- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,08 April , 2026
FARIDABAD NEWS 08 APRIL 2026 : GAUTAM : भारत सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आज उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आज सीही सर्किल और बल्लभगढ़ जोन सहित अन्य इलाकों में बाल विवाह के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान उपस्थित नागरिकों को यह संकल्प भी दिलाया गया कि वे किसी भी परिस्थिति में बाल विवाह नहीं करवाएंगे और न ही होने देंगे।
संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी हेमा कौशिक ने अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर समस्त आमजन से अपील की है कि बाल विवाह करना एवं कराना कानूनन अपराध है। बाल विवाह निषेध के प्रावधानों के अनुसार 18 वर्ष से कम आयु की लड़की तथा 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह पूर्णतः अवैध है। इस प्रकार के किसी भी विवाह में शामिल होने वाले—चाहे वे माता-पिता हों, रिश्तेदार हों अथवा आयोजक—सभी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कानून के तहत दोषी पाए जाने पर अधिकतम 2 वर्ष तक का कारावास, या 1 लाख रुपये तक का जुर्माना, अथवा दोनों दंड का प्रावधान है। अतः सभी नागरिकों से अपील है कि वे बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने में सक्रिय सहयोग करें, कानून का पालन सुनिश्चित करें तथा यदि कहीं इस प्रकार की घटना की जानकारी मिले तो तुरंत संबंधित प्रशासन या अधिकारी को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने यह भी बताया कि यदि कहीं बाल विवाह होने की जानकारी मिले, तो तुरंत उसे रोकने का प्रयास करें और निकटतम पुलिस थाने या चौकी को सूचित करें। इसके अलावा पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन करके भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिले तो उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत प्रशासन अथवा संबंधित विभाग को सूचित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाल विवाह की सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 : GAUTRAM : महावीर सामुदायिक केंद्र एन. आई. टी. 2, फरीदाबाद में 'फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ' के तत्वावधान में दो दिवसीय "25वीं&n Read More...
FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी आज तीसरे दिन भी लगातार रहे हड़ताल पर नगर निगम के सैकड़ो कर्मचारियों ने नीलम सिनेमा पर एकत्रित हो विशाल जुलूस Read More...
अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्वा कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समाधान शिविर के संबंध समीक्षा बैठक
FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 : GAUTAM : हरिया
Read More...
FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 ; GAUTAM ; जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर गांव बडोली, फरीदाबाद स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में Read More...
आज जिला के 07 केन्द्रों पर होंगे एनडीए व सीडीएस परीक्षा
FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 ; GAUTAM ; अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि जिला प्रशासन फरीद
Read More...
FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 : GAUTAM ; आदित्य बिरला ग्रुप के ज्वेलरी ब्रांड इंद्रिया ने हरियाणा में अपनी मौजूदगी को मजबूत करते हुए फरीदाबाद में अपना पहला स्टोर लॉन्च किया ह Read More...
: एलिमेंट्स कलमायका 2026: तकनीकी, सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रमों का शानदार उत्सवदो : : ; : दिवसीय उत्सम में तकनीकी, सांस्कृतिक, साहित्यिक और रचनात्मक क्षेत्रों के 50 से अधिक कार्यक्रम आयोजित
Read More...
FARIDABAD NEWS 09 APRIL 2026 : GAUTAM : घरौड़ा स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ब्रांच में 16वां इनॉगरेशन डे बड़े ही भव्य और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। इस विशेष अवसर Read More...