FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,07 April , 2026
मंडियों में गेहूं सरसों की खरीद पर रखी जा रही पैनी नजर :  राजेश नागर

 

: अन्नदाता किसान की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर मंडियों में खरीदा जाएगा राजेश नागर
: मंत्री राजेश बोले, रसोई ईंधन की कमी की झूठी अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहे जनता
प्रवासी लोगों को 5 किलो के रसोई गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं : राजेश नागर
FARIDABAD NEWS 07 APRIL 2026 : GAUTAM : खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर बताया कि प्रदेश की सभी मंडियों में गेहूं एवं सरसों की खरीद बढ़िया तरीके से चल रही है। मैं खुद कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, झज्जर, करनाल आदि जगहों की मंडियों का दौरा किया है और जरूरी निर्देश व्यवस्थापकों को दिए हैं।
उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से प्रदेश के सभी जिलों में किसानों से गेहूं एवं सरसों की खरीद एमएसपी पर की जा रही है। इस बार खरीद को आधुनिक बनाते हुए किसानों के वाहनों को जियो टैगिंग से लैस किया है, वहीं मंडियों में एंट्री के लिए पास भी जारी किए हैं । इसके साथ-साथ किसानों को बायोमेट्रिक व्यवस्था के साथ भी जोड़ा है। जिससे कि बाहर के ट्रेडर किसान बनकर यहां मंडियों में हमारे राज्य के अन्नदाता का हक नहीं मार सकेंगे।
नागर ने कहा कि हम व्यवस्था लागू करके ही संतुष्ट नहीं है बल्कि उसकी प्रतिदिन के आधार पर समीक्षा हो रही है। मैं खुद कई जिलों की मंडियों में होकर आया हूं, जहां व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने बताया कि आज भी हमारे प्रदेश की सभी मंडियों में करीब 5000 किसान सरसों लेकर पहुंचे। उनकी 9978 मेट्रिक टन सरसों में से करीब 4836 मीटिंग टन की खरीद हो चुकी है, बाकी की कार्रवाई जारी है। इसी प्रकार करीब 1 लाख 27 हजार 312 गेट पास के जरिए 7 लाख 4 हजार 573 मीट्रिक टन गेहूं भी मंडियों में पहुंचा। इसमें से  1 लाख 23 हजार 373 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद संपन्न हो चुकी थी। हमारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशन में ऐसी व्यवस्था मंडियों में बनाई गई है, जहां किसानों को सहज तरीके से अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
मंत्री राजेश नागर ने घरेलू ईंधन के बारे में अफवाह फैलाकर लोगों को परेशान करने वालों को चेतावनी दी कि वह अपनी हरकत से बाहर जाएं अन्यथा उनके खिलाफ चल रही कार्रवाई को और सख्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में ऐसे लोगों के खिलाफ 19 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं जिसमें 17 गिरफ्तारियां भी हुई हैं। नागर ने कहा कि प्रदेश में रसोई गैस ईंधन की कोई दिक्कत नहीं है। इस बारे में हमने प्रदेश के गैस आपूर्ति कर्ताओं को भी जरूरी निर्देश दिए हैं वहीं पीएनजी के कनेक्शन भी कम से कम नियम शर्तों के साथ दिए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रवासी लोगों के लिए 5 किलो के रसोई गैस सिलेंडर भी देने के निर्देश दिए गए हैं जिससे व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में है। हमारे पास रसोई गैस ईंधन के पर्याप्त स्टॉक हैं इसके लिए प्रदेश में रह रहे किसी भी व्यक्ति को घबराने की जरूरत नहीं है।

मंडियों में गेहूं सरसों की खरीद पर रखी जा रही पैनी नजर :  राजेश नागर

More News

4/7/2026 7:40:08 PM
आनंद मार्किट का ब्यूटी पेजेंट व अवार्ड्स शो संपन्न ..

FARIDABAD NEWS 07 APRIL 2026 : GAUTAM : आनंद मार्किट द्वारा ब्यूटी पेजेंट एंड बिज़नेस आइकॉन अवार्ड्स शो का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर विश्व के महानायक फिल्म स Read More...

4/7/2026 7:24:10 PM
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस, लोगों को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

FARIDABAD NEWS 07 APRIL 2026 : GAUTAM : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। Read More...

4/7/2026 7:18:42 PM
यूएचसी मेवला महाराजपुर में दो सफल आर्थोपेडिक सर्जरी, मरीजों की हालत स्थिर

FARIDABAD NEWS 07 APRIL 2026 : GAUTAM : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा के मार्गदर्शन में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूएचसी) मेवला महाराजपुर में आज सफलतापूर्वक दो Read More...

4/7/2026 7:13:22 PM
मंडियों में गेहूं सरसों की खरीद पर रखी जा रही पैनी नजर :  राजेश नागर

 

: अन्नदाता किसान की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर मंडियों में खरीदा जाएगा राजेश नागर
: मंत्री राजेश बोले, रसोई ईंधन की कमी की झूठी अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहे जनता
Read More...

4/7/2026 4:37:39 PM
National Seminar on Smart & Sustainable Agriculture for Atmanirbhar Bharat inaugurated

FARIDABAD NEWS 07 APRIL 2026 : GAUTAM : The Department of Electronics Engineering at J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad successfully inaugurated Read More...

4/7/2026 4:34:44 PM
नारी शिक्षा ही नए भारत की सबसे बड़ी ताकत : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

दीक्षांत समारोह में मंत्री विपुल गोयल ने छात्राओं को दिया संदेश डिग्री अंत नहीं, एक नई शुरुआत
FARIDABAD NEWS 07 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल Read More...

4/7/2026 4:26:45 PM
लायंस क्लब कॉन्फ्रेंस में उत्कर्ष कार्य करने वाले क्लबों को किया सम्मानित

FARIDABAD NEWS 07 APRIL 2026 : GAUTAM : लायंस क्लब जनपद 321A1  के रीजन 4 की कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । कॉन्फ्रेंस में फरीदाबाद, पलवल, गुड़गांव, नोएडा, दिल्ली त Read More...

4/7/2026 3:34:00 PM
धर्म हमेशा समाज को जोड़ने का कार्य करता है : श्रीवास्तव

 FARIDABAD NEWS 07 APRIL 2026 : GAUTAM : धर्म हमेशा समाज को जोड़ने का कार्य करता है कोई भी धर्म हिंसा की इजाजत नहीं देता इसलिए हमें सभी धर्मों का आदर और सम्मान करना चाह Read More...


Welcome