- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,14 March , 2026
FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 : ऑल इंडिया ब्रेड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एआईबीएमए) की 40 वीं वार्षिक आम बैठक 13 मार्च को प्रगति मैदान मेजानाइन हॉल नम्बर 3 नई दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें प्रसिद्ध उद्योगपति एवं एल.आर. फूड्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, डॉ .एच. के. बत्रा, को सर्वसम्मति से 2026-27 के लिए एसोसिएशन का ग्यारहवीं बार अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर उन्हें 10 सालों में एसोसिएशन के उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया।
इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मैनेजिंग डायरेक्टर सोनिक बायोकेम एक्सट्रैक्शन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक गिरीश मतलानी उपस्थित रहे । वहीं गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में लीगल मेट्रोलॉजी मिनिस्ट्री ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन के डायरेक्टर आशुतोष अग्रवाल ने शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर हुई। बैठक में कई राज्यों से पहुंचे ब्रेड कंपनियों के निर्माताओं और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से एक साथ सभी ने हाथ उठाकर श्री बत्रा को पुनः प्रधान बनाए जाने की घोषणा की।
बताते चले कि श्री एच के बत्रा जो कि फरीदाबाद के प्रसिद्ध उद्योगपति के साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए है । वहीं फरीदाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रधान भी है। समय समय पर
उद्योगों से जुड़ी समस्याओं को हल करने को लेकर उद्योगों और प्रशासन, सरकार के बीच सेतु का काम करते है। आल इंडिया ब्रेड मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन के वह पिछले दस बार से प्रधान चुने जा रहे है। इस बार उन्हें 11वीं बार प्रधान चुना गया है।
एजीएम में एल.आर. फूड्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, एच. के. बत्रा, ने अपनी इस नियुक्ति पर सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सभी का मेरे प्रति प्यार, सम्मान और विश्वास ही बहुत बड़ी शक्ति है जो मुझे ऊर्जा देती है। आप ने मेरी प्रति जो पुनः आस्था जताई है उस पर मैं खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। एच के बत्रा ने कहा कि हमारी संस्था का उद्देश्य है कि देश भर में बड़े और छोटे पैमाने के ब्रेड निर्माण इकाइयों को जोड़े और उनकी समस्याओं और सुझावों को सरकार के समक्ष रखे और साथ मिलकर उद्योग से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करे । उन्होंने कहा कि हमारा सदैव से ही उद्देश्य रहा है कि ब्रेड उद्योग को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देने के साथ ही पौष्टिक उत्पादों को प्रोत्साहित करना और नई नई टेक्नोलॉजी के बारे में मैन्युफैक्चर्स को अवगत करना जिससे ब्रेकरी उद्योगों की क्वालिटी और उत्पादक में वृद्धि हो।
इस मौके पर लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-2025-26 स्वर्गीय राम अवतार गुप्ता को दिया गया। यह अवॉर्ड उनके बेटे शिव कुमार गुप्ता , एमडी आशा राम एंड सैंस प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली ने परिवार सहित लिया।
40 वीं वार्षिक आम बैठक में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड के विभिन्न शहरों से आए ब्रेड निर्माताओं और प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 : केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज वार्ड 15 और 16 में विभिन्न विकास कार्यों के निर्माण कार्य का विधिवत तरीके से शु Read More...
FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 : हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निशिंत कटारिया पूर्व विधायक आनंद कौशिक को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके सेक्टर-9 स्थित कार्यालय पर प Read More...
FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 : के. एल. महता दयानंद कॉलेज फॉर वुमेन, फरीदाबाद में“स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।” इसी विचार को साकार करने औ Read More...
FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 : फरीदाबाद नगर निगम द्वारा आयोजित भव्य फरीदाबाद फ्लावर फेस्टिवल में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने नगर निगम की प्रथम नागरिक मे Read More...
FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 : ऑल इंडिया ब्रेड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एआईबीएमए) की 40 वीं वार्षिक आम बैठक 13 मार्च को प्रगति मैदान मेजानाइन हॉल नम्बर 3 नई दिल्ली Read More...
FARIDABAD NEWS 14 MAR 2026 : गांव मुजेसर, बल्लभगढ़ की जनता की ओर से प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर, हरियाणा कांग्रेस कमेटी एवं बल्लभगढ़ से कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज Read More...
FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUITAM हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेन्द्र आज बुधवार को वर्षों तक फ रीदाबाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे स्व. बीआर ओझा Read More...
FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUTAM : भारत में लायनिज़्म के 70 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर 08 मार्च 2026 को आयोजित भव्य समारोह में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321- Read More...