FARIDABAD

HindustanVision Thursday,02 April , 2026
शहीद नायक संदीप कालीरमन की याद में रविवार को देश भक्ति रागनी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा

FARIDABAD NEWS 02 APRIL 2026 : GAUTAM ; शहीद नायक संदीप कालीरमन की याद में अटाली गांव स्थित खेल स्टेडियम में रविवार को देश भक्ति रागनी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य अतिथि शिरकत करेगें। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक नयनपाल रावत, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन धर्म चौधरी मौजूद रहेगें। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए इन्द्रजीत ने बताया कि नरदेव बेनीवाल द्वारा देश भक्ति रागनी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विशेष आकर्षण धीरू बेनीवाल टीम मौजूद रहेगी। यह कार्यक्रम समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें सरपंच नफे सिंह, पूर्व पार्षद शैलेंद्र सिंह, धर्मवीर,मास्टर जगदीश, ताराचंद, कर्मवीर, जीतमल सैनी, पूर्व सरपंच ऐदल शामिल है। उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे हवन यज्ञ और दोपहर बारह बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा।  गौरतलब है कि फरीदाबाद के अटाली गांव के शहीद पैरा कमांडो संदीप सिंह पुलवामा में 12 फरवरी 2019 को आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान घायल होने के बाद शहीद हो गए थे। उन्होंने 10 पैरा कमांडो नायक के रूप में वीरता दिखाते हुए आतंकियों का सामना किया। 20 फरवरी 2019 को उनके गांव अटाली में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी शहादत के बाद अटाली गांव में उनके नाम पर एक स्टेडियम और उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है। उनके बलिदान को पूरा देश नमन करता है।

शहीद नायक संदीप कालीरमन की याद में रविवार को देश भक्ति रागनी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा

More News

4/2/2026 8:25:28 PM
14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की बनाई योजना

FARIDABAD NEWS 02 APRIL 2026 : GAUTAM : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री की अध्यक्षता में नगर निगम कॉन्फ्रेंस Read More...

4/2/2026 8:19:32 PM
बरसात से खराब हुई फसलों का किसानों को उचित मुआवजा दे सरकार : जगत सिंह नागर

FARIDABAD NEWS 02 APRIL 2026 : GAUTAM : पिछले दिनों बरसात व ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को पूरी तरह से चौपट करने की कगार पर पहुंचा दिया है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगत सिंह Read More...

4/2/2026 7:25:44 PM
3 अप्रैल को स्वर्णकार नेतृत्व संगम का आयोजन सैक्टर-12 सैन्ट्रल पार्क में

FARIDABAD NEWS 02 APRIL 2026 : GAUTAM: 3 अप्रैल को स्वर्णकार समाज फरीदाबाद द्वारा स्वर्णकार नेतृत्व संगम का आयोजन सैक्टर-12 स्थित सैन्ट्रल पार्क में प्रात: 10 बजे से 2 बजे त Read More...

4/2/2026 7:04:56 PM
सेवा समर्पण और श्रद्धा के रंग में सराबोर श्रीसिद्धदाता आश्रम मे मनाया गया श्रीहनुमान जन्मोत्सव

आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया बजरंगबली का जन्मोत्सव
FARIDABAD NEWS 02 APRIL 2026 : GAUTAM : अंजनी पुत्र महाबल दाई, संतन के प्रभु सदा सहाई। ऐसे ही गुणगान करते हुए Read More...

4/2/2026 7:00:45 PM
सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती

हनुमान जी की पूजा-अर्चना से दूर होते है मनुष्य के सभी दुख-दर्द : डॉ राजेश भाटिया
FARIDABAD NEWS 02 APRIL 2026 : GAUTAM : सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर Read More...

4/2/2026 6:58:33 PM
शहीद नायक संदीप कालीरमन की याद में रविवार को देश भक्ति रागनी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा

FARIDABAD NEWS 02 APRIL 2026 : GAUTAM ; शहीद नायक संदीप कालीरमन की याद में अटाली गांव स्थित खेल स्टेडियम में रविवार को देश भक्ति रागनी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक् Read More...

4/2/2026 6:52:08 PM
ऐसी अश्लील वीडियोस सोशल मीडिया पर दिखानी जायज़ हैं क्या ................?

FARIDABAD NEWS 02 APRIL 2026 : GAUTAM : बेटी बचाओ अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि बेटी बचाओ वाली सरकार कहाँ हैं, सोशल मीडिया पर लगातार देश की बेटियों Read More...

4/2/2026 6:47:08 PM
विपुल गोयल ने किया करीब 1 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

FARIDABAD NEWS 02 APRIL 2026 : GAUTAM : विकास कार्यों को गति देते हुए हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने वार्ड नंबर 31 स्थित मीट मार्केट, फरीद पार्क के पास करीब 1 Read More...


Welcome