FARIDABAD

HindustanVision Monday,30 March , 2026
लापरवाह या भ्रष्ट डिपो होल्डर के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई ; राजेश नागर 

FARIDABAD NEWS 30 MARCH 2026 : GAUTAM : लापरवाही या भ्रष्टाचार करने वाले डिपो होल्डर अपनी आदत से बाज आ जाएं या कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। यह बात मंत्री राजेश नागर ने वार्ड 26 में आयोजित सभा में कही। 

उन्होंने वार्ड पार्षद लाल मिश्रा की मौजूदगी में सभा को सीधे संवाद में बदल दिया। मंत्री नागर ने जनता से कहा कि आपको किसी भी राशन डिपो होल्डर से शिकायत है तो अपने पार्षद से कहें या हमारे कार्यालय पर संपर्क करें। लापरवाही या भ्रष्टाचार करने वाले डिपो होल्डर के खिलाफ हम एफआईआर भी कराएंगे और सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने डिपो होल्डर को भी कहा कि वह जनता को सही मात्रा और समय पर राशन वितरण करें। जिससे कि जनता को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो अन्यथा आपके डिपो रद्द कर देंगे। मंत्री राजेश नागर ने राशन और पेट्रोल प्रोडक्ट के बारे में अफवाह फैलाने वालों को भी चेतावनी दी कि वह समाज में डर का माहौल पैदा ना करें। सरकार समस्त आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था को लेकर सतर्क है और हमारे पास पेट्रोल प्रोडक्ट के पर्याप्त भंडार हैं। अगर कोई भी अफवाह फैलाते हुए मिलेगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हम जनता की सेवा कर रहे हैं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र अंत्योदय है। जिसका अर्थ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

इस अवसर पर महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, पार्षद प्रियंका बिष्ट बुदानी, पार्षद कर्ण सिंगला, पार्षद सचिन शर्मा, पार्षद रिंकू सिलानी, अमित भारद्वाज पूर्व पार्षद उम्मीदवार, अजय प्रताप भडाना पूर्व पार्षद उम्मीदवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश झा, साहू प्रधान, भूपेंद्र शर्मा, शंकर ठाकुर, कंचन मिश्रा ,सुंदर कसाना आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

लापरवाह या भ्रष्ट डिपो होल्डर के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई ; राजेश नागर 

More News

3/30/2026 6:06:01 PM
स्वच्छता व्यवस्था को नई गति: विपुल गोयल ने MCF के सफाई निरीक्षकों को 31 स्कूटियाँ वितरित कीं

FARIDABAD NEWS 30 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने आज नगर निगम फरीदाबाद (MCF) की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी Read More...

3/30/2026 5:42:11 PM
सुनील चौहान उप-प्रधान,परवीन शर्मा को सह-सचिव के पद पर नियुक्ति पत्र जारी

FARIDABAD NEWS 30 MARCH 2026 : GAUTAM : यूनियन आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत सर्कल सचिव लेखराज चौधरी सहित स्टेट चीफ ऑर्गनाइज़र विनोद शर्मा के नेतृत्व में हरियाणा स्टेट इल Read More...

3/30/2026 5:34:13 PM
वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी तरह की न बरती जाए कोताही : डीसी

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं आयुष सिन्हा ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
FARIDABAD NEWS 30 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी आयुष Read More...

3/30/2026 5:31:27 PM
समाधान शिविर में फरीदाबाद एसडीएम अमित कुमार ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

FARIDABAD NEWS 30 MARCH 2026 : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार "समाधान शिविर" की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु स Read More...

3/30/2026 5:27:21 PM
मान प्रोडक्शन एवं ग्लोबल फ्रेम आर्ट द्वारा ऑडिशन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 30 MARCH 2026: GAUTAM : मान प्रोडक्शन एवं ग्लोबल फ्रेम आर्ट के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म मोहब्बत कबो मिट ना पाई के लिए कलाकारों के चयन हेतु भव्य ऑडिशन Read More...

3/30/2026 5:23:08 PM
लापरवाह या भ्रष्ट डिपो होल्डर के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई ; राजेश नागर 

FARIDABAD NEWS 30 MARCH 2026 : GAUTAM : लापरवाही या भ्रष्टाचार करने वाले डिपो होल्डर अपनी आदत से बाज आ जाएं या कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। यह बात मंत्री राजेश नागर ने व Read More...

3/30/2026 5:19:41 PM
अबकी बार 56वीं बार रक्त दान महादान : सरदार देवेंद्र सिंह 

FARIDABAD NEWS 30 MARCH 2026 : GAUTAM ; युवाओं के लिए प्रेरणादायक सरदार देवेंद्र सिंह सड़क नियम तोड़कर अपना क़ीमती खून सड़कों पर मत बहाओ इससे अच्छा रक्तदान अबश्य करो

Read More...

3/29/2026 7:05:41 PM
हर शिकायत का लिया जा रहा संज्ञान, 24 घंटे तक शिकायत निवारण की समीक्षा भी जारी : उपायुक्त

FARIDABAD NEWS 29 MARCH 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा एलपीजी की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अवैध डायवर्जन पर प्रभा Read More...


Welcome