FARIDABAD

HindustanVision Thursday,26 February , 2026
पारदर्शी शासन और विकास के प्रति दृढ़ संकल्प : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 26 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने सदन के पटल पर महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को लेकर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करते हुए सरकार की पारदर्शी कार्यशैली और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से व्यक्त किया। सदन में दिए गए अपने उत्तर में मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि नौरंगराय तालाब परियोजना के लिए लगभग 17 करोड़ रुपये की लागत से नया विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार किया जा चुका है। इस परियोजना को सुव्यवस्थित योजना के साथ आगे बढ़ाते हुए लगभग दो वर्षों की निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने का लक्ष्य सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्य न केवल क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को नई पहचान देगा बल्कि नागरिकों के लिए बेहतर सार्वजनिक सुविधाओं का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।
मंत्री ने आगे कहा कि महावीर पार्क के विकास हेतु भी नया DPR तैयार किया जा रहा है जिससे इस महत्वपूर्ण परियोजना को शीघ्र गति प्रदान की जा सके। इसके अतिरिक्त बाल भवन परियोजना के लिए लगभग 22 करोड़ रुपये का DPR तैयार हो चुका है जिसके अंतर्गत कार्य जल्द प्रारंभ कर उसे समयबद्ध रूप से पूरा किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन सभी परियोजनाओं का उद्देश्य नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करना और सामाजिक अवसंरचना को आधुनिक स्वरूप प्रदान करना है।
अपने वक्तव्य में विपुल गोयल ने जोर देते हुए कहा कि राज्य में विकास कार्यों की संभावनाएं निरंतर विस्तृत हो रही हैं और सरकार प्रत्येक योजना को ठोस नीति और स्पष्ट दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार हर विकास कार्य को पारदर्शिता दक्षता और जवाबदेही के साथ पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता सदैव नागरिक हित रहे हैं और विकास की यह निरंतर प्रक्रिया राज्य के समग्र उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आश्वस्त किया कि ये सभी परियोजनाएं पूर्ण होने के पश्चात नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाएंगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेंगी।
 

पारदर्शी शासन और विकास के प्रति दृढ़ संकल्प : विपुल गोयल

More News

2/26/2026 7:44:58 PM
पारदर्शी शासन और विकास के प्रति दृढ़ संकल्प : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 26 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने सदन के पटल पर महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को लेकर वि Read More...

2/26/2026 7:41:47 PM
 प्रशासन का उद्देश्य आमजन को सरकारी सेवाएं सरल, सुगम और पारदर्शी तरीके से प्रदान करना : एसडीएम मयंक भारद्वाज

FARIDABAD NEWS 26 FEB 2026 : GAUTAM: उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में सेक्टर-2 स्थित विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर जिला प्रश Read More...

2/26/2026 7:34:38 PM
  डीसी आयुष सिन्हा ने बीके सिविल अस्पताल के सामने अवैध वाहन हटाने और 24 घंटे ड्यूटी लगाने के दिए आदेश

FARIDABAD NEWS 26 FEB 2026 : GAUTAM :  उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में आज वीरवार को स्थानीय लघु सचिवालय परिसर स्थित सभागार कक्ष में रोड सेफ्टी की समीक्षा ब Read More...

2/26/2026 7:30:53 PM
डीसी ने जिले के परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण कर परीक्षार्थियों की एंट्री, फ्रिस्किंग और सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा

FARIDABAD NEWS 26 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के नकल-मुक्त और निष्पक्ष आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जिले Read More...

2/26/2026 7:28:25 PM
भारत मंडपम में नगर निगम के प्रतिनिधिमंडल ने सम्मेलन में लिया भाग : मेयर प्रवीण बत्रा जोशी 

FARIDABAD NEWS 26 FEB 2026 : GAUTAM : नगर निगम फरीदाबाद के स्वच्छता शाखा के अधिकारियों ने 25 से 27 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित 18वें म्युनिसिपालिका प Read More...

2/26/2026 7:25:05 PM
नगर निगम फरीदाबाद के मुख्यालय में आज चार नई गाड़ियों को बेड़े में किया गया शामिल 

FARIDABAD NEWS 26 FEB 2026 : GAUTAM : नगर निगम फरीदाबाद के मुख्यालय में आज चार नई गाड़ियों को बेड़े में शामिल किया गया। ये गाड़ियां निगम अधिकारियों के आवागमन एवं प्रशास Read More...

2/26/2026 7:05:08 PM
माता रानी के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब

तिकोना पार्क स्थित महारानी वैष्णोदेवी मंदिर में स्वास्थ्य शिविर, भंडारा व 56 भोग का आयोजन

FARIDABAD NEWS 26 FEB 2026 : GAUTAM : तिकोना पार्क स्थित महारानी वैष Read More...

2/26/2026 7:01:39 PM
प्रदेश के सम्पूर्ण पोषण पर ध्यान दे रही नायब सरकार : राजेश नागर

FARIDABAD NEWS 26 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने आज विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर फोर्टीफाइड राइस कर्नल की सप्लाई में आ र Read More...


Welcome