FARIDABAD

HindustanVision Monday,23 March , 2026
श्रीसिद्धदाता आश्रम में स्कंदमाता की पूजा में की गई विश्व कल्याण की कामना

FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM : ...या देवी सर्वभूतेषु मां स्कंदमाता रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।-जैसे भाव से चैत्र नवरात्रि उत्सव के पांचवे दिन सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में चल रहे आदिशक्ति मां दुर्गा के विशेष अनुष्ठान में पहुंचे श्रद्धालुओं ने आदिशक्ति मां दुर्गा के पंचम स्वरुप अधिष्ठात्री स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गई। स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों और आचार्यो द्वारा किए गए देवी पुराण महाभागवत के मंत्रोच्चार के साथ युवाचार्य स्वामी अनिरुद्धाचार्य जी ने विश्व कल्याण की विशेष-पूजा-अर्चना की। आयोजित अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने ममतामयी स्कंदमाता की संतान के सुखमयी जीवन के लिए मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की। कुछ श्रद्धालु नारियों ने मां के लाल वस्त्र, सुहाग श्रंगार लाल चूड़ी, महावर, लाल बिंदी, लाल फूल एवं चावल बांधकर मां की गोद भरके संतान प्राप्ति की मनोकामना की।
श्रीसिद्धदाता आश्रम के अधिष्ठाता एवं श्रीरामानुज संप्रदाय की तीर्थ पीठ इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा के पीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीपुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने विशेष पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को अपने प्रवचन में आदिशक्ति मां दुर्गा के पंचम स्वरुप स्कंदमाता की कथा में प्रस्तुत किया कि भगवान स्कंद की माता होने के कारण अधिष्ठात्री स्कंदमाता के नाम से विख्यात हैं। सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री देवी आदिशक्ति स्कंदमाता की मनोहर छवि दिव्य शक्ति के समान पूरे ब्रह्मांड में व्याप्त है। स्कंदमाता कार्तिकेय और गणेश की मां है। गणेश जी मानसपुत्र हैं और कार्तिकेय गर्भ से उत्पन्न हुए। राक्षस तारकासुर का अंत करने के उद्देश्य से कार्तिकेय उत्पन्न हुए। दिव्यधाम में इस दौरान  स्वामी जी ने भक्तों को प्रसाद और आशीर्वाद प्रदान किया।

श्रीसिद्धदाता आश्रम में स्कंदमाता की पूजा में की गई विश्व कल्याण की कामना

More News

3/23/2026 8:46:55 PM
कृष्ण पाल गुर्जर ने वार्ड 1 और 5 में लगभग 8 करोड़ 85 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ और शिलान्यास

FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM :  वार्ड नंबर-1 और वार्ड नंबर-5 में गत रविवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने लगभग 8 करो Read More...

3/23/2026 8:39:46 PM
नवरात्रि पर दुर्गा माता के पांचवें स्वरूप स्कंद माता की भव्य पूजा अर्चना हुई 

FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM : नवरात्रि का पांचवां दिन माँ स्कंदमाता को समर्पित है, जो भगवान कार्तिकेय (स्कंद) की माता हैं। महारानी वैष्णो देवी मंदिर में मां दुर्गा Read More...

3/23/2026 8:34:47 PM
गैस सप्लाई पूरी तरह सुचारू, प्रशासन कर रहा है लगातार निगरानी

FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। डीसी आयुष सिन्हा ने आमजन से Read More...

3/23/2026 8:26:29 PM
शहीद दिवस पर शहीदों की याद में निकली पदयात्रा, युवाओं में दिखा देशभक्ति का जोश

FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार माय भारत द्वारा आज शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित "मेरा भारत, मेरी जिम Read More...

3/23/2026 8:21:31 PM
ग्राम दयालपुर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रति ग्रामीणों का अपार प्रेम,

FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM :  ग्राम दयालपुर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रति ग्रामीणों का अपार प्रेम, सम्मान और अटूट विश्वास भावपूर्ण र Read More...

3/23/2026 8:17:36 PM
भगतसिंह की शहादत ने आजादी के आंदोलन को गति देने और उत्प्रेरक का काम किया : बादल सरोज

FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्यव्यापी आह्वान पर शहीदी दिवस पर मंगलवार को नगर निगम कांफ्रेंस हॉल में "साम्राज्यवाद की बर्बरता Read More...

3/23/2026 8:13:39 PM
आगामी 02 अप्रैल को चेयरपर्सन रेणु भाटिया की अध्यक्षता में जन सुनवाई का होगा आयोजन

FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया आगामी 02 अप्रैल 2026, वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय की छठी मंजिल पर बने सभागा Read More...

3/23/2026 8:07:16 PM
बलजीत कौशिक ने टीम के साथ शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की

FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहीदी दिवस एनआईटी स्थित भगत सिंह चौक पर मनाया गया। Read More...


Welcome