- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,02 April , 2026
आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया बजरंगबली का जन्मोत्सव
FARIDABAD NEWS 02 APRIL 2026 : GAUTAM : अंजनी पुत्र महाबल दाई, संतन के प्रभु सदा सहाई। ऐसे ही गुणगान करते हुए गुरुवार को सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में श्रीरामभक्त श्रीहनुमान जी का जन्मोत्सव आस्था और श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया गया। श्रीरामानुज संप्रदाय के पवित्र तीर्थ पीठ इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा के पीठाधीश्वर अनंत विभूषित श्रीमद जगदगुरु श्रीरामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों और आचार्यो द्वारा श्रीहनुमान जी का अभिषेक किया गया। अभिषेक के उपरांत आश्रम की परिक्रमा मार्ग में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों और ढोल-नगाड़ो की गूंज, पताकाओं और झांकियों से सजी श्रीहनुमान जी की शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता। भक्त संगीतमयी भजनों की धुन पर नाचत-गाते आगे बढ़ते रहे। पालकी में श्रीहनुमान जी चले और खुली जीप में स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने श्रीहनुमान जन्मोत्सव के आनंदपूर्ण वातावरण में भक्तो का उत्साहवर्द्धन किया। पूरा वातावरण जयश्रीराम और बजरंगबली के उदघोष से गूंज उठा।
श्रीसिद्धदाता आश्रम-श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम के अधिपति एवं श्रीरामानुज संप्रदाय के पवित्र तीर्थ पीठ इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा के पीठाधीश्वर अनंत विभूषित श्रीमद जगदगुरु श्रीरामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने श्रद्धालुओ के बीच अपने प्रवचन में कहा कि श्रीहनुमान जी सेवा और समर्पण के सर्वोच्च प्रतीक है।श्रीरामानुज संप्रदाय के सिद्धांत “कैंकर्य लक्षण विलक्षण मोक्ष भाज” का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि सेवा ही मुक्ति का मार्ग है। अर्थात सेवा के माध्यम से मोक्ष प्राप्त करना। सेवा करने वाले को दास भाव रखना चाहिए और सेवा निष्काम होनी चाहिए। बिना किसी अपेक्षा के अंहकार से दूर रहकर ही भक्ति संभव है। उन्होंने श्रीहनुमान जी को आदर्श बताते हुए कहा कि श्रीहनुमान जी ने दास भाव से भगवान की प्राप्ति की और आज उनका स्थान अत्यंत उच्च है। अभिप्रायं यो विदित्वा तु भर्तु: सर्वाणि कार्याणि करोत्यतन्द्री। वक्ता हितनामनुरक्त आर्य: शक्तिज्ञ आत्मेव हि सोण्नुकम्प्य: अर्थात जो सेवक स्वामी के अभिप्राय को समझकर आलस्यरहित हो समस्त कार्यो को पूरा करता है, जो हित की बात करने वाला स्वामी भक्त सज्जन और राजा की शक्ति को जानने वाला है, उसे अपने समान समझकर कृपा करनी चाहिए। इस बीच श्रीगुरु महाराज ने श्रद्धालुओं को प्रसाद और आशीर्वाद प्रदान किया।
FARIDABAD NEWS 02 APRIL 2026 : GAUTAM : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री की अध्यक्षता में नगर निगम कॉन्फ्रेंस Read More...
FARIDABAD NEWS 02 APRIL 2026 : GAUTAM : पिछले दिनों बरसात व ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को पूरी तरह से चौपट करने की कगार पर पहुंचा दिया है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगत सिंह Read More...
FARIDABAD NEWS 02 APRIL 2026 : GAUTAM: 3 अप्रैल को स्वर्णकार समाज फरीदाबाद द्वारा स्वर्णकार नेतृत्व संगम का आयोजन सैक्टर-12 स्थित सैन्ट्रल पार्क में प्रात: 10 बजे से 2 बजे त Read More...
आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया बजरंगबली का जन्मोत्सव
FARIDABAD NEWS 02 APRIL 2026 : GAUTAM : अंजनी पुत्र महाबल दाई, संतन के प्रभु सदा सहाई। ऐसे ही गुणगान करते हुए
Read More...
हनुमान जी की पूजा-अर्चना से दूर होते है मनुष्य के सभी दुख-दर्द : डॉ राजेश भाटिया
FARIDABAD NEWS 02 APRIL 2026 : GAUTAM : सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर
Read More...
FARIDABAD NEWS 02 APRIL 2026 : GAUTAM ; शहीद नायक संदीप कालीरमन की याद में अटाली गांव स्थित खेल स्टेडियम में रविवार को देश भक्ति रागनी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक् Read More...
FARIDABAD NEWS 02 APRIL 2026 : GAUTAM : बेटी बचाओ अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि बेटी बचाओ वाली सरकार कहाँ हैं, सोशल मीडिया पर लगातार देश की बेटियों Read More...
FARIDABAD NEWS 02 APRIL 2026 : GAUTAM : विकास कार्यों को गति देते हुए हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने वार्ड नंबर 31 स्थित मीट मार्केट, फरीद पार्क के पास करीब 1 Read More...