- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,26 February , 2026
तिकोना पार्क स्थित महारानी वैष्णोदेवी मंदिर में स्वास्थ्य शिविर, भंडारा व 56 भोग का आयोजन
FARIDABAD NEWS 26 FEB 2026 : GAUTAM : तिकोना पार्क स्थित महारानी वैष्णोदेवी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा दिवस बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरा वातावरण जयकारों व भक्ति गीतों से गूंज उठा।
कार्यक्रम की अगुवाई मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने की। उनके नेतृत्व में आयोजित इस महोत्सव में सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल देखने को मिली। प्रधान जगदीश भाटिया ने बताया कि मंदिर केवल पूजा-अर्चना का केंद्र नहीं, बल्कि समाज सेवा का भी प्रमुख स्थान है। इसी उद्देश्य से प्राण प्रतिष्ठा दिवस के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।
शिविर में शहर के प्रसिद्ध बत्रा हॉस्पिटल के डॉ. पंकज बत्रा अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे और श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। मंदिर प्रबंधन ने डॉक्टरों और स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
दोपहर से देर रात तक विशाल भंडारे का आयोजन निरंतर चलता रहा। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर माता रानी का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर 45 केक काटकर माता रानी को भोग लगाया गया तथा पारंपरिक 56 भोग भी अर्पित किए गए, जिसे बाद में प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया।
धार्मिक कार्यक्रमों के तहत दोपहर में माता रानी की भव्य चौकी श्रीमती इंदु खन्ना और जतिन जी द्वारा आयोजित की गई, जबकि शाम की चौकी राज सहगल ने श्रद्धा पूर्वक संपन्न कराई। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे।
मंदिर के सबसे वरिष्ठ एवं पुराने सेवादार किशन लाल अरोड़ा अपने परिवार सहित विशेष रूप से दर्शन करने पहुंचे। कार्यक्रम में चेयरमैन प्रताप भाटिया, धीरज, राहुल, ललित, अमन, नेत्रराम, विमल पूरी, चंद्र भाटिया, आशु, साहिल, जिया, शनिदेव, रौनक धमेजा, रमेश, सुरिंदर, अनिल ग्रोवर, बलजीत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
प्रधान जगदीश भाटिया ने कहा कि मंदिर की महिमा और माता रानी की कृपा से ही यह आयोजन सफल हो पाया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी समाज सेवा के ऐसे कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति, सेवा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
FARIDABAD NEWS 26 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने सदन के पटल पर महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को लेकर वि Read More...
FARIDABAD NEWS 26 FEB 2026 : GAUTAM: उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में सेक्टर-2 स्थित विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर जिला प्रश Read More...
FARIDABAD NEWS 26 FEB 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में आज वीरवार को स्थानीय लघु सचिवालय परिसर स्थित सभागार कक्ष में रोड सेफ्टी की समीक्षा ब Read More...
FARIDABAD NEWS 26 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के नकल-मुक्त और निष्पक्ष आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जिले Read More...
FARIDABAD NEWS 26 FEB 2026 : GAUTAM : नगर निगम फरीदाबाद के स्वच्छता शाखा के अधिकारियों ने 25 से 27 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित 18वें म्युनिसिपालिका प Read More...
FARIDABAD NEWS 26 FEB 2026 : GAUTAM : नगर निगम फरीदाबाद के मुख्यालय में आज चार नई गाड़ियों को बेड़े में शामिल किया गया। ये गाड़ियां निगम अधिकारियों के आवागमन एवं प्रशास Read More...
तिकोना पार्क स्थित महारानी वैष्णोदेवी मंदिर में स्वास्थ्य शिविर, भंडारा व 56 भोग का आयोजन
FARIDABAD NEWS 26 FEB 2026 : GAUTAM : तिकोना पार्क स्थित महारानी वैष Read More...
FARIDABAD NEWS 26 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने आज विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर फोर्टीफाइड राइस कर्नल की सप्लाई में आ र Read More...