- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,07 April , 2026
FARIDABAD NEWS 07 APRIL 2026 : GAUTAM : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा के मार्गदर्शन में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूएचसी) मेवला महाराजपुर में आज सफलतापूर्वक दो आर्थोपेडिक सर्जरी संपन्न की गईं। इन सर्जरी का नेतृत्व आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुमित एवं डॉ. अभिषेक द्वारा किया गया, जबकि एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी डॉ. चंद्रशेखर ने कुशलतापूर्वक निभाई। डॉ. जयंत आहूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों सर्जरी पूरी तरह सफल रहीं और मरीजों की स्थिति स्थिर है।
उन्होंने कहा कि यूएचसी मेवला महाराजपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता एवं आधुनिक सुविधाओं के कारण अब स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे मरीजों को बड़े अस्पतालों में जाने की आवश्यकता कम हो रही है। उन्होंने चिकित्सा टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिबद्धता के कारण ही इस प्रकार की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक संभव हो पा रही हैं। साथ ही, उन्होंने आमजन से अपील की कि वे सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) डॉ. मीनाक्षी तंवर ने बताया कि यूएचसी मेवला महाराजपुर में जल्द ही जी-स्मार्ट लैब और एक्स-रे मशीन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों को एक ही स्थान पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि प्रत्येक नागरिक को समय पर और बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
FARIDABAD NEWS 07 APRIL 2026 : GAUTAM : आनंद मार्किट द्वारा ब्यूटी पेजेंट एंड बिज़नेस आइकॉन अवार्ड्स शो का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर विश्व के महानायक फिल्म स Read More...
FARIDABAD NEWS 07 APRIL 2026 : GAUTAM : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। Read More...
FARIDABAD NEWS 07 APRIL 2026 : GAUTAM : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा के मार्गदर्शन में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूएचसी) मेवला महाराजपुर में आज सफलतापूर्वक दो Read More...
: अन्नदाता किसान की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर मंडियों में खरीदा जाएगा राजेश नागर
: मंत्री राजेश बोले, रसोई ईंधन की कमी की झूठी अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहे जनता
Read More...
FARIDABAD NEWS 07 APRIL 2026 : GAUTAM : The Department of Electronics Engineering at J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad successfully inaugurated Read More...
दीक्षांत समारोह में मंत्री विपुल गोयल ने छात्राओं को दिया संदेश डिग्री अंत नहीं, एक नई शुरुआत
FARIDABAD NEWS 07 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल
Read More...
FARIDABAD NEWS 07 APRIL 2026 : GAUTAM : लायंस क्लब जनपद 321A1 के रीजन 4 की कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । कॉन्फ्रेंस में फरीदाबाद, पलवल, गुड़गांव, नोएडा, दिल्ली त Read More...
FARIDABAD NEWS 07 APRIL 2026 : GAUTAM : धर्म हमेशा समाज को जोड़ने का कार्य करता है कोई भी धर्म हिंसा की इजाजत नहीं देता इसलिए हमें सभी धर्मों का आदर और सम्मान करना चाह Read More...