FARIDABAD

HindustanVision Sunday,15 March , 2026
बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता ; रश्मि यादव

FARIDABAD NEWS 15 MARCH 2026 : GAUTAM : वार्ड नं. 43 के अंतर्गत स्थित महर्षि वाल्मीकि पार्क, सिही गेट, वाल्मीकि बस्ती में लगभग 27 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। इस कार्य का उद्घाटन वार्ड नं. 43 की पार्षद श्रीमती रश्मि यादव द्वारा किया गया।

इस पार्क के विकास के अंतर्गत यहां ओपन जिम की स्थापना, केनोपी निर्माण, पार्क की रिपेयरिंग व मेंटेनेंस, मुख्य गेट का निर्माण तथा वॉकिंग ट्रैक जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और मनोरंजन की सुविधाएं मिल सकेंगी।

इस अवसर पर वार्ड नं. 42 के पार्षद दीपक यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के पार्कों का विकास होने से लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिलेगा।

कार्यक्रम में वाल्मीकि बस्ती के कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे, जिनमें हरवंश भगवाना, मुकेश तमोली, हरिदास दरोगा, राजेंद्र भगवाना, राजेंद्र करोलिया, अमर सिंह मेहलान्दिया, शिवा भगवाना, हेमराज भगवाना, होशियार भगवाना, नितिन भगवाना, नितिन उज्जिनवाल, विजय भगवाना तथा सचिन छछलाना सहित अन्य क्षेत्रवासी शामिल रहे।

पार्षद श्रीमती रश्मि यादव ने कहा कि वार्ड के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के विकास कार्य लगातार किए जाते रहेंगे।

बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता ; रश्मि यादव

More News

3/15/2026 7:04:25 PM
जीव कल्याण संस्थान में नेत्र जांच शिविर का आयोजन

FARIDABAD NEWS 15 MARCH 2026 ; GAUTAM : ओल्ड फरीदाबाद स्थित जीव कल्याण संस्थान द्वारा हर साल की भांति इस बार भी नेत्र जांच शिविर एवं मोतियाबिंद से ग्रस्त लोगों का निशुल्क ऑप Read More...

3/15/2026 6:59:13 PM
बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता ; रश्मि यादव

FARIDABAD NEWS 15 MARCH 2026 : GAUTAM : वार्ड नं. 43 के अंतर्गत स्थित महर्षि वाल्मीकि पार्क, सिही गेट, वाल्मीकि बस्ती में लगभग 27 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यो Read More...

3/14/2026 7:13:04 PM
भारत के मानचित्र पर अलग पहचान बनेगा फरीदाबाद : कृष्ण पाल गुर्जर

FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 : केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज वार्ड 15 और 16  में विभिन्न विकास कार्यों के निर्माण कार्य का विधिवत तरीके से शु Read More...

3/14/2026 7:10:30 PM
युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने पूर्व विधायक स्व. आनंद कौशिक को अर्पित की श्रद्धांजलि

FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 : हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निशिंत कटारिया पूर्व विधायक आनंद कौशिक को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके सेक्टर-9 स्थित कार्यालय पर प Read More...

3/14/2026 7:08:31 PM
खेल, उत्साह और प्रतिभा का संगम : डाॅ. आनंद महता

FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 : के. एल. महता दयानंद कॉलेज फॉर वुमेन, फरीदाबाद में“स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।” इसी विचार को साकार करने औ Read More...

3/14/2026 6:56:04 PM
फ्लावर फेस्टिवल ने दिया हरियाली और सुंदरता का संदेश : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 : फरीदाबाद नगर निगम द्वारा आयोजित भव्य फरीदाबाद फ्लावर फेस्टिवल में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने नगर निगम की प्रथम नागरिक मे Read More...

3/14/2026 6:50:54 PM
एच.के. बत्रा 11वीं बार बने ऑल इंडिया ब्रेड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रधान

FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 : ऑल इंडिया ब्रेड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एआईबीएमए) की 40 वीं वार्षिक आम बैठक 13 मार्च को  प्रगति मैदान मेजानाइन हॉल नम्बर 3 नई दिल्ली Read More...

3/14/2026 6:37:22 PM
गिरीश भारद्वाज ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर ज्वाइंट कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 :  गांव मुजेसर, बल्लभगढ़ की जनता की ओर से प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर, हरियाणा कांग्रेस कमेटी एवं बल्लभगढ़ से कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज Read More...


Welcome