FARIDABAD

HindustanVision Monday,30 March , 2026
समाधान शिविर में फरीदाबाद एसडीएम अमित कुमार ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

FARIDABAD NEWS 30 MARCH 2026 : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार "समाधान शिविर" की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आज सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया। समाधान शिविर की अध्यक्षता फरीदाबाद एसडीएम अमित कुमार ने की।

फरीदाबाद एसडीएम अमित कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि समाधान शिविरों में नागरिकों की ओर से सबसे अधिक समस्याए परिवार पहचान पत्र आईडी में आय संबंधी त्रुटियों और नए सदस्य जोड़ने से जुड़ी सामने आई हैं। इसके अलावा राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, पुलिस और बिजली विभाग से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी मुद्दों के त्वरित निपटान के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।

एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन हमेशा नागरिकों की सहायता के लिए तत्पर हैं और जनहित में यह पहल निरंतर जारी रहेगी। इसी क्रम में आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी नागरिक को स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, समाज कल्याण पेंशन, राशन कार्ड, स्थानीय निकायों से नो-ड्यूज प्रमाण पत्र, नगरपालिका द्वारा नक्शा पास करवाने, बिजली, सिंचाई, सार्वजनिक स्वास्थ्य या आपराधिक शिकायतों से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो वह निःसंकोच समाधान शिविर में आकर अपनी शिकायत दर्ज कराए।

एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में जनता की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिकायत समाधान शिविरों में नागरिकों की भागीदारी सरकार और प्रशासन पर उनके भरोसे को दर्शाती है।

समाधान शिविर में सभी विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

समाधान शिविर में फरीदाबाद एसडीएम अमित कुमार ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

More News

3/30/2026 6:06:01 PM
स्वच्छता व्यवस्था को नई गति: विपुल गोयल ने MCF के सफाई निरीक्षकों को 31 स्कूटियाँ वितरित कीं

FARIDABAD NEWS 30 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने आज नगर निगम फरीदाबाद (MCF) की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी Read More...

3/30/2026 5:42:11 PM
सुनील चौहान उप-प्रधान,परवीन शर्मा को सह-सचिव के पद पर नियुक्ति पत्र जारी

FARIDABAD NEWS 30 MARCH 2026 : GAUTAM : यूनियन आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत सर्कल सचिव लेखराज चौधरी सहित स्टेट चीफ ऑर्गनाइज़र विनोद शर्मा के नेतृत्व में हरियाणा स्टेट इल Read More...

3/30/2026 5:34:13 PM
वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी तरह की न बरती जाए कोताही : डीसी

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं आयुष सिन्हा ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
FARIDABAD NEWS 30 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी आयुष Read More...

3/30/2026 5:31:27 PM
समाधान शिविर में फरीदाबाद एसडीएम अमित कुमार ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

FARIDABAD NEWS 30 MARCH 2026 : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार "समाधान शिविर" की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु स Read More...

3/30/2026 5:27:21 PM
मान प्रोडक्शन एवं ग्लोबल फ्रेम आर्ट द्वारा ऑडिशन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 30 MARCH 2026: GAUTAM : मान प्रोडक्शन एवं ग्लोबल फ्रेम आर्ट के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म मोहब्बत कबो मिट ना पाई के लिए कलाकारों के चयन हेतु भव्य ऑडिशन Read More...

3/30/2026 5:23:08 PM
लापरवाह या भ्रष्ट डिपो होल्डर के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई ; राजेश नागर 

FARIDABAD NEWS 30 MARCH 2026 : GAUTAM : लापरवाही या भ्रष्टाचार करने वाले डिपो होल्डर अपनी आदत से बाज आ जाएं या कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। यह बात मंत्री राजेश नागर ने व Read More...

3/30/2026 5:19:41 PM
अबकी बार 56वीं बार रक्त दान महादान : सरदार देवेंद्र सिंह 

FARIDABAD NEWS 30 MARCH 2026 : GAUTAM ; युवाओं के लिए प्रेरणादायक सरदार देवेंद्र सिंह सड़क नियम तोड़कर अपना क़ीमती खून सड़कों पर मत बहाओ इससे अच्छा रक्तदान अबश्य करो

Read More...

3/29/2026 7:05:41 PM
हर शिकायत का लिया जा रहा संज्ञान, 24 घंटे तक शिकायत निवारण की समीक्षा भी जारी : उपायुक्त

FARIDABAD NEWS 29 MARCH 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा एलपीजी की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अवैध डायवर्जन पर प्रभा Read More...


Welcome