- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,20 March , 2026
FARIDABAD NEWS 20 MARCH 2026 : GAUTAM : विद्युत क्षेत्र में पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान एवं संसाधनों के बेहतर उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) तथा राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (NPTI) द्वारा संयुक्त रूप से “फ्लाई ऐश का सतत उपयोग: थर्मल पावर प्लांटों में चुनौतियां और अवसर” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य थर्मल पावर प्लांट्स में उत्पन्न होने वाली फ्लाई ऐश के प्रभावी प्रबंधन, उसके औद्योगिक एवं उभरते उपयोगों, नीति ढांचे तथा उससे जुड़े व्यावसायिक एवं राजस्व अवसरों पर विस्तृत विचार-विमर्श करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत सनोज कुमार झा, अतिरिक्त सचिव, कोयला मंत्रालय, भारत सरकार, प्रवीण गुप्ता, सदस्य (थर्मल) CEA और स्वप्नेंदु कुमार पांडा, सदस्य (तकनीकी), दामोदर वैली कॉरपोरेशन ने दीप प्रज्ज्वलन कर की। हेमंत जैन, महानिदेशक, NPTI एवं सदस्य (GO&D), CEA ने सभी अतिथियों का पौधा भेंटकर भव्य स्वागत किया ।
राष्ट्रीय सम्मेलन में स्वागत संबोधन देते हुए हेमंत जैन, महानिदेशक, NPTI एवं सदस्य (GO&D), CEA ने सम्मेलन में पहुंचे सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद श्री सनोज कुमार झा, अतिरिक्त सचिव, कोयला मंत्रालय, भारत सरकार, प्रवीण गुप्ता, सदस्य (थर्मल) CEA और श्री स्वप्नेंदु कुमार पांडा, सदस्य (तकनीकी), दामोदर वैली कॉरपोरेशन “फ्लाई ऐश का सतत उपयोग: थर्मल पावर प्लांटों में चुनौतियां और अवसर” पर विस्तार से जानकारी दी।
राष्ट्रीय सम्मेलन कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन डॉ. इंदु माहेश्वरी, प्रिंसिपल डायरेक्टर (प्रशिक्षण), NPTI द्वारा प्रस्तुत किया गया।
बता दें की इस राष्ट्रीय सम्मेलन में विद्युत क्षेत्र से जुड़े नीति-निर्माताओं, विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों, शोधकर्ताओं तथा विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थानों के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाया गया, ताकि फ्लाई ऐश के सतत एवं प्रभावी उपयोग के लिए व्यावहारिक एवं क्रियान्वित किए जाने वाले सुझावों पर सार्थक चर्चा की जा सके।
सम्मेलन के माध्यम से थर्मल पावर प्लांट्स में उत्पन्न फ्लाई ऐश के बेहतर प्रबंधन एवं उसके व्यापक उपयोग के नए अवसरों को तलाशने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, यह मंच विभिन्न हितधारकों के बीच संवाद, सहयोग और नवाचार को समर्पित रहा।
पुरे दिनभर चले राष्ट्रीय सम्मेलन में “फ्लाई ऐश का सतत उपयोग: थर्मल पावर प्लांटों में चुनौतियाँ और अवसर” से जुड़े अलग अलग विषयों पर 6 सत्र आयोजित किये गए । इन सत्रों में थर्मल पावर प्लांट्स में फ्लाई ऐश के उत्पादन एवं प्रबंधन, इससे संबंधित नीतिगत ढांचे, दिशा-निर्देश एवं वैधानिक प्रावधानों, फ्लाई ऐश के उन्नत एवं उभरते उपयोगों, औद्योगिक क्षेत्रों में इसके व्यापक उपयोग, इससे जुड़े व्यवसायिक मॉडल एवं राजस्व संभावनाओं के साथ-साथ विभिन्न संस्थानों द्वारा साझा किए गए अनुभवों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। प्रत्येक सत्र में विशेषज्ञों ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए फ्लाई ऐश के प्रभावी, सतत एवं व्यावहारिक उपयोग के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए।
इस राष्ट्रीय सम्मेलन के प्रायोजकों में एनटीपीसी, डीवीसी, महाजेनको, एनएलसी इंडिया, मध्य प्रदेश जेनरेटिंग कम्पनी लिमिटेड, जिंदल पावर, जेएसडब्ल्यू और ऐशटेक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड शामिल रहे।
विभिन्न राजनैतिक दलों व धार्मिक-सामाजिक संगठनों ने पुत्र राजन ओझा को बंधाया ढांढस
FARIDABAD NEWS 20 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस के लगातार कई वर्षों तक अ
Read More...
FARIDABAD NEWS 20 MARCH 2026 : GAUTAM : नवरात्रों के दूसरे दिन माता वैष्णो देवी मंदिर फरीदाबाद में माता ब्रह्मचारिणी की भव्य पूजा अर्चना की गई. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश Read More...
समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी और जनसंवाद पोर्टल की लंबित शिकायतों पर समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश
FARIDABAD NEWS 20 MARCH 2026 : GAUTAM : Read More...
FARIDABAD NEWS 20 MARCH 2026 : GAUTAM : युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से “मेरा युवा भारत – मेरी जिम्मेदारी” थीम पर पदयात्रा का आयोजन Read More...
FARIDABAD NEWS 20 MARCH 2026 : GAUTAM : के.एल.मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल ने 19 मार्च, 2026 को कॉलेज ऑडिटोरियम में Gen AI-Ready Naaris Read More...
FARIDABAD NEWS 20 MARCH 2026 : GAUTAM : In a significant step towards promoting inclusivity and supporting the academic aspirations of girl stude Read More...
FARIDABAD NEWS 20 MARCH 2026 : GAUTAM : विद्युत क्षेत्र में पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान एवं संसाधनों के बेहतर उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय विद्युत प् Read More...
FARIDABAD NEWS 20 MARCH 2026 : GAUTAM : मेडिट्रीना समूह के सहयोग से संचालित होगा आधुनिक हार्ट सेंटर, अत्याधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से उपलब्ध होंगी विश्वस Read More...