- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,16 March , 2026
FARIDABAD NEWS 16 MARCH 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद में गैस की किल्लत व कालाबाजारी को लेकर आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सराय ख्वाजा ब्लॉक कांगे्रस कमेटी द्वारा पल्ला पावर हाऊस कालोनी सैक्टर-35 में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का आयोजन वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक रावल, बाबूलाल रवि, नरेश गोयल व दिनेश कौशिक ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक व तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रोहित नागर मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी कांग्रेसियों ने खाली सिलेण्डर लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने रसोई गैस की कमी को लेकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। श्री कौशिक ने आरोप लगाया कि सरकार ने दूरदर्शिता और समझदारी परिचय नहीं दिया, जिसके कारण लोगों को रसोई गैस के लिए लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज अमेरिका और ईरान के बीच तनाव से काफी समय से चल रहा था। यदि केंद्र सरकार समय रहते उचित कदम उठाती और पर्याप्त मात्रा में रसोई गैस का स्टॉक करती, तो आम लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग तक रसोई गैस सिलेंडर के लिए लाइनों में खड़े होने को मजबूर हैं। बलजीत कौशिक ने कहा कि एक तरफ सरकार कह रही है कि गैस की कमी नहीं है, वहीं दूसरी तरफ लोगों को केरोसिन देने की बात की जा रही है। अगर गैस की कमी नहीं है तो फिर लोगों को केरोसिन क्यों दिया जा रहा है।
इस मौके पर कांग्रेस नेता रोहित नागर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जुमलेबाज भाजपा का चेहरे आम जनता के सामने आ गया है। गरीब, मजदूरों को खाना पकाने के लिए सिलेण्डर तक नहीं मिल पा रहे है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार लगातार यह दावा कर रही है कि गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर की भारी किल्लत है और कालाबाजारी भी हो रही है। श्री नागर ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश और पंजाब में रसोई गैस को लेकर लगी लाइनों के दौरान दो लोगों की जान जाने की खबरे भी सामने आई हैं। श्री नागर ने आरोप लगाया कि सरकार रसोई गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने में भी में नाकाम रही है। उनके अनुसार सरकार कार्रवाई के नाम पर केवल बयान जारी कर रही है, जबकि जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई है। भाजपा सरकार केवल बड़ी-बड़ी बाते करती है, जबकि महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर ठोस कदम उठाने में विफल रही है।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार-विभाग के चेयरमैन विनोद कौशिक ने जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा से मांग की है कि गैस सिलेण्डर की इस काला बाजारी पर अंकुश लगाते हुए सिलेण्डर ब्लैक कर रहें लोगों पर छापेमारी करें क्योंकि सिलेण्डर ब्लैक करने वाले जो पहले गरीब जनता के छोटे सिलेण्डर 80 रूपए किलो में रिफिल करते है वह अब 500 रूपए किलो तक गैस छोटे सिलेण्डरों में रिफिल कर रहे है। उन्हें रोका जाए और छापेमारी की जाए। साथ ही लोगों को सिलेण्डर मुहिम करवाया जाए।
वरिष्ठ कांगे्रस नेता अशोक रावल, बाबूलाल, नरेश गोयल, दिनेश कौशिक, युवा कांग्रेस नेता पंकज कश्यप ने संयुक्त रूप से कहा कि आम जनता सुबह-सुबह उठकर गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनों में लगा रहे हैं, लेकिन एजेन्सी संचालक व जिला प्रशासन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि गैस संकट का असर आम जनता के साथ-साथ कारोबारियों पर भी पड़ रहा है। औद्योगिक नगरी में कई ढाबे बंद होने की कगार पर हैं और कई होटल पहले ही बंद हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूलों और अस्पतालों तक में गैस की कमी की स्थिति बन गई है। उन्होंने कहा कि बाजार में गैस सिलेंडर 2000 से 3000 रुपए तक में बिक रहा है, जिससे आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
इस मौके पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रेनू चौहान, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, जिला महासचिव उमेश कौशिक, जिला सचिव एन.के. शर्मा, राहुल नागर, प्रेम यादव, सोहनलाल मास्टर, देवन्द्र मास्टर, दिनेश गोयल, जीत राम, नानक चंद, लालचंद, राजेश डागर, राहुल फौजी सहित तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस जन मौजूद रहे।
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार की पहल पर प्रदेशभर में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर अभियान के तहत सोमवार को फर Read More...
FARIDABAD NEWS 16 MARCH 2026 ; GAUTAM : बार काउंसिल चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम Read More...
FARIDABAD NEWS 16 MARCH 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद में गैस की किल्लत व कालाबाजारी को लेकर आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सराय ख्वाजा ब्लॉक कांगे्रस कमेटी &nbs Read More...
FARIDABAD NEWS 16 MARCH 2026 : GAUTAM : बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ के डीग गांव के रहने वाले 28 वर्षीय बॉक् Read More...
FARIDABAD NEWS 15 MARCH 2026 ; GAUTAM : ओल्ड फरीदाबाद स्थित जीव कल्याण संस्थान द्वारा हर साल की भांति इस बार भी नेत्र जांच शिविर एवं मोतियाबिंद से ग्रस्त लोगों का निशुल्क ऑप Read More...
FARIDABAD NEWS 15 MARCH 2026 : GAUTAM : वार्ड नं. 43 के अंतर्गत स्थित महर्षि वाल्मीकि पार्क, सिही गेट, वाल्मीकि बस्ती में लगभग 27 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यो Read More...
FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 : केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज वार्ड 15 और 16 में विभिन्न विकास कार्यों के निर्माण कार्य का विधिवत तरीके से शु Read More...
FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 : हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निशिंत कटारिया पूर्व विधायक आनंद कौशिक को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके सेक्टर-9 स्थित कार्यालय पर प Read More...