- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,21 March , 2026
FARIDABAD NEWS 21 MARCH 2026 : GAUTAM : स्पार्क मिंडा ने 19वें मानव रचना कॉर्पोरेट क्रिकेट चैलेंज 2026 का खिताब जीता, फाइनल में आज तक को 49 रन से हराया। यह रोमांचक और हाई-स्कोरिंग मैच मानव रचना क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, स्पार्क मिंडा ने 20 ओवर में 311/9 का मजबूत स्कोर बनाया। अमेया सिंह ने केवल 39 गेंदों में शानदार 114 रन बनाए, जबकि अंकुर धांकर ने 43 गेंदों में 107 रन जोड़कर टीम का दम बढ़ाया। जवाब में, आज तक की टीम 19.4 ओवर में 262 रन पर ऑल आउट हो गई, हालांकि काशिफ ने 129 रन की मेहनती पारी खेली।
इस टूर्नामेंट की शुरुआत जनवरी में हुई थी और इसमें मारुति सुजुकी, होंडा, हीरो मोटोकॉर्प, सोनी इंडिया, इंडियन ऑयल, टीसीएस और एडिडास जैसे कई बड़े कॉर्पोरेट्स ने हिस्सा लिया। यह टूर्नामेंट शिक्षा और उद्योग के बीच सहयोग के बड़े उद्देश्य को दर्शाता है।मुख्य अतिथि गौरव गौतम, राज्य मंत्री (युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता, खेल और विधि एवं विधायी विभाग,हरियाणा सरकार) ने खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा,खेल हमारे जीवन में संतुलन और ताकत लाने की क्षमता रखते हैं। हमारी रोजमर्रा की जिम्मेदारियों के बीच खेल हमें मजबूत और फोकस्ड रहने में मदद करते हैं। ऐसे टूर्नामेंट लोगों को प्रेरित करते हैं, समाज से जोड़ते हैं और दिखाते हैं कि अनुशासन, सकारात्मकता और उद्देश्य के साथ जीवन
कैसे जिया जा सकता है।टूर्नामेंट की विरासत के बारे में, श्री सरकार तलवार, निदेशक खेल, मानव रचना शैक्षिक संस्थान ने कहा,सालों से मानव रचना कॉर्पोरेट क्रिकेट चैलेंज ने खेलों के माध्यम से कॉर्पोरेट दुनिया को जोड़ा है, और इसमें भागीदारीऔर खेल मूल्यों को हमेशा प्राथमिकता दी गई है।डॉ. प्रशांत भल्ला, अध्यक्ष, मानव रचना शैक्षिक संस्थान (MREI) ने कहा, "यह कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट इस विश्वास को दर्शाता है कि शिक्षा और उद्योग को साझा उद्देश्य के साथ मिलकर काम करना चाहिए। जब हम अपने प्रयासों को एक साथ जोड़ते हैं, तो समाज के लिए वास्तविक प्रभाव पैदा कर सकते हैं।इस पहल के पीछे की सोच को दोहराते हुए, डॉ. अमित भल्ला, उपाध्यक्ष, MREI ने कहा, "यह टूर्नामेंट डॉ. ओ.पी.भल्ला द्वारा शुरू vision को आगे बढ़ाता है, लोगों को एक साथ लाता है और साझा अनुभव के माध्यम से कनेक्शन मजबूत करता है। पुरस्कार: विजेता ट्रॉफी: स्पार्क मिंडा,उपविजेता ट्रॉफी: आज तक,फेयर प्ले ट्रॉफी: एकॉर्ड हॉस्पिटल,व्यक्तिगत सम्मान: मैन ऑफ द मैच (फाइनल): अमेया सिंह (स्पार्क मिंडा)
बेस्ट बैट्समैन: अली अदनान (आज तक) ,बेस्ट बॉलर: फहाद (आज तक), बेस्ट फील्डर: शांतनु सिंह (स्पार्क मिंडा), प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: विक्रांत गुप्ता (आज तक)
FARIDABAD NEWS 21 MARCH 2026 : GAUTAM : नवरात्रि के तीसरे दिन महारानी माता वैष्णो देवी मंदिर में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की भव्य रूप से पूजा की गई. इस Read More...
FARIDABAD NEWS 21 MARCH 2026 : GAUTAM : युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से “मेरा युवा भारत – मेरी जिम्मेदारी” थीम पर पदयात्रा का आयोजन Read More...
FARIDABAD NEWS 21 MARCH 2026 : GAUTAM : सभी सजनों की जानकारी हेतु, सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि0) का वार्षिक उत्सव यानि राम नवमी यज्ञ उत्सव, गाँव भूपानी स्थित, सतयुग दर्शन वसुन्ध Read More...
FARIDABAD NEWS 21 MARCH 2026 : GAUTAM : …या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
वन्दे वांछित लाभाय चन्
Read More...
FARIDABAD NEWS 21 MARCH 2026 : GAUTAM : राजस्व विभाग के लिए 4,156 आधुनिक टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे, 5G-LTE कनेक्टिविटी, GPS और उन्नत तकनीक से लैस उपकरणों से फील्ड वर्क होगा Read More...
FARIDABAD NEWS 21 MARCH 2026 : GAUTAM : स्पार्क मिंडा ने 19वें मानव रचना कॉर्पोरेट क्रिकेट चैलेंज 2026 का खिताब जीता, फाइनल में आज तक को 49 रन से हराया। यह रोमांचक Read More...
विभिन्न राजनैतिक दलों व धार्मिक-सामाजिक संगठनों ने पुत्र राजन ओझा को बंधाया ढांढस
FARIDABAD NEWS 20 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस के लगातार कई वर्षों तक अ
Read More...
FARIDABAD NEWS 20 MARCH 2026 : GAUTAM : नवरात्रों के दूसरे दिन माता वैष्णो देवी मंदिर फरीदाबाद में माता ब्रह्मचारिणी की भव्य पूजा अर्चना की गई. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश Read More...