FARIDABAD

HindustanVision Saturday,21 March , 2026
श्रीसिद्धदाता आश्रम में माता चंद्रघंटा स्वरुप की पूजा में दिखा भक्ति और तप का आध्यात्मिक संगम

FARIDABAD NEWS 21 MARCH 2026 : GAUTAM : …या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
वन्दे वांछित लाभाय चन्द्रार्धकृत शेखरम्।
सिंहारूढा चंद्रघंटा यशस्वनीम्॥ ऐसे ही सप्तशती और देवी पुराण के मंत्रों के साथ चैत्र नवरात्रि पर्व के तीसरे दिन सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम के सत्संग भवन में चल रहे आदिशक्ति मां दुर्गा के अनुष्ठान में देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आदिशक्ति मां दुर्गा के तृतीय स्वरुप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की। वेदवेदांग आचार्यो द्वारा किए गए देवी पुराण महाभागवत के मंत्रोच्चार के साथ युवाचार्य स्वामी अनिरुद्धाचार्य जी ने विश्व कल्याण की विशेष-पूजा-अर्चना की। आयोजित अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने सौभाग्य, स्मृद्धि, साहस और संकल्प शक्ति की प्राप्ति के लिए मां चंद्रघंटा स्वरुप की पूजा की । श्रीसिद्धदाता आश्रम के अधिष्ठाता एवं श्रीरामानुज संप्रदाय की तीर्थ पीठ इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा के पीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने विशेष पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को अपने प्रवचन में आदिशक्ति मां दुर्गा के तृतीय स्वरुप मां चंद्रघंटा की कथा में प्रस्तुत किया कि माता चंद्रघंटा को शक्ति की वाग्देवी कहा गया है। माता चंद्रघंटा की कृपा से श्रद्धालुओं के पाप और संकट नष्ट हो जाते हैं। माता चंद्रघंटा की पूजा से जीवन में शांति मिलती है और मनुष्य के कष्टों का निवारण होता है। माता चंद्रघंटा सौभाग्य, धन-धान्य,साहस, सुख-संपत्ति,समृद्धि, संकल्प शक्ति और मुक्ति का आशीर्वाद  प्रदान करती है। मां चंद्रघंटा की पूजा करने से आंतरिक शक्ति जागृत होती है, जो एकाग्रता में वृद्धि और प्रगति में बाधा डालने वाली रुकावटें दूर होती हैं। चैत्र नवरात्रि का पहला दिन संकल्प तय करने, दूसरा दिन अनुशासन में रहने और तीसरा दिन आत्मविश्वास के साथ संकल्प शक्ति को प्रगाढ़ करना चाहिए। श्रद्धालुओं ने आदिशक्ति मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा देवी की मंत्रों की गूंज के बीच पूजा-अर्चना की। स्वामी जी महाराज ने भक्तों को प्रसाद और आशीर्वाद प्रदान किया।

श्रीसिद्धदाता आश्रम में माता चंद्रघंटा स्वरुप की पूजा में दिखा भक्ति और तप का आध्यात्मिक संगम

More News

3/21/2026 8:20:50 PM
महारानी वैष्णो देवी मंदिर में तीसरे नवरात्रि पर माता चंद्रघंटा की हुई भव्य पूजा अर्चना  

FARIDABAD NEWS 21 MARCH 2026 : GAUTAM :  नवरात्रि के तीसरे दिन महारानी माता वैष्णो देवी मंदिर में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की भव्य रूप से पूजा की गई. इस Read More...

3/21/2026 7:59:20 PM
के.एल.मेहता वुमन कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर एनआईटी 05 भगत सिंह चौक तक जाएगी पदयात्रा

FARIDABAD NEWS 21 MARCH 2026 : GAUTAM : युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से “मेरा युवा भारत – मेरी जिम्मेदारी” थीम पर पदयात्रा का आयोजन Read More...

3/21/2026 7:53:27 PM
सतयुग दर्शन वसुन्धरा पर विशाल रामनवमी यज्ञ महोत्सव का आयोजन

FARIDABAD NEWS 21 MARCH 2026 : GAUTAM : सभी सजनों की जानकारी हेतु, सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि0) का वार्षिक उत्सव यानि राम नवमी यज्ञ उत्सव, गाँव भूपानी स्थित, सतयुग दर्शन वसुन्ध Read More...

3/21/2026 7:49:22 PM
श्रीसिद्धदाता आश्रम में माता चंद्रघंटा स्वरुप की पूजा में दिखा भक्ति और तप का आध्यात्मिक संगम

FARIDABAD NEWS 21 MARCH 2026 : GAUTAM : …या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
वन्दे वांछित लाभाय चन् Read More...

3/21/2026 7:44:14 PM
डिजिटल तकनीक से सशक्त होगी राजस्व व्यवस्था, सेवाओं में आएगी तेजी और पारदर्शिता : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 21 MARCH 2026 : GAUTAM : राजस्व विभाग के लिए 4,156 आधुनिक टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे, 5G-LTE कनेक्टिविटी, GPS और उन्नत तकनीक से लैस उपकरणों से फील्ड वर्क होगा Read More...

3/21/2026 7:41:47 PM
स्पार्क मिंडा ने19वें मानव रचना कॉर्पोरेट क्रिकेट चैलेंज 2026 की ट्रॉफी जीती

FARIDABAD NEWS 21 MARCH 2026 : GAUTAM : स्पार्क मिंडा ने 19वें मानव रचना कॉर्पोरेट क्रिकेट चैलेंज 2026 का खिताब जीता, फाइनल में आज तक को 49 रन से हराया। यह रोमांचक Read More...

3/20/2026 7:50:57 PM
स्व. संतोष ओझा की श्रद्धांजलि सभा में जुटे शहरवासी

विभिन्न राजनैतिक दलों व धार्मिक-सामाजिक संगठनों ने पुत्र राजन ओझा को बंधाया ढांढस
FARIDABAD NEWS 20 MARCH 2026 : GAUTAM :  जिला कांग्रेस के लगातार कई वर्षों तक अ Read More...

3/20/2026 7:19:37 PM
मां वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्रों के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की भव्य पूजा अर्चना हुई 

FARIDABAD NEWS 20 MARCH 2026 : GAUTAM : नवरात्रों के दूसरे दिन माता वैष्णो देवी मंदिर फरीदाबाद में माता ब्रह्मचारिणी की भव्य पूजा अर्चना की गई. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश Read More...


Welcome