FARIDABAD NEWS 16 MARCH 2026 : GAUTAM : बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ के डीग गांव के रहने वाले 28 वर्षीय बॉक्सर लोकेश चौधरी मंगोलिया के लिए रवाना हो गए हैं। भारतीय टीम रविवार को मंगोलिया के लिए रवाना हुई। यह प्रतियोगिता 28 मार्च से 11 अप्रैल तक मंगोलिया में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता से पहले 28 मार्च तक खिलाड़ियों का ट्रेनिंग सेशन रखा गया है, जिसके बाद मुकाबले शुरू होंगे।

लोकेश चौधरी का चयन नोएडा में आयोजित 9वीं एलीट मेन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। उन्होंने 80–85 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह पक्की की थी। इस प्रतियोगिता में उन्होंने भारतीय सेना की ओर से भाग लिया था। वर्तमान में लोकेश भारतीय सेना में रहकर देश की सेवा कर रहे हैं।

पापा का सपना पूरा करने के लिए चुनी बॉक्सिंग : लोकेश चौधरी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2012 में बॉक्सिंग की प्रैक्टिस शुरू की थी। उन्होंने बॉक्सिंग को अपने पिता नाहर सिंह का सपना पूरा करने के लिए चुना। उनके पिता एक किसान हैं और उन्होंने हमेशा लोकेश को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

खेल कोटे से आर्मी में मिली नौकरी : लोकेश ने बताया कि उन्हें भारतीय सेना में खेल कोटे से भर्ती होने का अवसर मिला। सेना में भी उनके वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलता है, जिससे वह अपनी प्रैक्टिस और खेल को जारी रख पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल की बदौलत ही उन्हें सेना में नौकरी मिली है और वह देश की सेवा के साथ-साथ अपने खेल को भी आगे बढ़ा रहे हैं।

कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीत चुके हैं मेडल : लोकेश ने बताया कि उन्होंने 2011 से खेल की शुरुआत की थी। हालांकि बीच में कुछ समय के लिए खेल से दूर हो गए थे, लेकिन बाद में फिर से वापसी की और आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। वर्ष 2024 में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था, जबकि गोवा में आयोजित नेशनल गेम्स 2024 में सिल्वर मेडल हासिल किया था।

अब उनका लक्ष्य एशियन चैंपियनशिप के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, वर्ल्ड चैंपियनशिप और ओलंपिक गेम्स में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना है।

गांव से निकलकर बनाया बड़ा मुकाम ; गांव से निकलकर संघर्ष के दम पर आज लोकेश देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस सफलता के पीछे उनके कोच ओलंपियन व अर्जुन अवॉर्डी, हरियाणा पुलिस में कार्यरत डीएसपी जय भगवान, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर डॉ. राजीव गोदारा, तथा कोच मुकेश और प्रदीप का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब की स्थापना वर्ष 2013 में डीएसपी जय भगवान और अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर डॉ. राजीव गोदारा द्वारा की गई थी। इस क्लब से हर्ष गिल, अनुपमा, हिम्मत सिंह, हर्ष गहलोत, हर्ष शर्मा, तनीषा लांबा, माही सिवाच, अमनदीप, अर्पित, रितेश, सुखरित, विनीत और ट्विंकल जैसे कई अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर निकल चुके हैं।

क्लब के कई खिलाड़ी हरियाणा पुलिस, रेलवे और भारतीय सेना में सरकारी नौकरी कर रहे हैं। क्लब की उपलब्धियों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने इसे सरकारी खेल नर्सरी भी प्रदान की है, जहां से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फरीदाबाद जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

" />

FARIDABAD

HindustanVision Monday,16 March , 2026
एशियन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे लोकेश चौधरी

More News

3/16/2026 3:24:23 PM
एशियन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे लोकेश चौधरी

FARIDABAD NEWS 16 MARCH 2026 : GAUTAM : बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ के डीग गांव के रहने वाले 28 वर्षीय बॉक् Read More...

3/15/2026 7:04:25 PM
जीव कल्याण संस्थान में नेत्र जांच शिविर का आयोजन

FARIDABAD NEWS 15 MARCH 2026 ; GAUTAM : ओल्ड फरीदाबाद स्थित जीव कल्याण संस्थान द्वारा हर साल की भांति इस बार भी नेत्र जांच शिविर एवं मोतियाबिंद से ग्रस्त लोगों का निशुल्क ऑप Read More...

3/15/2026 6:59:13 PM
बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता ; रश्मि यादव

FARIDABAD NEWS 15 MARCH 2026 : GAUTAM : वार्ड नं. 43 के अंतर्गत स्थित महर्षि वाल्मीकि पार्क, सिही गेट, वाल्मीकि बस्ती में लगभग 27 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यो Read More...

3/14/2026 7:13:04 PM
भारत के मानचित्र पर अलग पहचान बनेगा फरीदाबाद : कृष्ण पाल गुर्जर

FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 : केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज वार्ड 15 और 16  में विभिन्न विकास कार्यों के निर्माण कार्य का विधिवत तरीके से शु Read More...

3/14/2026 7:10:30 PM
युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने पूर्व विधायक स्व. आनंद कौशिक को अर्पित की श्रद्धांजलि

FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 : हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निशिंत कटारिया पूर्व विधायक आनंद कौशिक को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके सेक्टर-9 स्थित कार्यालय पर प Read More...

3/14/2026 7:08:31 PM
खेल, उत्साह और प्रतिभा का संगम : डाॅ. आनंद महता

FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 : के. एल. महता दयानंद कॉलेज फॉर वुमेन, फरीदाबाद में“स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।” इसी विचार को साकार करने औ Read More...

3/14/2026 6:56:04 PM
फ्लावर फेस्टिवल ने दिया हरियाली और सुंदरता का संदेश : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 : फरीदाबाद नगर निगम द्वारा आयोजित भव्य फरीदाबाद फ्लावर फेस्टिवल में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने नगर निगम की प्रथम नागरिक मे Read More...

3/14/2026 6:50:54 PM
एच.के. बत्रा 11वीं बार बने ऑल इंडिया ब्रेड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रधान

FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 : ऑल इंडिया ब्रेड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एआईबीएमए) की 40 वीं वार्षिक आम बैठक 13 मार्च को  प्रगति मैदान मेजानाइन हॉल नम्बर 3 नई दिल्ली Read More...

Welcome