- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,26 March , 2026
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 ; GAUTAM : नवरात्रों के आठवें दिन श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में माता महागौरी की भव्य पूजा अर्चना की गई. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने प्रातः कालीन आरती का शुभारंभ करवाया. इस खास और शुभ अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइन देखी गई. अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं ने मंदिर में आकर माता महागौरी की भव्य पूजा अर्चना में हिस्सा लेकर माता से अपने मन की मुराद मांगी. अष्टमी के शुभ अवसर पर मंदिर में कंजक पूजन का आयोजन किया गया. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने मंदिर में कन्याओ का पूजन किया और फिर उन्हें प्रसाद वितरण कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया. माता महागौरी को मां दुर्गा का आठवां स्वरूप माना जाता है. इस दिन मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है। कई साधक इस दिन पर नवरात्र व्रत का पारण भी करते हैं, ऐसे में नवरात्र की अष्टमी तिथि विशेष महत्व रखती है.
मां महागौरी दुर्गा जी का आठवां स्वरूप हैं, जो अत्यंत शांत, सौम्य और गौर वर्ण की हैं। देवी महागौरी के गौर वर्ण के कारण उनकी तुलना शंख, चन्द्रमा और कुन्द के फूल से की जाती है। माता की सवारी बैल (वृषभ) है। उनकी चार भुजाएं हैं, जिनमें से दो में उन्होंने त्रिशूल और डमरू धारण किया हुआ है। देवी महागौरी का एक हाथ अभय में है और दूसरा वर मुद्रा। श्री भाटिया ने कहा कि जो भी भक्त अष्टमी के दिन माता मार्ग गौरी की भव्य पूजा अर्चना करते हुए अपने मन की मुराद उनसे मांगता है वह अवश्य पूर्ण होती है. श्री भाटिया ने श्रद्धालुओं को नवरात्रों एवं अष्टमी की शुभकामनाएं और बधाई दी.
डीसी आयुष सिन्हा ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी देत
Read More...
मंत्री राजेश नागर ने प्रशासन सहित एजेंसी अधिकारियों के साथ एलपीजी, पीएनजी सप्लाई तथा पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता हेतु की समीक्षा बैठक
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : <
Read More...
माता रानी से की समाज में सुख-समृद्धि कायम रखने की प्रार्थना : डॉ राजेश भाटिया
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर म Read More...
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : अयोध्या प्राचीन काल में इक्ष्वाकु वंश की राजधानी रही है, जो अपनी समृद्धि, धर्म और वैभव के लिए विश्व प्रसिद्ध थी। ‘अयोध्या& Read More...
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : रामनवमी और चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में भक्ति, आस्था और उल Read More...
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : सतयुग दर्शन वसुन्धरा में आयोजित रामनवमी यज्ञ-महोत्सव में तीसरे दिन विभिन्न प्रांतों व विदेशों से असंख्य श्रद्धालुओं का आना जारी Read More...
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : नेता से अभिनेता बने फरीदाबाद निवासी मनधीर सिंह मान ने आज नेहरू ग्राउण्ड में अपने मान प्रोडेक्शन हाऊस के फिल्म स्टूडियों का शुभा Read More...
मर्यादा में रहने वाला व्यक्ति जीवन में असफल नहीं हो सकता : विनय आर्य
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 ; GAUTAM : मर्यादित महिला या पुरुष जीवन में कभी भी असफल नही Read More...