- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,12 April , 2026
FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स
कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यूनिट ने कार्यवाही करते हुए आरोपी मुस्तकीम पुत्र कासम वासी गांव
मेहरोला थाना रोजकामेव जिला नूंह को किया गिरफ्तार।
ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS के सख्त निर्देशों पर व ब्यूरो पुलिस
अधिक्षक श्री मोहित हाण्डा जी IPS के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में नशा तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है। ब्यूरो प्रमुख
एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS ने स्पष्ट किया है कि "नशे की जड़ों को खत्म
करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"
कार्यवाही का संचालन
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंचार्ज यूनिट फरीदाबाद इंस्पेक्टर
मनोज कुमार ने बताया कि यूनिट में उपस्थित सहायक उप-निरिक्षक महेंन्द्र सिंह को एक गुप्त सुचना मिली कि
मुस्तकीम पुत्र कासम वासी गांव मेहरोला अपने गांव के बाहर खेतों में बने पुराने कमरों में नशीला पदार्थ
बेच रहा है। अगर फोरी रैड की जावे तो वह नशीले पदार्थ हिरोईन सहित काबू आ सकते है। पुलिस टीम ने तुरंत
मुखबर के बताए अनुसार कार्यवाही करते हुए साथी मुलाजमान की सहायता से उपरोक्त व्यक्तियों को नशीले पदार्थ
हिरोईन सहित काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 07.56 ग्राम
नशीला पदार्थ हिरोईन बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुस्तकीम पुत्र कासम वासी गांव मेहरोला थाना रोजकामेव जिला नूंह के रूप में
हुई। आरोपी को माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेने के बाद पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर
उनके नशा तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।
आगे उन्होंने कहा की हरियाणा एनसीबी समाज से इस ड्रग्स की बुराई को मिटाने के लिए जनता से सक्रिय सहयोग
की अपील करती है। नागरिकों से अनुरोध है कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत
और बेझिझक NCB नेशनल हेल्पलाइन1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा
एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 टोल-फ्री नंबरों पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
बन्नूवाल बिरादरी ट्रस्ट, सी. दास फाउंडेशन और रेडियो महारानी के संयुक्त तत्वावधान में धूमधाम से किया बैसाखी पर्व का आयोजन
FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2026 : GA Read More...
FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2026 : GAUTAM : डॉ भीमराव अंबेडकर एजुकेशन सोसायटी फरीदाबाद के द्वारा अंबेडकर पार्क में स्तिथ बौद्ध विहार सामुदायिक भवन में आज सत्यशोधक समाज के Read More...
NEW DELHI NEWS 12 APRIL 2026 : GAUTAM : भारत रत्न श्रद्धेय बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर टेंडिशिया एसोसिएशन द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर Read More...
FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2026 : GAUTAM : अग्रवाल सभा ओल्ड फरीदाबाद के त्रिवार्षिक चुनाव में महेश सिंघल को सर्वसम्मति से नया प्रधान नियुक्त किया गया है । इस आशय की घोषणा चुनाव Read More...
FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2026 : GAUTAM : 28 मार्च से 11 अप्रैल तक मंगोलिया में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में फरीदाबाद ,बल्लभगढ़ के डीग के रहने वाले 28 साल के लोकेश चौधर Read More...
FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2O26 : GAUTAM : कुमाऊँ सांस्कृतिक मण्डल (रजि.) फरीदाबाद के तत्वावधान में शनिवार को जगदम्बा मंदिर, एयर फोर्स रोड, कुमाऊँ चौक फरीदाबाद में उ Read More...
FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2026 : GAUTAM : वार्ड नं. 43 के अंतर्गत निगम की भूमि पर लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए राधा रमन पार्क का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित Read More...
FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद पल्ला के दयावती गार्डन में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ (रजि0) द्वारा एक विशाल ब्राह्मण महा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें Read More...