कार्य करेंगे।
इस अवसर पर पं. मुकेश शास्त्री, विकास पाराशर, प्रमोद शर्मा, धर्मपाल शर्मा, भगवत शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, दीपेश भारद्वाज, कुणाल शर्मा, प्रिंस शर्मा ने 26 अप्रैल 2026 रविवार को मनाई जाने वाले भव्य भगवान परशुराम जन्मोत्सव के बारे में बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम सराय के टोल प्लाजा से शुरू होगा और सराय के बाजार से गुजरते हुए तिलपत के बाबा सूरदास मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न होगा। यह कार्यक्रम काफी धूमधाम से मनाया जाएगा जिससे समाज के सभी वर्गों को भगवान परशुराम जी के जीवन से प्रेरणा मिले और एक नये समाज का निर्माण हो सके।
कार्यक्रम में नवनियुक्त युवा जिला अध्यक्ष भोला शर्मा, ह्दय प्रकाश उर्फ कल्लू, बृजगोपाल शर्मा, दिनेश कौशिक, मनोज वैष्णव, हरेन्द्र शर्मा, राजीव शर्मा, भवानी शंकर, एन. के. तिवारी, मुकेश शर्मा, पं. विरेन्द्र दत्त शर्मा ने महासंघ के सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि आने वाली 26 अप्रैल को सराय में मनाया जाने वाला भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और समाज के सभी लोग इसमें हिस्सा लेंगे।
बन्नूवाल बिरादरी ट्रस्ट, सी. दास फाउंडेशन और रेडियो महारानी के संयुक्त तत्वावधान में धूमधाम से किया बैसाखी पर्व का आयोजन
FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2026 : GA Read More...
FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2026 : GAUTAM : डॉ भीमराव अंबेडकर एजुकेशन सोसायटी फरीदाबाद के द्वारा अंबेडकर पार्क में स्तिथ बौद्ध विहार सामुदायिक भवन में आज सत्यशोधक समाज के Read More...
NEW DELHI NEWS 12 APRIL 2026 : GAUTAM : भारत रत्न श्रद्धेय बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर टेंडिशिया एसोसिएशन द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर Read More...
FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2026 : GAUTAM : अग्रवाल सभा ओल्ड फरीदाबाद के त्रिवार्षिक चुनाव में महेश सिंघल को सर्वसम्मति से नया प्रधान नियुक्त किया गया है । इस आशय की घोषणा चुनाव Read More...
FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2026 : GAUTAM : 28 मार्च से 11 अप्रैल तक मंगोलिया में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में फरीदाबाद ,बल्लभगढ़ के डीग के रहने वाले 28 साल के लोकेश चौधर Read More...
FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2O26 : GAUTAM : कुमाऊँ सांस्कृतिक मण्डल (रजि.) फरीदाबाद के तत्वावधान में शनिवार को जगदम्बा मंदिर, एयर फोर्स रोड, कुमाऊँ चौक फरीदाबाद में उ Read More...
FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2026 : GAUTAM : वार्ड नं. 43 के अंतर्गत निगम की भूमि पर लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए राधा रमन पार्क का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित Read More...
FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद पल्ला के दयावती गार्डन में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ (रजि0) द्वारा एक विशाल ब्राह्मण महा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें Read More...