FARIDABAD

HindustanVision Friday,20 March , 2026
आमजन की समस्याओं का प्रभावी निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीसी

समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी और जनसंवाद पोर्टल की लंबित शिकायतों पर समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश
FARIDABAD NEWS 20 MARCH 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावशाली निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर किसी औपचारिक प्रक्रिया तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये जनता और प्रशासन के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम हैं। डीसी आयुष सिन्हा ने आज लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी पोर्टल और जनसंवाद पोर्टल की विस्तृत समीक्षा की।

डीसी आयुष सिन्हा ने निर्देश दिए कि समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी पोर्टल और जनसंवाद पोर्टल पर प्राप्त सभी शिकायतों का निवारण विभागीय अधिकारी प्राथमिकता के साथ करें। उन्होंने कहा कि शिकायत निस्तारण केवल औपचारिकता न होकर ऐसा हो, जिससे शिकायतकर्ता पूर्ण रूप से संतुष्ट हो। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन मामलों का समाधान हो चुका है, उन्हें संबंधित पोर्टल से समयबद्ध रूप से हटाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि लंबित मामलों के आंकड़ों में पारदर्शिता बनी रहे और वास्तविक पेंडेंसी पर प्रभावी कार्रवाई संभव हो सके।

डीसी आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभाग से संबंधित सभी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की पूरी जानकारी रखें और उनकी प्रगति की नियमित समीक्षा करें। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायत निवारण केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और प्रशासन तथा जनता के बीच विश्वास बढ़ाना है। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि कई बार शिकायतें बहु-विभागीय होती हैं, जिन्हें केवल एक विभाग ही हल नहीं कर सकता। ऐसे मामलों में संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे ऐसी शिकायतों को संबंधित विभागों को तुरंत अवगत कराएं और संयुक्त रूप से कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि समस्याएं लंबित न रहें और जनता को समय पर राहत मिल सके।

डीसी आयुष सिन्हा ने आमजन से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार और वीरवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जिला स्तर पर लघु सचिवालय तथा उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं।

समीक्षा बैठक में बल्लभगढ़ एसडीएम मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार, एसीपी राजीव कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

आमजन की समस्याओं का प्रभावी निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीसी

More News

3/21/2026 8:20:50 PM
महारानी वैष्णो देवी मंदिर में तीसरे नवरात्रि पर माता चंद्रघंटा की हुई भव्य पूजा अर्चना  

FARIDABAD NEWS 21 MARCH 2026 : GAUTAM :  नवरात्रि के तीसरे दिन महारानी माता वैष्णो देवी मंदिर में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की भव्य रूप से पूजा की गई. इस Read More...

3/21/2026 7:59:20 PM
के.एल.मेहता वुमन कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर एनआईटी 05 भगत सिंह चौक तक जाएगी पदयात्रा

FARIDABAD NEWS 21 MARCH 2026 : GAUTAM : युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से “मेरा युवा भारत – मेरी जिम्मेदारी” थीम पर पदयात्रा का आयोजन Read More...

3/21/2026 7:53:27 PM
सतयुग दर्शन वसुन्धरा पर विशाल रामनवमी यज्ञ महोत्सव का आयोजन

FARIDABAD NEWS 21 MARCH 2026 : GAUTAM : सभी सजनों की जानकारी हेतु, सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि0) का वार्षिक उत्सव यानि राम नवमी यज्ञ उत्सव, गाँव भूपानी स्थित, सतयुग दर्शन वसुन्ध Read More...

3/21/2026 7:49:22 PM
श्रीसिद्धदाता आश्रम में माता चंद्रघंटा स्वरुप की पूजा में दिखा भक्ति और तप का आध्यात्मिक संगम

FARIDABAD NEWS 21 MARCH 2026 : GAUTAM : …या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
वन्दे वांछित लाभाय चन् Read More...

3/21/2026 7:44:14 PM
डिजिटल तकनीक से सशक्त होगी राजस्व व्यवस्था, सेवाओं में आएगी तेजी और पारदर्शिता : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 21 MARCH 2026 : GAUTAM : राजस्व विभाग के लिए 4,156 आधुनिक टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे, 5G-LTE कनेक्टिविटी, GPS और उन्नत तकनीक से लैस उपकरणों से फील्ड वर्क होगा Read More...

3/21/2026 7:41:47 PM
स्पार्क मिंडा ने19वें मानव रचना कॉर्पोरेट क्रिकेट चैलेंज 2026 की ट्रॉफी जीती

FARIDABAD NEWS 21 MARCH 2026 : GAUTAM : स्पार्क मिंडा ने 19वें मानव रचना कॉर्पोरेट क्रिकेट चैलेंज 2026 का खिताब जीता, फाइनल में आज तक को 49 रन से हराया। यह रोमांचक Read More...

3/20/2026 7:50:57 PM
स्व. संतोष ओझा की श्रद्धांजलि सभा में जुटे शहरवासी

विभिन्न राजनैतिक दलों व धार्मिक-सामाजिक संगठनों ने पुत्र राजन ओझा को बंधाया ढांढस
FARIDABAD NEWS 20 MARCH 2026 : GAUTAM :  जिला कांग्रेस के लगातार कई वर्षों तक अ Read More...

3/20/2026 7:19:37 PM
मां वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्रों के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की भव्य पूजा अर्चना हुई 

FARIDABAD NEWS 20 MARCH 2026 : GAUTAM : नवरात्रों के दूसरे दिन माता वैष्णो देवी मंदिर फरीदाबाद में माता ब्रह्मचारिणी की भव्य पूजा अर्चना की गई. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश Read More...


Welcome