- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,02 April , 2026
FARIDABAD NEWS 02 APRIL 2026 : GAUTAM: 3 अप्रैल को स्वर्णकार समाज फरीदाबाद द्वारा स्वर्णकार नेतृत्व संगम का आयोजन सैक्टर-12 स्थित सैन्ट्रल पार्क में प्रात: 10 बजे से 2 बजे तक के लिए आयोजित किया जा रहा है।
जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदीप वर्मा माननीय राज्यसभा सांसद, राजेश वर्मा सांसद लोकसभा खगडिय़ा बिहार लोक जन शक्ति पार्टी, विनय वर्मा विधायक सोहरतगढ़ उत्तर प्रदेश अपना दल एस, सुनील सोनी विधायक रायपुर दक्षिण पूर्व सांसद भाजपा छत्तीसगढ़, मोहन वर्मा विधायक हाटा कुशीनगर उत्तर प्रदेश भाजपा, सविता कपूर ,विधायक देहरादून कैंट भाजपा, जीवन कुमार एमएलसी बिहार कैलाश सोनी पूर्व सांसद राज्यसभा मध्य प्रदेश भाजपा, राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी संघ, मुकेश टंडन विधायक विदिशा मध्य प्रदेश, प्रीतम सिंह पंवार विधायक उत्तराखण्ड, हरिपाल वर्मा न्यायमूर्ति एवं लोकायुक्त हरियाणा सरकार एवं अनेकों राज्यों से आईएएस, आईपीएस एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश, मुम्बई, कोलकाता, गुजरात एवं अन्य शहरों से स्वर्णकार समाज के लोग जुटेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता एवं समरसता का परिचय हो एवं स्वर्णकार समाज की समस्याओं के समाधान के लिए विचार विमर्श किया जायेगा। जिसमें मुख्य रूप से हरियाणा में स्वर्णकार कला बोर्ड के गठन के लिए प्रयास किये जायेंगे। स्वर्णकार समाज तिगांव के प्रधान सचिन वर्मा ने बताया कि स्वर्णकार समाज के संस्थापक महाराज श्री अजमीढ देव जी के नाम पर भी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय अवकाश घोषित करने की मांग उठाई जायेगी एवं महाराज अजमीढ़ जी के नाम पर डाक टिकट एवं सिक्के जारी करने की मांग भी मुख्य रूप से शामिल होगी। इस कार्यक्रम में शिक्षा एवं रोजगार पर गहनता से चर्चा की जायेगी और भारत सरकार एवं राज्य सरकार में स्वर्णकार समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए माननीय सांसद एवं विधायकों से विचार-विमर्श होगा। कार्यक्रम के आयोजक हरियाणा सरकार के पूर्व सहायक एडवोकेट जनरल विकास वर्मा ने बताया कि देश के प्रबुद्ध स्वर्णकार बन्धु इस बैठक में शामिल होंगे जो समाज की उन्नति के लिए अपना बहुमूल्य समय एवं योगदान देने लिए प्रतिबद्ध हैं और आज स्वर्णकार समाज राजनीतिक एवं सामाजिक उन्नति की ओर अग्रसर है।
FARIDABAD NEWS 02 APRIL 2026 : GAUTAM : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री की अध्यक्षता में नगर निगम कॉन्फ्रेंस Read More...
FARIDABAD NEWS 02 APRIL 2026 : GAUTAM : पिछले दिनों बरसात व ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को पूरी तरह से चौपट करने की कगार पर पहुंचा दिया है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगत सिंह Read More...
FARIDABAD NEWS 02 APRIL 2026 : GAUTAM: 3 अप्रैल को स्वर्णकार समाज फरीदाबाद द्वारा स्वर्णकार नेतृत्व संगम का आयोजन सैक्टर-12 स्थित सैन्ट्रल पार्क में प्रात: 10 बजे से 2 बजे त Read More...
आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया बजरंगबली का जन्मोत्सव
FARIDABAD NEWS 02 APRIL 2026 : GAUTAM : अंजनी पुत्र महाबल दाई, संतन के प्रभु सदा सहाई। ऐसे ही गुणगान करते हुए
Read More...
हनुमान जी की पूजा-अर्चना से दूर होते है मनुष्य के सभी दुख-दर्द : डॉ राजेश भाटिया
FARIDABAD NEWS 02 APRIL 2026 : GAUTAM : सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर
Read More...
FARIDABAD NEWS 02 APRIL 2026 : GAUTAM ; शहीद नायक संदीप कालीरमन की याद में अटाली गांव स्थित खेल स्टेडियम में रविवार को देश भक्ति रागनी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक् Read More...
FARIDABAD NEWS 02 APRIL 2026 : GAUTAM : बेटी बचाओ अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि बेटी बचाओ वाली सरकार कहाँ हैं, सोशल मीडिया पर लगातार देश की बेटियों Read More...
FARIDABAD NEWS 02 APRIL 2026 : GAUTAM : विकास कार्यों को गति देते हुए हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने वार्ड नंबर 31 स्थित मीट मार्केट, फरीद पार्क के पास करीब 1 Read More...