- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,26 March , 2026
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : अयोध्या प्राचीन काल में इक्ष्वाकु वंश की राजधानी रही है, जो अपनी समृद्धि, धर्म और वैभव के लिए विश्व प्रसिद्ध थी। ‘अयोध्या’ का अर्थ ही है—जिसे युद्ध में कोई जीत न सके। पुत्रेष्ठि यज्ञ से पूरी हुई राजा दशरथ की मनोकामना श्रीधाम वृंदावन के प्राचीन आश्रम चार सम्प्रदाय आश्रम श्री माध्यगौडेश्वर के महंत अनंत श्री विभूषित परम पूज्य महामंडेलश्वर सदगुरूदेव श्री ब्रज बिहारीदास शास्त्री जी ने राम जन्मोत्सव की कथा का सुंदर वर्णन करते हुए बताया कि राजा दशरथ को संतान प्राप्ति नहीं हो रही थी। संत-महात्माओं के मार्गदर्शन में उन्होंने पुत्रेष्ठि यज्ञ कराने का निर्णय लिया। कुलगुरु वशिष्ठ के निर्देशन में ऋष्यश्रृंग द्वारा यज्ञ संपन्न कराया गया। यज्ञ की पूर्णाहुति के समय अग्निदेव प्रकट हुए और उन्होंने दिव्य पायस (खीर) से भरा पात्र राजा दशरथ को प्रदान किया। महारानियों को मिला दिव्य प्रसाद अग्निदेव के आदेशानुसार राजा दशरथ ने पायस को महारानी कौशल्या, कैकयी और सुमित्रा में वितरित किया। मान्यता के अनुसार, इस प्रसाद के प्रभाव से चारों राजकुमारों का जन्म हुआ। इसी दौरान एक रोचक घटना भी सामने आई, जब एक चील सुमित्रा के हाथ से पायस का भाग लेकर उड़ गई। बाद में कौशल्या ने अपने हिस्से से सुमित्रा को भाग देकर उन्हें सांत्वना दी।
हनुमान जन्म से जुड़ी मान्यता : कुछ धार्मिक कथाओं में वर्णन मिलता है कि वह पायस अंजना को प्राप्त हुआ, जिससे हनुमान जी का जन्म हुआ।
चैत्र नवमी को हुआ भगवान राम का जन्म :चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, अभिजित मुहूर्त और पुनर्वसु नक्षत्र में राम का जन्म हुआ। इस पावन अवसर पर अयोध्या में हर्षोल्लास का वातावरण बन गया। घर-घर बधाइयां गूंजने लगीं और पूरा नगर उत्सव में डूब गया।
महामंडेलश्वर श्री ब्रज बिहारीदास कहते हैं कि जन्मोत्सव शुरू बधाई का तांता लग गया 'अयोध्याबाजत आज बधाई। रघुकुल प्रगटे है रघुबीर देस देस ते टीको आयो , रहम कनक भनि हरि । घर घर मंगल होत बधाई, अतिपुर नाहिन भीर।। आनन्द भये सब डोलत, कछू न शोध शरीर।।
मागध वन्दी सूत लुटाये, गऊ गायन्द हथ चीर ।। देत अशीष 'सूर' चिरंजीको, रामचन्द रण धीर।।
राम के आदर्श आज भी प्रासंगिक; भगवान श्रीराम को ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ कहा जाता है। उनका जीवन सत्य, धर्म और कर्तव्य का प्रतीक है। उनके आदर्श आज भी समाज को सही मार्ग दिखाते हैं।
आज भी राम नवमी का पर्व पूरे देश में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाता है।
डीसी आयुष सिन्हा ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी देत
Read More...
मंत्री राजेश नागर ने प्रशासन सहित एजेंसी अधिकारियों के साथ एलपीजी, पीएनजी सप्लाई तथा पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता हेतु की समीक्षा बैठक
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : <
Read More...
माता रानी से की समाज में सुख-समृद्धि कायम रखने की प्रार्थना : डॉ राजेश भाटिया
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर म Read More...
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : अयोध्या प्राचीन काल में इक्ष्वाकु वंश की राजधानी रही है, जो अपनी समृद्धि, धर्म और वैभव के लिए विश्व प्रसिद्ध थी। ‘अयोध्या& Read More...
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : रामनवमी और चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में भक्ति, आस्था और उल Read More...
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : सतयुग दर्शन वसुन्धरा में आयोजित रामनवमी यज्ञ-महोत्सव में तीसरे दिन विभिन्न प्रांतों व विदेशों से असंख्य श्रद्धालुओं का आना जारी Read More...
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : नेता से अभिनेता बने फरीदाबाद निवासी मनधीर सिंह मान ने आज नेहरू ग्राउण्ड में अपने मान प्रोडेक्शन हाऊस के फिल्म स्टूडियों का शुभा Read More...
मर्यादा में रहने वाला व्यक्ति जीवन में असफल नहीं हो सकता : विनय आर्य
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 ; GAUTAM : मर्यादित महिला या पुरुष जीवन में कभी भी असफल नही Read More...