FARIDABAD

HindustanVision Sunday,12 April , 2026
स्वरांजलि' कार्यक्रम में जुटीं राष्ट्र सेविका समिति की प्रतिष्ठित भगिनियां

FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2026 : GAUTAM : स्मार्ट सिटी की प्रसिद्ध बड़खल झील का किनारा आज 'राष्ट्र प्रेम और अनुशासन' के संगम का प्रत्यक्षदर्शी बना। राष्ट्र सेविका समिति, हरियाणा प्रांत द्वारा आयोजित 'स्वरांजलि' कार्यक्रम के माध्यम से मातृशक्ति अपनी कला और राष्ट्र निष्ठा का अनूठा प्रदर्शन किया। इस भव्य आयोजन के माध्यम से स्वयं सेविकाओं ने समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुटता, समरसता एवं राष्ट्र प्रथम के भाव के प्रति प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मेयर प्रवीण जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका केवल परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि 'स्वरांजलि' जैसे कार्यक्रम यह दर्शाते हैं कि अनुशासन और सामूहिक शक्ति के माध्यम से महिलाएँ समाज को नई दिशा दे सकती हैं।

मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्र सेविका समिति दिल्ली प्रांत संचालिका डॉ.चारू कालरा का उद्बोधन मुख्य रूप से राष्ट्र के प्रति महिलाओं के दायित्व और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर केंद्रित रहा। उनके मार्गदर्शन में सेविकाओं ने राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता के प्रति संकल्प दोहराया। साथ ही, हरियाणा प्रांत की प्रांत संचालिका रजनी गुलाटी की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक ऊर्जा प्रदान की।

स्वरांजलि कार्यक्रम पूर्णतः गणवेश एवं पदवेश में रहा, जो राष्ट्र सेविका समिति के कड़े अनुशासन और सामूहिक एकता का प्रतीक है। घोष दल की सेविकाओं  ने अपनी कला के माध्यम से राष्ट्र भक्ति की स्वर लहरियाँ बिखेरीं। घोष की ध्वनियों ने राष्ट्रवाद के प्रति एक नई चेतना जागृत करने का कार्य किया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए विभाग कार्यवाहिका सुषमा तोलंबिया, सह-विभाग कार्यवाहिका शालिनी गुप्ता और प्रांत कार्यवाहिका डॉ. अंजलि जैन का सक्रिय एवं सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर विभाग संचालक डॉ.अरविंद सूद और विभाग प्रचारक वीरभान जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

स्वरांजलि' कार्यक्रम में जुटीं राष्ट्र सेविका समिति की प्रतिष्ठित भगिनियां

More News

4/12/2026 8:42:27 PM
एनआईटी में होगा पंजाबी धर्मशाला का निर्माण

बन्नूवाल बिरादरी ट्रस्ट, सी. दास फाउंडेशन और रेडियो महारानी के संयुक्त तत्वावधान में  धूमधाम से किया बैसाखी पर्व का आयोजन 

FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2026 : GA Read More...

4/12/2026 8:27:15 PM
डॉ भीमराव अंबेडकर एजुकेशन सोसायटी में प्रोधा राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले की जयंती का आयोजन

FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2026 : GAUTAM : डॉ भीमराव अंबेडकर एजुकेशन सोसायटी फरीदाबाद के द्वारा अंबेडकर पार्क में स्तिथ  बौद्ध विहार सामुदायिक भवन में आज सत्यशोधक समाज के Read More...

4/12/2026 7:52:46 PM
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर टेंडिशिया एसोसिएशन द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

NEW DELHI NEWS 12 APRIL 2026 : GAUTAM : भारत रत्न श्रद्धेय बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर टेंडिशिया एसोसिएशन द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर Read More...

4/12/2026 7:47:00 PM
महेश सिंघल बने अग्रवाल सभा ओल्ड फरीदाबाद के प्रधान 

FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2026 : GAUTAM : अग्रवाल सभा ओल्ड फरीदाबाद के त्रिवार्षिक चुनाव में महेश सिंघल को सर्वसम्मति से नया प्रधान नियुक्त किया गया है । इस आशय की घोषणा चुनाव Read More...

4/12/2026 7:44:34 PM
देश के लिए एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर लोटे लोकेश चौधरी का स्वागत

FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2026 : GAUTAM : 28 मार्च से 11 अप्रैल तक मंगोलिया में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में फरीदाबाद ,बल्लभगढ़ के डीग के रहने वाले 28 साल के लोकेश चौधर Read More...

4/12/2026 7:40:39 PM
कुमाऊँ सांस्कृतिक मंडल द्वारा बैसाखी उत्सव धूमधाम से मनाया गया

FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2O26 : GAUTAM :  कुमाऊँ सांस्कृतिक मण्डल (रजि.) फरीदाबाद के तत्वावधान में शनिवार को जगदम्बा मंदिर, एयर फोर्स रोड, कुमाऊँ चौक फरीदाबाद में उ Read More...

4/12/2026 7:34:33 PM
1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए राधा रमन पार्क का भव्य उद्घाटन

FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2026 : GAUTAM : वार्ड नं. 43 के अंतर्गत निगम की भूमि पर लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए राधा रमन पार्क का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित Read More...

4/12/2026 7:29:28 PM
ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

FARIDABAD NEWS 12 APRIL 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद पल्ला के दयावती गार्डन में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ (रजि0) द्वारा एक विशाल ब्राह्मण महा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें Read More...


Welcome