- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,26 March , 2026
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : रामनवमी और चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में भक्ति, आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रीसिद्धदाता आश्रम के अधिष्ठाता एवं श्रीरामानुज संप्रदाय की तीर्थ पीठ इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा के पीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीपुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने भगवान श्रीराम का विधिवत अभिषेक कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। भगवान श्रीरामलला के जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को राममय कर दिया।
रामनवमी के उपलक्ष्य में आयोजित शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बैंड-बाजा और ढोल-नगाड़ों की गूंज ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। हाथी-घोड़ा पालकी की भव्यता और आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को दर्शाती झांकियां श्रद्धा और भक्ति का सजीव चित्र प्रस्तुत कर रही थीं। ‘जय श्रीराम’ के गगनभेदी जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा और आश्रम परिसर पूरी तरह राममय हो गया।
इस अवसर पर 500 से अधिक नारी शक्ति द्वारा निकली कलश यात्रा ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर बढ़-चढ़कर भाग लिया। भक्ति भाव से ओतप्रोत महिलाओं की सहभागिता ने माहौल को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया।
भक्तों ने ‘राम चरित जे सुनत अघाहीं…’ के भाव के साथ भक्ति रस में डूबकर भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया। हर ओर भजन, कीर्तन और जयघोष की गूंज सुनाई देती रही।
स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद-वेदांग संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं आचार्यों द्वारा देवी पुराण और श्रीमद्भागवत के मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया गया। युवाचार्य स्वामी अनिरुद्धाचार्य जी ने विश्व कल्याण की कामना से विशेष पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का समापन कराया।
आश्रम के अधिष्ठाता एवं श्रीरामानुज संप्रदाय के पीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीपुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने भगवान श्रीराम का विधिवत अभिषेक कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। स्वामी श्रीपुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने अपने प्रेरणादायी प्रवचन में कहा कि भगवान श्रीराम केवल एक देवता नहीं, बल्कि आदर्श जीवन का मार्ग हैं। उनके चरित्र में मर्यादा, त्याग, सत्य और धर्म का जो संदेश है, वही मानव जीवन को सफल बनाता है। हम अपने जीवन में श्रीराम के आदर्शों को उतार लें, तो समाज में सद्भाव, शांति और धर्म की स्थापना संभव है। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
डीसी आयुष सिन्हा ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी देत
Read More...
मंत्री राजेश नागर ने प्रशासन सहित एजेंसी अधिकारियों के साथ एलपीजी, पीएनजी सप्लाई तथा पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता हेतु की समीक्षा बैठक
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : <
Read More...
माता रानी से की समाज में सुख-समृद्धि कायम रखने की प्रार्थना : डॉ राजेश भाटिया
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर म Read More...
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : अयोध्या प्राचीन काल में इक्ष्वाकु वंश की राजधानी रही है, जो अपनी समृद्धि, धर्म और वैभव के लिए विश्व प्रसिद्ध थी। ‘अयोध्या& Read More...
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : रामनवमी और चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में भक्ति, आस्था और उल Read More...
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : सतयुग दर्शन वसुन्धरा में आयोजित रामनवमी यज्ञ-महोत्सव में तीसरे दिन विभिन्न प्रांतों व विदेशों से असंख्य श्रद्धालुओं का आना जारी Read More...
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : नेता से अभिनेता बने फरीदाबाद निवासी मनधीर सिंह मान ने आज नेहरू ग्राउण्ड में अपने मान प्रोडेक्शन हाऊस के फिल्म स्टूडियों का शुभा Read More...
मर्यादा में रहने वाला व्यक्ति जीवन में असफल नहीं हो सकता : विनय आर्य
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 ; GAUTAM : मर्यादित महिला या पुरुष जीवन में कभी भी असफल नही Read More...