- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,26 March , 2026
माता रानी से की समाज में सुख-समृद्धि कायम रखने की प्रार्थना : डॉ राजेश भाटिया
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में आज दुर्गा अष्टमी पूजन श्रद्धापूर्वक किया गया। इस दौरान जहां मंदिर में हवन का आयोजन किया गया वही कंचकों का पूजन कर उन्हें माता रानी का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मंदिर प्रांगण ‘जय माता दी’ के जयकारों से गुंज गया। हवन में मंदिर के प्रधान डॉ राजेश भाटिया सहित अन्य पदाधिकारियों एवं डा. अनिल मलिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल की अध्यापिकाओं के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर आहुति डाली। इस मौके पर मुख्य रुप से भाजपा पार्षद हरी कृष्णा गिरोटी ने शिरकत करके महामाई की पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया और कंचकों का भी पूजन किया। मंदिर के प्रधान डॉ राजेश भाटिया ने कहा कि हिन्दू समाज में नवरात्रों के नौ दिन पर्व की रुप में मनाए जाते है, नवरात्रों के नौ दिनों मां के अलग-अलग स्वरुपों की पूजा की जाती है और महामाई का गुणगान किया जाता है। इसम बार भी नवरात्रों में मां की पूजा अर्चना कर सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की गई। उन्होंने कहा कि इन नौ दिनों के दौरान भक्तिमय वातावरण कायम रहा है और हर श्रद्धालु ने पूरी श्रद्धा के साथ महामाई का गुणगान किया। उन्होंने बताया कि इस बार नवरात्रों में मंदिर प्रबंधन कमेटी ने विशेष तैयारियां की थी, जिसके लिए वह सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार जताते है। श्री भाटिया ने कहा कि अष्टमी पूजन के उपरांत माता रानी को रूखस्त किया गया और सभी के स्वस्थ्य एवं सुख समृद्धि की कामना की गई। इस मौके पर मन्दिर के प्रधान डॉ राजेश भाटिया की धर्म पत्नी जनक भाटिया, हरी कृष्णा गिरोटी व उनकी घर्म पत्नी शीतल गिरोटी उचिका , शैला कपूर, बन्सी लाल कुकरेजा, रिंकल भाटिया, प्रेम बब्बर,चिराग भाटिया गिनी भाटिया भरत कपूर, बिटू डंग सचिन भाटिया, आशिष अरोड़ा, रविन्द्र गुलाटी, मुकता, कृष्णा, मधू व डॉ अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अध्यापकों में निशी अदलक्खा, सोनिया अरोड़ा, सुमन अरोड़ा, नेहा चौहान, रेखा जोहरा, रेखा वनवास, सुनीता गगर, नीतू भाटिया, मोनिका मुदगील, श्वेता कौर, मान्या रतड़ा, इन्दु देसवाल, नीलम सचदेवा, कुमारी प्रशंसा, कुमारी हर्षिता, रजनी खस, सीमा भाटिया, नीतू रहेजा, विकास शर्मा, अशोक बैंसला व् अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
डीसी आयुष सिन्हा ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी देत
Read More...
मंत्री राजेश नागर ने प्रशासन सहित एजेंसी अधिकारियों के साथ एलपीजी, पीएनजी सप्लाई तथा पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता हेतु की समीक्षा बैठक
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : <
Read More...
माता रानी से की समाज में सुख-समृद्धि कायम रखने की प्रार्थना : डॉ राजेश भाटिया
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर म Read More...
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : अयोध्या प्राचीन काल में इक्ष्वाकु वंश की राजधानी रही है, जो अपनी समृद्धि, धर्म और वैभव के लिए विश्व प्रसिद्ध थी। ‘अयोध्या& Read More...
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : रामनवमी और चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में भक्ति, आस्था और उल Read More...
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : सतयुग दर्शन वसुन्धरा में आयोजित रामनवमी यज्ञ-महोत्सव में तीसरे दिन विभिन्न प्रांतों व विदेशों से असंख्य श्रद्धालुओं का आना जारी Read More...
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : नेता से अभिनेता बने फरीदाबाद निवासी मनधीर सिंह मान ने आज नेहरू ग्राउण्ड में अपने मान प्रोडेक्शन हाऊस के फिल्म स्टूडियों का शुभा Read More...
मर्यादा में रहने वाला व्यक्ति जीवन में असफल नहीं हो सकता : विनय आर्य
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 ; GAUTAM : मर्यादित महिला या पुरुष जीवन में कभी भी असफल नही Read More...